Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में सस्ते Thailand Trip का झांसा, युवती से ₹43 हजार की ठगी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। युवती ने Instagram पर Thailand Trip का विज्ञापन देखा और बुकिंग के लिए संपर्क किया। आरोप है कि ठगों ने सस्ते ट्रिप और टिकट का झांसा देकर युवती से करीब 43 हजार रुपये ले लिए। युवती जब इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट फर्जी निकला। इसके बाद आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला। पीड़िता ने एरोड्रम पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📢 आप भी बनें हमारे रिपोर्टर! आपके आसपास कोई खबर, घटना या वायरल वीडियो है तो हमें WhatsApp पर भेजें। आपकी पहचान और जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। 📲 News भेजने के लिए WhatsApp करें।
Amin sisgar
इंदौर में सस्ते Thailand Trip का झांसा, युवती से ₹43 हजार की ठगी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। युवती ने Instagram पर Thailand Trip का विज्ञापन देखा और बुकिंग के लिए संपर्क किया। आरोप है कि ठगों ने सस्ते ट्रिप और टिकट का झांसा देकर युवती से करीब 43 हजार रुपये ले लिए। युवती जब इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट फर्जी निकला। इसके बाद आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला। पीड़िता ने एरोड्रम पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📢 आप भी बनें हमारे रिपोर्टर! आपके आसपास कोई खबर, घटना या वायरल वीडियो है तो हमें WhatsApp पर भेजें। आपकी पहचान और जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। 📲 News भेजने के लिए WhatsApp करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्क्रैप कारोबारी के गोदाम का क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची इंदौर स्क्रैप कारोबारी अल्ताफ अंसारी के गोदाम पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस को गोदाम में चोरी के वाहनों की कटिंग किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गोदाम में सर्चिंग शुरू की। टीम कटिंग किए जा रहे वाहनों के पार्ट्स और दस्तावेजों की जांच कर रही है। चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने की आशंका। गोदाम में मौजूद वाहनों और उनके इंजन-चेसिस नंबरों की भी जांच की जा रही है।2
- चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी बिना नोटिस के गाड़ी करी साइजिंग करी गई गाड़ी ड्राइवर परेशानगाड़ी मालिक कैसे लेकर पहुंचा फाइनेंस कंपनी परफाइनेंस कंपनी वाले गुंडागिरी दिखा रहे कोई सुनवाई नहीं कर रहे1
- इन्दौर पोल्ट्री चिकन शाप आनर्स एसोशिएशन अध्यक्ष द्वारा लगातार संघर्ष के 12 वर्ष बाद नये लायसेंस बनना शुरू हुएं इन्दौर मै मटन चिकन शाप पर लगातार निगम कि कार्रवाई की जा रही थी जिसमें कहीं गन्दगी और कही कागज़ों की कमी होना सामने आ रहा था उसमें निगम द्वारा चिकन शाप को नये लायसेंस की अनुमति नहीं दिये जाना मुश्किल हो रहा था इसके लिए ऐसोसिएशन के अध्यक्ष महफूज कुरैशी ने लगातार संघर्ष किया उन्होंने निगम आयुक्त महापौर मीट अधिकारियों सबको आवेदन पत्र दे स्थिति से अवगत कराया और नये लायसेंस की अनुमति जारी करने मांग रखीं जिसका नतीजा यह रहा की अगस्त माह मै निगम द्वारा नये लायसेंस बनाना शुरू किये गए साथ इसमें आनलाइन प्रक्रिया भी शामिल कर चिकन शाप व्यापारियों की सहूलियत मिलीं अध्यक्ष महफूज कुरैशी ने इस संबंधित सभी अधिकारियों और सहयोगी का आभार व्यक्त किया1
- नशे के सिंडिकेट पर CM मोहन यादव का बड़ा प्रहार, बोले– 2029 तक तोड़ेंगे पूरा नेटवर्क मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने नशामुक्त प्रदेश और देश के लक्ष्य को लेकर सरकार की रणनीति बताई। वीओ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2029 तक संगठित अपराध और मादक पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सात राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय के साथ नशे के कारोबार और उससे जुड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने भी कई गैंग और सिंडिकेट पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को पकड़ा है। सरकार संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बाइट — डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश1
- महेश्वर से नर्मदा जी का जल लेकर उज्जैन जाते हुए विधायक गोलू शुक्ला जी का स्वागत हुआ1
- अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी रोड पर देर रात डिलीवरी भाई के साथ लूट की वारदात इंदौर..... .. महूनाका से फूटी कोठी तक 2 किलोमीटर पीछा कर चाकू की नोक पर लूटी डिलीवरी बॉय की बाइक..... पुलिस की त्वरित नाकाबंदी,शराब के नशे में धुत आरोपी युवती पलक वर्मा को स्कूटी संग किया गिरफ्तार..... रावजी बाजार, जूनी इंदौर व भंवरकुआं थाने का सूचीबद्ध बदमाश प्रिंस विसनार मौके से फरार...... एक महीने पहले ही इंदौर से जिलाबदर हुआ था आरोपी प्रिंस... पुलिस की कई टीमें आरोपी के ठिकानो पर दे रही हैं दबिश....... इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के फूटी कोठी रोड पर देर रात बेखौफ बदमाशों द्वारा एक फूड डिलीवरी बॉय के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर से महज एक महीने पहले ही जिलाबदर किए गए एक शातिर बदमाश ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया और फूटी कोठी के पास घेरकर हमला कर गाड़ी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और शराब के नशे में धुत आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका जिलाबदर साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। देर रात शहर की सड़कों पर सन्नाटे का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों पर अन्नपूर्णा पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। वारदात देर रात करीब पौने तीन बजे की है, जब फूड सप्लाई कंपनी में कार्यरत डिलीवरी बॉय पीयूष ऑर्डर डिलीवरी के लिए हवा बंगला की तरफ जा रहा था।महूनाका के पास स्कूटी सवार एक युवक और युवती ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद फूटी कोठी पर ओवरटेक कर उसे जबरन रोक लिया।गाड़ी रुकते ही स्कूटी चला रही युवती ने पीयूष को दबोच लिया, वहीं उसके साथी ने कमर से चाकू निकालकर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पीयूष जैसे-तैसे खुद को छुड़ाकर जान बचाकर भागा, जिसके बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर चंपत हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस ने सुदामा नगर और द्वारकापुरी क्षेत्र में नाकाबंदी कर पुलिस ने 60 फीट रोड से आरोपी युवती पलक वर्मा निवासी रावजी बाजार को गिरफ्तार कर लिया, जो वारदात के वक्त अत्यधिक शराब के नशे में धुत थी।पूछताछ में फरार आरोपी की पहचान रावजी बाजार निवासी प्रिंस विसनार के रूप में हुई। आरोपी प्रिंस के खिलाफ कई थानों में गंभीर केस दर्ज हैं और उसे एक महीने पहले ही जिलाबदर किया गया था। पुलिस अब जिलाबदर आदेश के उल्लंघन और लूट के मामले में फरार प्रिंस की तलाश कर रही है।2
- फाइनेंसर कंपनी ने गाड़ी करी बिना नोटिस के साइजिंग गाड़ी ड्राइवर परेशान कैसे लेकर पहुंचा भरने के लिए फाइनेंसर कंपनी इंदौर में गुंडागिरी दिख रही बिना नोटिस के गाड़ी सेट करीगाड़ी मालिक का कहना है कि सब में किस्त भरने को तैयार हूं मैं पेनल्टी इतनी नहीं दे पाऊंगा तो उसकी गाड़ी सीजन कर ली कर नोटिस दिए1
- इंदौर में ड्यूटी से पहले ड्राइवरों का होगा अल्कोहल टेस्ट शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर इंदौर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। अब नगर निगम के वाहन चालकों को ड्यूटी पर जाने से पहले ब्रेथ एनालाइजर से अल्कोहल टेस्ट कराना होगा। जांच में नशे की पुष्टि होने पर चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। नगर निगम ने सभी वार्ड प्रभारियों को इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करना है। इंदौर पुलिस द्वारा भी सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने के खिलाफ लगातार जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान चलाए जा रहे हैं। एक छोटी-सी जांच, कई जिंदगियों की सुरक्षा। इंदौर की सड़कें सुरक्षित हों—यही जिम्मेदारी हम सबकी है।1
- इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नेपाल के युवक का फ्लैट में मिला शव इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नेपाल के रहने वाले एक युवक का फ्लैट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक इंदौर में रहकर निजी नौकरी कर रहा था। फ्लैट में युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत से पहले कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आईं, जिसके बाद पुलिस सुसाइड के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।#Indore #IndoreNews #BreakingNews #IndoreBreaking #AnnapurnaPolice #IndorePolice #CrimeNews #MadhyaPradesh #IndoreCrime #NewsUpdate #IndoreNewsToday #इंदौर #इंदौरन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #अन्नपूर्णाथाना1