कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली नगरपालिका की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।" *शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ली नगरपालिका की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश पाली, मनीष राठौड़। सुमेरपुर स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के सभागार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में नगरपालिका मंडल की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री कुमावत ने शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत कचरा प्रबंधन और घर-घर शौचालय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नालों की सफाई और सड़कों के पैच वर्क को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय पार्षदों से वार्डवार समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए '181 हेल्पलाइन' का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान कुमावत ने पिछले तीन वर्षों के बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण पंचायत वार व शहरी क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा के तहत पैंडिग आवेदनों की स्थिति का आकलंन करते हुए उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुमावत ने किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं मिलने के कारणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आधार कार्ड के पंजीकरण को लेकर आमजन को आ रहे परेशानियों के समाधान को लेकर बैंकों, डाकघरों व ई-मित्र केंद्रों पर संचालित आधार पंजीयन केंद्रों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान कुमावत ने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। नगरपालिका मंडल को यह सुनिश्चित करना होगा कि
भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और समयबद्ध विकास कार्यों के माध्यम से शहर को आदर्श बनाया जाए।" *शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश* कैबिनेट मंत्री कुमावत ने सुमेरपुर शहर की सफाई व्यवस्था लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने वार्ड अनुसार बंटवारा कर सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री कुमावत ने वार्ड वाइज सफाई कर्मियों व जमादारों की सूचि सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कचरा प्वाइंट पर बिखरे कचरे को लेकर नाराजगी जताते हुए कचरा प्वाइंट को पैक करने के आदेश दिए। साथ ही कुमावत ने नगरीय क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने, ट्रांसफार्मर्स के नीचे प्लेटफार्म बनाने के लिए भी निर्देशित किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने शहर में निराश्रित गौवंश को स्थानीय गोशाला में शिफ्ट कर संचालकों को पाबंद करने के लिए कहा। वहीं, गलियों में खराब स्ट्रीट लाइटों को दु्रूस्त कराने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। बैठक के दौरान लोड कम वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाने, झूलते तारों को सुधारने, पेड़ों की छंगाई और बजट घोषणा अनुसार 33 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। बजट घोषणाओं में स्वीकृत सड़कों की स्थिति और गारंटी पीरियड में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। इस मौके पर सरस डेयरी, पाली के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया, नगरपालिका सुमेरपुर के पूर्व चैयरमैन अनोप सिंह राठौड़, जिला पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष चर्तुर्भुज शर्मा, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, इंद्र सिंह जाखोड़ा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, विकास अधिकारी, नगरपालिका के पार्षदों, अधिशासी अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली।पाली जिला कलेकटर एवं जिला पुलिस अधिक्षक,पाली को लीखित मे मेंगवाल समिज विकास सेवा संसथा ,बूसी चौताला भादरलाऊ सौमेहर,जिला पाली (राजसथान) विषय:-पुलिस थाना रानी,सी आर नंबर 92/ 2026 के संबध मे उचित कार्यवाही करवाने बाबत। ज्ञापन लिखित मे दिया गया,जिसमे बताया,कि दिनांक 09/04/2026 को पुलिस थाना,रानी मे इस आशय की एक रिर्पोट दर्ज करवायी कि मैगवाल समाज विकास सेवा संसथा,बूसी चौताला,भादरलाऊ (सौमेसर)द्वारा भूमिदारो से 1986 मे खरीदी ,जिसका क्षैत्रफल 75 55 फीट का है।उकत जमीन पर मेघवाल समाज द्वारा सभा भवन बनवाया गया,एवं मुखय सडक की और 6 दुकाने बनी हुई है।जिसको दिनांक 9/4/2026की रात्री मे तोड फोड की गयी।जिसकी प्रथम सूचना रिर्पोट दी ग ई।जिसका मुकदमा संखया 92/2026पुलिसथाना,रानी मे आज दिनांक 11/4/2026 को पुलिसथाना मे नामजद वयकती औम प्रकाश सैन निवासी जंगीवाडा, पाली ,गौरधन सिह /हरीसिहजी राजपुरोहित, ,भादरलाऊ गौविंदसिह /व्रिजयसिहजी राजपुत भादरलाऊ को अभी तक गिरबतार नही किया गया।इसलिए इनके होंसले बढे हुये है।हमै इनके द्वारा कोई भी अप्रिय घटना घटित /वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। (छगनलाल मारद्वाज,प्रधान संपादक)4
- Post by Dhala Ram Dewasi1
- Post by Jodhpur news1
- *शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो* "राधिका B" नाम की फेसबुक यूजर ने अपनी फेसबुक id पर वीडियो शेयर कर लिखा-👇🏼 *जोधपुर रोडवेज पूछताछ खिड़की के हाल* साथ में जोधपुर रोडवेज राजस्थान को टैग भी किया है।1
- एकता में कितनी पावर होती है ये आप सभी ने देखा होगा प्रॉब्लम अच्छे-अच्छे की सॉल्व हो जाती है🙏🙏🙏1
- बिठूड़ा कलां गांव में भारी पुलिस जाब्ते के साथ दबिश, 74 ग्राम एमडी बरामद; सोजत सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पाली, मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जयपुर से आई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बिठूड़ा कलां गांव में एक मकान पर बड़ी दबिश दी। सूचना एमडी (मैफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलने की थी, हालांकि मौके से फैक्ट्री के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले, लेकिन पुलिस ने 74.13 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। **सूचना फैक्ट्री की थी, निकला ड्रग्स का स्टॉक** सोजत सिटी के वृत्ताधिकारी (CO) रतनाराम देवासी ने बताया कि जयपुर स्थित AGTF को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बिठूड़ा कलां में शेरू खान नामक युवक के घर पर नशे की फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस पर AGTF की टीम ने मारवाड़ जंक्शन और सिरियारी पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। पुलिस जब शेरू खान के मकान पर पहुंची, तो वहां प्रथम तल पर बने एक कमरे में तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से 74.13 ग्राम नशीला पदार्थ एमडी मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। **इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार** पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है: 1. शेरू खान (25) पुत्र इब्राहिम खान, निवासी बिठूड़ा कलां (मकान मालिक)। 2. अजय उर्फ रवि (23) पुत्र छगनचंद, निवासी सिचाणा (सिरियारी)। 3.राहुल (20)पुत्र सूजाराम, निवासी चेलावास (मारवाड़ जंक्शन)। **भारी जाब्ते के बीच हुई कार्रवाई** दबिश के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सिरियारी थानाधिकारी हुकमगिरी के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अचानक हुए इस एक्शन से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि वे यह ड्रग्स कहां से लाए थे और उनके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- प्रशासन से मेरी रिक्वेस्ट है कि मोहल्ले की लाइट को जल्द से जल्द सही करवाया जाए1