logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुंगरपुर: नगर परिषद मे बीजेपी का दबदबा कायम, सुशीला गुप्ता बनी सभापति। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर :नगरपरिषद में बीजेपी का दबदबा कायम, सुशीला गुप्ता बनीं सभापति। डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव में बीजेपी की सुशीला गुप्ता ने जीत दर्ज कर सभापति पद संभाल लिया। चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के भरत नागदा से था। नगर परिषद के कुल 40 वार्डों में हुए मतदान में सुशीला गुप्ता को 25 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत प्राप्त हुए। वहीं बीएपी के 3 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस तरह सुशीला गुप्ता ने स्पष्ट बहुमत के साथ सभापति पद पर जीत हासिल की। सुशीला गुप्ता की जीत के साथ ही डूंगरपुर नगर परिषद में बीजेपी ने लगातार आठवीं बार अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

9 hrs ago
user_तेजसिंह राठौड
तेजसिंह राठौड
Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

डुंगरपुर: नगर परिषद मे बीजेपी का दबदबा कायम, सुशीला गुप्ता बनी सभापति। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर :नगरपरिषद में बीजेपी का दबदबा कायम, सुशीला गुप्ता बनीं सभापति। डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति पद के चुनाव में बीजेपी की सुशीला गुप्ता ने जीत दर्ज कर सभापति पद संभाल लिया। चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के भरत नागदा से था। नगर परिषद के कुल 40 वार्डों में हुए मतदान में सुशीला गुप्ता को 25 मत मिले, जबकि कांग्रेस

प्रत्याशी भरत नागदा को 12 मत प्राप्त हुए। वहीं बीएपी के 3 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस तरह सुशीला गुप्ता ने स्पष्ट बहुमत के साथ सभापति पद पर जीत हासिल की। सुशीला गुप्ता की जीत के साथ ही डूंगरपुर नगर परिषद में बीजेपी ने लगातार आठवीं बार अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति की कुर्सी के लिए बिछी सियासी बिसात; 6-7 लग्जरी गाड़ियों से मतदान करने पहुंचे BJP पार्षद डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति की कुर्सी के लिए बिछी सियासी बिसात; 6-7 लग्जरी गाड़ियों से मतदान करने पहुंचे BJP पार्षद डूंगरपुर: डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों के बीच जबरदस्त गहमगहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भाजपा पार्षद नगर परिषद कार्यालय के बाहर सियासी पारा उस समय और बढ़ गया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 24 विजयी प्रत्याशी और 1 निर्दलीय पार्षद को मिलाकर कुल 25 पार्षद 6 से 7 लग्जरी गाड़ियों के काफिले में एक साथ वोटिंग करने पहुंचे। एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा खेमा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है। कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों ने डाला वोट दूसरी ओर, कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों ने भी नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दो बजे तक मतदान, अब मतगणना पर टिकी नजरें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न होने के ठीक बाद मतों की गिनती (काउंटिंग) शुरू की जाएगी। फिलहाल इस रोमांचक सियासी खेल में ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहना नामुमकिन है। बाड़ेबंदी और गोटियों की इस जंग में डूंगरपुर के सभापति का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला अब से कुछ ही देर में मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
    4
    डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति की कुर्सी के लिए बिछी सियासी बिसात; 6-7 लग्जरी गाड़ियों से मतदान करने पहुंचे BJP पार्षद
डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति की कुर्सी के लिए बिछी सियासी बिसात; 6-7 लग्जरी गाड़ियों से मतदान करने पहुंचे BJP पार्षद
डूंगरपुर:
डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों के बीच जबरदस्त गहमगहमी का माहौल देखने को मिल रहा है।  
गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे भाजपा पार्षद
नगर परिषद कार्यालय के बाहर सियासी पारा उस समय और बढ़ गया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 24 विजयी प्रत्याशी और 1 निर्दलीय पार्षद को मिलाकर कुल 25 पार्षद 6 से 7 लग्जरी गाड़ियों के काफिले में एक साथ वोटिंग करने पहुंचे। एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा खेमा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है।
कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों ने डाला वोट
दूसरी ओर, कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों ने भी नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  
