थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा कैमरा व गिम्बल सैट चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा व गिम्बल सैट आदि बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 21.02.2026 को वादी श्री सन्दीप गुप्ता निवासी एच-65, सेकेंड फ्लोर, गौतम नगर, दिल्ली द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह “कैमोरेन्ट” नामक कैमरा रेंटल फर्म का संचालन करते हैं। दिनांक 12.02.2026 को विवेक शर्मा नामक व्यक्ति से कैमरा रेंट पर लेने के संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता हुई। दिनांक 13.02.2026 को वादी का असिस्टेंट रोहन, उक्त व्यक्ति द्वारा बताई गई लोकेशन नोएडा सेक्टर-62 पर कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य उपकरण लेकर पहुंचा। वहां उक्त व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने लोकेशन बदलने का बहाना बनाकर वादी के असिस्टेंट रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट करने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तो तीनों व्यक्ति कैमरा व समस्त उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आज दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को भोपा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा कैमरा व गिम्बल सैट चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा व गिम्बल सैट आदि बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 21.02.2026 को वादी श्री सन्दीप गुप्ता निवासी एच-65, सेकेंड फ्लोर, गौतम नगर, दिल्ली द्वारा थाना नई मण्डी पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह “कैमोरेन्ट” नामक कैमरा रेंटल फर्म का संचालन करते हैं। दिनांक 12.02.2026 को विवेक शर्मा नामक व्यक्ति से कैमरा रेंट पर लेने के संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से वार्ता हुई। दिनांक 13.02.2026 को वादी का असिस्टेंट रोहन, उक्त व्यक्ति द्वारा बताई गई लोकेशन नोएडा
सेक्टर-62 पर कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य उपकरण लेकर पहुंचा। वहां उक्त व्यक्ति के साथ दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। उन्होंने लोकेशन बदलने का बहाना बनाकर वादी के असिस्टेंट रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बाद में जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट करने के लिए वाहन से नीचे उतरा, तो तीनों व्यक्ति कैमरा व समस्त उपकरण लेकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 82/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आज दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को भोपा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, गिम्बल सेट व अन्य सामान बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- गांगनौली में किसानों ने कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर धरना... भारतीय किसान यूनियन ने प्रशासन को 1 अप्रैल तक का समय दिया । धरना शांतिपूर्ण रहा। पूरी खबर पढ़ें Shah Times पर और शेयर करें। https://shahtimesnews.com/demonstration-of-bharatiya-kisan-union-on-delhi-dehradun-highway #Gangnauli #KisanAndolan #DelhiDehradunHighway #ShahTimes #UPNews #Farmers1
- आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, स्थानीय नागरिकों से की वार्ता तथा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को किया ब्रीफ।4
- ▪️ *आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, स्थानीय नागरिकों से की वार्ता तथा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को किया ब्रीफ।* ▪️ *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाइट-*4
- जनपद मुजफ्फरनगर के गांव बिहारी मे आयतुल्लाह अली खामनाई व उनके परिवार को अमेरिका और इजरायल के द्वारा कत्ल किए जाने को लेकर शिया मुसलमाने में गम का माहौल देखने को मिला । गांव बिहार के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अमेरिका और इजरायल के द्वारा ईरान पर किए गए हमलो की निंदा करते हुए,गुस्से का इजहार किया ।1
- आज भारतीय योग संस्थान की योग क्लास स्थित एसडी मार्केट में होली मिलन का कार्यक्रम बहुत धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम शर्मा पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्री अनिल कुमार नामदेव एस डी मार्केट एसोसिएशंस प्रधान रहे, प्रशिक्षक योगाचार्य विनय कुमार वर्मा जी का और सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद कार्यक्रम के उपरांत सभी ने चाय नाश्ता ग्रहण किया1
- मुजफ्फरनगर: ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की कथित हमले में मौत की खबरों के विरोध में जनपद मुज़फ्फरनगर में शिया समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। यह मार्च जैनबिया से शुरू होकर खालापार टंकी चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शांति बनाए रखते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा और घटना की सच्चाई सामने लाने तथा उचित कार्रवाई की मांग की। मार्च के दौरान लोगों ने एकता और शांति का संदेश दिया, वहीं प्रशासन की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।1
- मुज़फ्फरनगर में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ नगर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, स्थानीय नागरिकों से की वार्ता तथा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर पुलिस बल को किया ब्रीफ।1
- अमरीका और इजरायल द्वारा आयतुल्लाह अली खामनाई व उनके परिवार का कत्ल किये जाने को लेकर आज मुजफ्फरनगर में मुसलमाने में गम का माहोल देखने को मिला । मुजफ्फरनगर में मुसलमानों ने जुलूस निकालकर अमेरिका और इजरायल की दादागिरी के खिलाफ किया प्रोटेस्ट1