सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर करौली | 29 मार्च 2026 कैला माता मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर खराब सड़क व्यवस्था को लेकर आज स्थानीय स्तर पर विरोध की आवाज़ तेज हो गई। करौली के मुख्य चौराहे से कैला माता जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है और बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की “डबल इंजन” सरकार होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैला माता मंदिर क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। AAP कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि: सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए गड्ढों को भरकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आने वाले दिनों में अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
सरमथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्टर करौली | 29 मार्च 2026 कैला माता मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर खराब सड़क व्यवस्था को लेकर आज स्थानीय स्तर पर विरोध की आवाज़ तेज हो गई। करौली के मुख्य चौराहे से कैला माता जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है और बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की “डबल इंजन” सरकार होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैला माता मंदिर क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। AAP कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि: सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए गड्ढों को भरकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आने वाले दिनों में अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
- हिंडौन स्टेशन रोड स्थित एक डेंटल स्टोर के पास एक मोटरसाइकिल की टक्कर से पांच वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मनोज जांगिड़ ने रविवार सुबह 11:00 बजे बताया-घायल बालिका की पहचान खेड़िया निवासी प्रियांशी (5) के रूप में हुई है। प्रियांशी के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घायल बालिका के पिता अशोक ने जानकारी दी कि वे सुबह किसी काम से हिंडौन में अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे। उनकी बेटी एक किराने की दुकान पर खड़ी थी। दुकान से लौटते समय तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी पुत्री को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाया।1
- Post by मनोज तिवाड़ी6
- इंदौर के महू में सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्विफ्ट कार में आग लग गई। इससे कार में बैठा बच्चा जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। 4 साल का चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ घूमने निकला था। संजय पेशे से मैकेनेक हैं। इंदौर-खंडवा रोड सेल सिटी के सामने वह डीजे वाली गाड़ी का काम कर रहे थे। इसी दौरान जिस गाड़ी में चिराग बैठा था, उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग जब तक समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश में जुटते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई।1
- * आज दिनांक 29 मार्च 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान2026 का प्रशिक्षण वर्ग मरैना मंडल का पीतम गिरी बाबा मंदिर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन कार्यक्रम सह प्रभारी पंकज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि युवा नेता राहुल राणा तथा राजाखेड़ा प्रवासी डम्बर सिंह रहे कार्यक्रम प्रशिक्षण की अध्यक्षता मरेना मंडल अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र हथवारी ने किया प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जादोन ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास के बारे में सभी को बताया तथा हमारे कार्य पद्धति बूथ प्रबंधन एवं मन की बात के बारे में सभी को अवगत कराया तथा जादौन ने बताया कि राजस्थान सरकार की स्वामित्व योजना लाडो योजना किसान सम्मन निधि योजना मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना पांच गौरव योजना लखपति दीदी योजना वीवीजी राम जी के बारे में विस्तृतजानकारी दी प्रशिक्षण अभियान में किरोड़ी लाल बिजावत, जिला परिषद सदस्य वासुदेव शर्मा, हुकम सिंह लोधी, नितेश त्यागी, डॉ राधेश्याम शर्मा, नीरज कुमार त्यागी, रणवीर लोधी, गजेंद्र सिंह परमार, बच्चू सिंह लोधी, बृजेश सिकरवार, नरेंद्र परमार, बृजकिशोर लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेl *मुकेश सक्सेना भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी धौलपुर*1
- कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं धीर सिंह जादौन धौलपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान2026 का प्रशिक्षण वर्ग मरैना मंडल का पीतम गिरी बाबा मंदिर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन कार्यक्रम सह प्रभारी पंकज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि युवा नेता राहुल राणा तथा राजाखेड़ा प्रवासी डम्बर सिंह रहे कार्यक्रम प्रशिक्षण की अध्यक्षता मरेना मंडल अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र हथवारी ने किया प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जादोन ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास के बारे में सभी को बताया तथा हमारे कार्य पद्धति बूथ प्रबंधन एवं मन की बात के बारे में सभी को अवगत कराया तथा जादौन ने बताया कि राजस्थान सरकार की स्वामित्व योजना लाडो योजना किसान सम्मन निधि योजना मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना पांच गौरव योजना लखपति दीदी योजना वीवीजी राम जी के बारे में विस्तृतजानकारी दी प्रशिक्षण अभियान में किरोड़ी लाल बिजावत जिला परिषद सदस्य वासुदेव शर्मा हुकम सिंह लोधी नितेश त्यागी डॉ राधेश्याम शर्मा नीरज कुमार त्यागी रणवीर लोधी गजेंद्र सिंह परमार बच्चू सिंह लोधी बृजेश सिकरवार नरेंद्र परमार बृजकिशोर लोधी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे1
- धौलपुर । प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान2026 का प्रशिक्षण वर्ग मरैना मंडल का पीतम गिरी बाबा मंदिर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन कार्यक्रम सह प्रभारी पंकज शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राहुल राणा तथा राजाखेड़ा प्रवासी डम्बर सिंह रहे।जब कि अध्यक्षता मरेना मंडल अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने की। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जादोन ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा भाजपा का इतिहास एवं विकास के बारे में सभी को बताया तथा हमारे कार्य पद्धति बूथ प्रबंधन एवं मन की बात के बारे में सभी को अवगत कराया तथा जादौन ने बताया कि राजस्थान सरकार की स्वामित्व योजना लाडो योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, पांच गौरव योजना, लखपति दीदी योजना ,वीवीजी राम जी, के बारे में विस्तृत जानकारी दी । प्रशिक्षण अभियान में किरोड़ी लाल बिजावत जिला परिषद सदस्य, वासुदेव शर्मा, हुकम लोधी, नितेश त्यागी, राधेश्याम शर्मा, नीरज कुमार त्यागी, रणवीर लोधी, गजेंद्र सिंह, बच्चू सिंह लोधी बृजेश सिकरवार ,नरेंद्र परमार, बृजकिशोर लोधी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री रविंद्र हथवारी ने किया।3
- Post by Bharat SING Meena1
- Post by मनोज तिवाड़ी5
- बाड़ी। नगर पालिका बाड़ी द्वारा आयोजित नवरात्रा महोत्सव 2026 के अंतर्गत भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन देर रात्रि तक चला कवियो का काव्य पाठ। कार्यक्रम में बाड़ी क्षेत्र के विधायक जसवंत सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, जिनका नगर पालिका बाड़ी के अधिशाषी अधिकारी उत्तम चंद्र बंसल एवं नगर पालिका टीम द्वारा पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। विधायक ने कवियों और साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कवि समाज का सच्चा दर्पण होते हैं, जो अपने शब्दों के माध्यम से जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देते हैं। उन्होंने कहा कि कविताएं केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने, जागरूकता फैलाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने मंच पर उपस्थित कवियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए रचनाकारों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्य, वीर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से न केवल श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया, बल्कि समाज के विविध पहलुओं को भी सजीव रूप में प्रस्तुत किया। विधायक ने यह भी कहा कि बाड़ी शहर की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराएं अत्यंत समृद्ध रही हैं और इस प्रकार के आयोजन नगर की पहचान को और अधिक गौरव प्रदान करते हैं। उन्होंने नगरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे हमारी संस्कृति, भाषा और साहित्य को नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हास्य, व्यंग्य और ओज से परिपूर्ण कविताएं जहां एक ओर आनंद का संचार करती हैं, वहीं दूसरी ओर समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी बोध कराती हैं और सामाजिक समरसता व भाईचारे को मजबूत करती हैं। कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे प्रख्यात कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात पंडाल तालियों की गूंज, ठहाकों और ‘वाह-वाह’ की सराहना से जीवंत बना रहा। श्रोताओं का उत्साह इस कदर रहा कि देर रात तक भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे । इस आयोजन को उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक भगवत शरण त्यागी के मार्गदर्शन एवं अधिशाषी अधिकारी उत्तम चंद्र बंसल की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका बाड़ी प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, सभी कवियों, अतिथियों एवं उपस्थित समस्त श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।4