दो बजे तक मतदान, अब मतगणना पर टिकी नजरें
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। वोटिंग की प्रक्रिया संपन्न होने के ठीक बाद मतों की गिनती (काउंटिंग) शुरू की जाएगी।
फिलहाल इस रोमांचक सियासी खेल में ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहना नामुमकिन है। बाड़ेबंदी और गोटियों की इस जंग में डूंगरपुर के सभापति का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला अब से कुछ ही देर में मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डुंगरपुर नगर परिषद: कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंचे मतदान करने सभापति प्रत्याशी भरत नागदा के समर्थन मे , एकजुटता का दिया संदेश। डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 ​डूंगरपुर नगर परिषद: कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंचे सभापति प्रत्याशी भरत नागदा के समर्थन में, एकजुटता का दिया संदेश ​डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा भरत नागदा को सभापति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद, कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित एवं जीते हुए पार्षद एकजुट होकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। ​कांग्रेस के सभी विजयी पार्षद प्रत्याशी भरत नागदा से मिलने पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई देते हुए सभापति चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। इस दौरान पार्षदों ने शहर के चौमुखी विकास और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के संकल्प को दोहराया। ​एकजुटता के साथ बोर्ड बनाने की हुंकार समर्थन में पहुंचे पार्षदों को संबोधित करते हुए सभापति प्रत्याशी भरत नागदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ कांग्रेस के पार्षदों को चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरना ही प्राथमिकता होगी। नागदा ने शहर की सड़क, सफाई, पेयजल और बुनियादी समस्याओं को प्राथमिक आधार पर दूर करने की बात कही। ​शहर के विकास के लिए मांगा समर्थन नागदा ने सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि डूंगरपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। पार्षदों ने भी एक सुर में कहा कि वे शहर के हित और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भरत नागदा के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं। ​इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
    2
    डुंगरपुर नगर परिषद: कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंचे मतदान करने सभापति  प्रत्याशी भरत नागदा के समर्थन मे , एकजुटता का दिया संदेश। 
डुंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
​डूंगरपुर नगर परिषद: कांग्रेस के जीते हुए पार्षद पहुंचे सभापति प्रत्याशी भरत नागदा के समर्थन में, एकजुटता का दिया संदेश
​डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा भरत नागदा को सभापति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद, कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित एवं जीते हुए पार्षद एकजुट होकर उनके समर्थन में उतर आए हैं।  
​कांग्रेस के सभी विजयी पार्षद प्रत्याशी भरत नागदा से मिलने पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई देते हुए सभापति चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। इस दौरान पार्षदों ने शहर के चौमुखी विकास और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के संकल्प को दोहराया।
​एकजुटता के साथ बोर्ड बनाने की हुंकार
समर्थन में पहुंचे पार्षदों को संबोधित करते हुए सभापति प्रत्याशी भरत नागदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ कांग्रेस के पार्षदों को चुनकर भेजा है, उस पर खरा उतरना ही प्राथमिकता होगी। नागदा ने शहर की सड़क, सफाई, पेयजल और बुनियादी समस्याओं को प्राथमिक आधार पर दूर करने की बात कही।
​शहर के विकास के लिए मांगा समर्थन
नागदा ने सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि डूंगरपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। पार्षदों ने भी एक सुर में कहा कि वे शहर के हित और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भरत नागदा के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं।
​इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सभापति चुनाव: भाजपा पार्षदों ने सुशीला गुप्ता के पक्ष में किया मतदान डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सोमवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा के पार्षद वाहनों से नगर परिषद पहुंचे और एक-एक करके रिटर्निंग अधिकारी सोनू गुर्जर के समक्ष अपने मताधिकार का उपयोग किया। भाजपा पार्षदों ने सभापति पद की उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के पक्ष में मतदान किया और इसके बाद दोबारा बाड़ेबंदी में लौट गए।सभापति चुनाव को लेकर नगर परिषद कार्यालय में सुबह से ही पुलिस का सख्त पहरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा पार्षदों को वाहनों से नगर परिषद लाया गया और मतदान के बाद वापस ले जाया गया।वहीं कांग्रेस के 12 और बीएपी के 3 पार्षदों का मतदान अभी बाकी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 2 बजे मतगणना होगी। मतगणना के बाद नगर परिषद के नए सभापति के नाम की घोषणा की जाएगी।
    1
    सभापति चुनाव: भाजपा पार्षदों ने सुशीला गुप्ता के पक्ष में किया मतदान

डूंगरपुर। नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सोमवार सुबह नगर परिषद कार्यालय में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा के पार्षद वाहनों से नगर परिषद पहुंचे और एक-एक करके रिटर्निंग अधिकारी सोनू गुर्जर के समक्ष अपने मताधिकार का उपयोग किया। भाजपा पार्षदों ने सभापति पद की उम्मीदवार सुशीला गुप्ता के पक्ष में मतदान किया और इसके बाद दोबारा बाड़ेबंदी में लौट गए।सभापति चुनाव को लेकर नगर परिषद कार्यालय में सुबह से ही पुलिस का सख्त पहरा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा पार्षदों को वाहनों से नगर परिषद लाया गया और मतदान के बाद वापस ले जाया गया।वहीं कांग्रेस के 12 और बीएपी के 3 पार्षदों का मतदान अभी बाकी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 2 बजे मतगणना होगी। मतगणना के बाद नगर परिषद के नए सभापति के नाम की घोषणा की जाएगी।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • समाज की खुशहाली के लिए लबाना समाज नायक श्री द्वारा धनेश्वर महादेव पर हुआ हवन यज्ञ भाटिया (कनबा, पीठ) श्री धनेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को लबाना समाज वागड़ बस्ती की ओर से हवन यज्ञ हुआ। हवन यज्ञ नायक श्री कालूसिंह झाड़ के सानिध्य में आयोजित किया गया। समाज के गौरजी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। समाजबंधुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान धनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस दौरान समाज की सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि और आपसी एकता की कामना की गई। वागड़ बस्ती के विभिन्न गांवों से समाजबंधुओं ने हवन में भाग लिया। मंदिर परिसर पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। नायक श्री कालूसिंह झाड़ ने सामाजिक एकता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    1
    समाज की खुशहाली के लिए लबाना समाज नायक श्री द्वारा धनेश्वर महादेव पर हुआ हवन यज्ञ 
भाटिया (कनबा, पीठ)  श्री धनेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को लबाना समाज वागड़ बस्ती की ओर से हवन यज्ञ हुआ।
हवन यज्ञ नायक श्री कालूसिंह झाड़ के सानिध्य में आयोजित किया गया।
समाज के गौरजी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन संपन्न कराया।
समाजबंधुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर भगवान धनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान समाज की सुख-शांति, खुशहाली, समृद्धि और आपसी एकता की कामना की गई।
वागड़ बस्ती के विभिन्न गांवों से समाजबंधुओं ने हवन में भाग लिया।
मंदिर परिसर पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
नायक श्री कालूसिंह झाड़ ने सामाजिक एकता और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड, गलियाकोट में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा 🚨 BREAKING NEWS | चितरी 💰 ₹14,23,217 की बैंक चोरी का खुलासा! आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड, गलियाकोट में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा ➡️ अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश ➡️ 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार ➡️ मुख्य आरोपी जीवा उर्फ जीवतराम पुलिस थाना कुँआ का हिस्ट्रीशीटर ➡️ एक आरोपी मुकेश पिता चुन्नीलाल डामोर फरार ➡️ SP मनीष कुमार के निर्देश पर कार्रवाई ➡️ चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया खुलासा ➡️ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 📢 हर खबर वागड़ न्यूज़ चैनल को फॉलो करें 🔄 खबरों को शेयर करें 💬 इस खबर को लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? कमेंट जरूर करें। #चितरी #डूंगरपुर #BreakingNews #DungarpurPolice #हरखबरवागड़ #PoliceAction #BankChori
    2
    आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड, गलियाकोट में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
🚨 BREAKING NEWS | चितरी
💰 ₹14,23,217 की बैंक चोरी का खुलासा!
आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड, गलियाकोट में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
➡️ अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
➡️ 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
➡️ मुख्य आरोपी जीवा उर्फ जीवतराम पुलिस थाना कुँआ का हिस्ट्रीशीटर
➡️ एक आरोपी मुकेश पिता चुन्नीलाल डामोर फरार
➡️ SP मनीष कुमार के निर्देश पर कार्रवाई
➡️ चितरी थानाधिकारी रमेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया खुलासा
➡️ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
📢 हर खबर वागड़ न्यूज़ चैनल को फॉलो करें
🔄 खबरों को शेयर करें
💬 इस खबर को लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? कमेंट जरूर करें।
#चितरी #डूंगरपुर #BreakingNews #DungarpurPolice #हरखबरवागड़ #PoliceAction #BankChori
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • खांडू कॉलोनी नीलम नगर बांसवाड़ा में 10 दिवसीय गजानंद जी की प्रतिमा को बहुत ही विधी विधान और धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया
    1
    खांडू कॉलोनी नीलम नगर बांसवाड़ा में 10 दिवसीय गजानंद जी की प्रतिमा को बहुत ही विधी विधान और धूमधाम से पूजा अर्चना किया गया
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद: बीजेपी के विजयी पार्षदों ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता को दिया समर्थन । ​भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद: बीजेपी के विजयी पार्षदों ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता को दिया समर्थन । ​डूंगरपुर (भरत पंड्या)। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद चुनाव में जीतकर आए बीजेपी के पार्षदों ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से सुशीला गुप्ता के नाम पर सहमति जताई। सभी पार्षदों ने सुशीला गुप्ता को अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और नगर के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया। ​बीजेपी पार्षदों के इस समर्थन के बाद सभापति चुनाव की सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। पार्षदों का कहना है कि सुशीला गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर शहर में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। ​
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

डूंगरपुर नगर परिषद: बीजेपी के विजयी पार्षदों ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता को दिया समर्थन ।
​भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
डूंगरपुर नगर परिषद: बीजेपी के विजयी पार्षदों ने सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता को दिया समर्थन ।
​डूंगरपुर (भरत पंड्या)। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए सभापति पद के लिए सुशीला गुप्ता को अपना पूर्ण समर्थन दे दिया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद चुनाव में जीतकर आए बीजेपी के पार्षदों ने एक बैठक कर सर्वसम्मति से सुशीला गुप्ता के नाम पर सहमति जताई। सभी पार्षदों ने सुशीला गुप्ता को अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए पार्टी को मजबूत बनाने और नगर के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया।
​बीजेपी पार्षदों के इस समर्थन के बाद सभापति चुनाव की सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। पार्षदों का कहना है कि सुशीला गुप्ता के नेतृत्व में डूंगरपुर शहर में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
​
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर-सागवाड़ा मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल डूंगरपुर। जिले के डूंगरपुर-सागवाड़ा मार्ग पर रविवार देर रात आंतरी और हिराता गांव के बीच दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही कार में सवार सात लोगों में से चार घायल हो गए। इनमें 6 वर्षीय बालक और कार चालक की हालत गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बुचियावाड़ा निवासी दीपिका पुत्री कालू दायमा, सावित्री पत्नी कांतिलाल दायमा, नांदोड़ निवासी कल्पना पत्नी संतोष डेंडोर, 6 वर्षीय हनीक पुत्र नारायण दायमा, नारायण पुत्र कांतिलाल दायमा, ऋषि पुत्र गटूलाल डेंडोर और नेहा पुत्री गटूलाल डेंडोर गुजरात से कार में सवार होकर सागवाड़ा की ओर लौट रहे थे। आंतरी और हिराता गांव के बीच सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट विक्रम सिंह व जगपाल सिंह तथा ईएमटी राजेश और दिलीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। सागवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने कार चालक ऋषि और 6 वर्षीय हनीक की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    डूंगरपुर-सागवाड़ा मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल
डूंगरपुर। जिले के डूंगरपुर-सागवाड़ा मार्ग पर रविवार देर रात आंतरी और हिराता गांव के बीच दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही कार में सवार सात लोगों में से चार घायल हो गए। इनमें 6 वर्षीय बालक और कार चालक की हालत गंभीर होने पर दोनों को उदयपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बुचियावाड़ा निवासी दीपिका पुत्री कालू दायमा, सावित्री पत्नी कांतिलाल दायमा, नांदोड़ निवासी कल्पना पत्नी संतोष डेंडोर, 6 वर्षीय हनीक पुत्र नारायण दायमा, नारायण पुत्र कांतिलाल दायमा, ऋषि पुत्र गटूलाल डेंडोर और नेहा पुत्री गटूलाल डेंडोर गुजरात से कार में सवार होकर सागवाड़ा की ओर लौट रहे थे।
आंतरी और हिराता गांव के बीच सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट विक्रम सिंह व जगपाल सिंह तथा ईएमटी राजेश और दिलीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया।
सागवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने कार चालक ऋषि और 6 वर्षीय हनीक की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सीमलवाडा - ब्राइट डे स्कूल समें 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्राइट डे स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सीमलवाड़ा। ब्राइट डे स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 102 टीमों के 301 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतियोगिता की शपथ दिलाई गई। तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस और मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
    1
    सीमलवाडा - ब्राइट डे स्कूल समें 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
ब्राइट डे स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
सीमलवाड़ा। ब्राइट डे स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 102 टीमों के 301 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतियोगिता की शपथ दिलाई गई। तैराकी, ताइक्वांडो, शतरंज, लॉन टेनिस और मल्लखंभ सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
    user_Shambhu labana
    Shambhu labana
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.