logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया इसके बाद फर्रुखाबाद में एक्सप्रेसवे के रूट को लेकर बयान बाजी तेज हो गई है भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा

2 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया इसके बाद फर्रुखाबाद में एक्सप्रेसवे के रूट को लेकर बयान बाजी तेज हो गई है भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के बारों गांव का वीडियो
    1
    प्रयागराज के बारों गांव का वीडियो
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • *फर्रुखाबाद: देसी ठेके पर खाकी हुई शर्मसार, बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल* फर्रुखाबाद में कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने वालों ने हाथ उठा दिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे के पास स्थित देसी शराब ठेके पर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजीव कुमार को कुछ युवकों ने बेल्ट और थप्पड़ों से बुरी तरह पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। *वीडियो में क्या दिखा?* वायरल वीडियो में सिपाही एक ऊंची जगह पर बैठा नजर आ रहा है। तभी एक युवक आता है और थप्पड़ जड़ देता है। दूसरा युवक बेल्ट निकालकर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। सिपाही जब उठने की कोशिश करता है तो उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है। हमलावर नशे में धुत लग रहे हैं और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। *4 पर FIR, 'माफिया' समेत नामजद* पीड़ित सिपाही राजीव कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस लाइन गेट से आकाश श्रीवास्तव, आशिद उर्फ माफिया, आशू श्रीवास्तव और मोरम अली उसे जबरन ठेके पर ले गए। वहां गाली-गलौज का विरोध करने पर चारों ने मिलकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। *एक गिरफ्तार, तीन की तलाश तेज* कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। वर्दी पर हमला सीधे कानून-व्यवस्था पर हमला है। अब देखना है पुलिस अपने साथी को इंसाफ दिलाने में कितनी तेजी दिखाती है।
    2
    *फर्रुखाबाद: देसी ठेके पर खाकी हुई शर्मसार, बेल्ट-थप्पड़ से सिपाही की पिटाई का वीडियो वायरल* 
फर्रुखाबाद में कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने वालों ने हाथ उठा दिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के छोटी जेल चौराहे के पास स्थित देसी शराब ठेके पर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजीव कुमार को कुछ युवकों ने बेल्ट और थप्पड़ों से बुरी तरह पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। 
*वीडियो में क्या दिखा?* 
वायरल वीडियो में सिपाही एक ऊंची जगह पर बैठा नजर आ रहा है। तभी एक युवक आता है और थप्पड़ जड़ देता है। दूसरा युवक बेल्ट निकालकर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। सिपाही जब उठने की कोशिश करता है तो उसे धक्का देकर गिरा दिया जाता है। हमलावर नशे में धुत लग रहे हैं और लगातार गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। 
*4 पर FIR, 'माफिया' समेत नामजद* 
पीड़ित सिपाही राजीव कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस लाइन गेट से आकाश श्रीवास्तव, आशिद उर्फ माफिया, आशू श्रीवास्तव और मोरम अली उसे जबरन ठेके पर ले गए। वहां गाली-गलौज का विरोध करने पर चारों ने मिलकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। 
*एक गिरफ्तार, तीन की तलाश तेज* 
कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 
वर्दी पर हमला सीधे कानून-व्यवस्था पर हमला है। अब देखना है पुलिस अपने साथी को इंसाफ दिलाने में कितनी तेजी दिखाती है।
    user_फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    फर्रुखाबाद लोकल न्यूज़
    Interior designer फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कन्नौज के पाल चौराहा के निकट माया जा रही थी एक गाड़ी और मैजिक खींच रही थी मैजिक गाड़ी स्कूल की बताई जा रही है माया तभी पीछे से आ रहे लीडर ने बाइक चालक को बचाने को लेकर कट मार दिया जिसमें आयंत्रित होकर मैजिक पलट गई जिम में कोई हादसा नहीं हुआ है मौके पर पहुंच गई पाल चौराहाचौकी पुलिस
    2
    कन्नौज के पाल चौराहा के निकट माया जा रही थी एक गाड़ी और मैजिक खींच रही थी मैजिक गाड़ी स्कूल की बताई जा रही है माया तभी पीछे से आ रहे लीडर ने बाइक चालक को बचाने को लेकर कट मार दिया जिसमें आयंत्रित होकर मैजिक पलट गई जिम में कोई हादसा नहीं हुआ है मौके पर पहुंच गई पाल चौराहाचौकी पुलिस
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *प्रेस नोट- थाना मिर्जापुर* *जनपद शाहजहांपुर पुलिस* *सराहनीय कार्य दिनांक- 29.04.2026* *थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त को आला कत्ल(फावडा) सहित किया गिरफ्तार ।* पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व अभियान तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। *संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 28.04.2026 को वादिनी श्रीमती ममता पुत्री क्षत्रपाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर द्वारा प्रस्तुत एक लिखित तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम क्षत्रपाल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मिर्जापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है । प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया । इसी क्रम मे आज दिनांक 29.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एवं निशानदेही के आधार पर अभियुक्त क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को कलान रोड सौनेक तिराहे से रात्रि समय करीब 02:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर। *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहाँपुर। *पूछताछ का विवरण -* अभियुक्त क्षत्रपाल निवासी उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी सोमवती के साथ घरेलू विवाद के चलते आक्रोशित होकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) को अपने मकान के पास स्थित पप्पू की बंद दुकानों के बरामदे के एक कोने में छुपा दिया था तथा वह मौके से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त स्थान से फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। अभियुक्त ने बरामद फावड़े की पहचान करते हुए बताया कि इसी से उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। बरामदगी के उपरांत आलाकत्ल को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तारी का स्थान, समय, दिनांक -* कलान रोड सौनेक तिराहे पर थाना मिर्जापुर, दिनांक-29.04.2026, समय करीब 02.35 बजे, *गिरफ्तार करने वाली टीम -* 1. थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 2. उ0नि0 रामपाल सिंह, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 3. उ0नि0 यशपाल सिंह , थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर। 4. का0 सौरभ सोम, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।
    2
    *प्रेस नोट- थाना मिर्जापुर*   
*जनपद शाहजहांपुर पुलिस*
*सराहनीय कार्य दिनांक- 29.04.2026*
*थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त को आला कत्ल(फावडा) सहित किया गिरफ्तार ।*
पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मिर्जापुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म जरायम, चोरी-लूट-अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण व अभियान तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी के क्रम में थाना मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
*संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 28.04.2026 को वादिनी श्रीमती ममता पुत्री क्षत्रपाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर द्वारा प्रस्तुत एक लिखित तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम क्षत्रपाल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मिर्जापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है । प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया । 
इसी क्रम मे आज दिनांक 29.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एवं निशानदेही के आधार पर अभियुक्त क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को कलान रोड सौनेक तिराहे से रात्रि समय करीब 02:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 
क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर। 
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहाँपुर।
*पूछताछ का विवरण -*
अभियुक्त क्षत्रपाल निवासी उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी सोमवती के साथ घरेलू विवाद के चलते आक्रोशित होकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) को अपने मकान के पास स्थित पप्पू की बंद दुकानों के बरामदे के एक कोने में छुपा दिया था तथा वह मौके से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त स्थान से फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। अभियुक्त ने बरामद फावड़े की पहचान करते हुए बताया कि इसी से उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। बरामदगी के उपरांत आलाकत्ल को विधिक प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का स्थान, समय, दिनांक -*
कलान रोड सौनेक तिराहे पर थाना मिर्जापुर, दिनांक-29.04.2026, समय करीब 02.35 बजे, 
*गिरफ्तार करने वाली टीम -*
1.	थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।  
2.	उ0नि0 रामपाल सिंह, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।  
3.	उ0नि0 यशपाल सिंह , थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।  
4.	का0 सौरभ सोम, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शाहाबाद बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई, सवारियों से मारपीट का वीडियो वायरल— ओवरस्पीड व ओवरलोडिंग से बढ़ रहा खतरा, पुलिस पर उठे सवाल तहसील संवाददाता हरदोई/शाहाबाद: शाहाबाद कस्बे के बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां सवारियों के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने जहां कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं क्षेत्र में चल रहे थ्री व्हीलर ऑटो के अनियंत्रित संचालन की गंभीर समस्या को भी उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या UP 30BT 9532 में सवार यात्रियों ने चालक से वाहन धीमी गति से चलाने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर चालक ने बस अड्डे पर ऑटो रोककर सवारियों को उतार दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरी घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन हस्तक्षेप करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसी के साथ स्थानीय लोगों ने एक और बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। शाहाबाद बस स्टैंड से हरदोई की ओर जाने वाले थ्री व्हीलर ऑटो में ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड आम बात हो गई है। कई ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं होते-होते बचती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “हादसे अब बस होने ही वाले हैं,” हालात इतने खराब हो चुके हैं। यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनमाना किराया वसूलना, अभद्र व्यवहार करना और विरोध करने पर धमकी देना—ये सब अब आम हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस अराजकता पर लगाम लगाने में असमर्थ है? बस अड्डे जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी अगर यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम रास्तों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि दोषी ऑटो चालक पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पूरे रूट पर चलने वाले थ्री व्हीलर वाहनों की जांच की जाए, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड पर सख्ती से रोक लगाई जाए और बस अड्डों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    शाहाबाद बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई, सवारियों से मारपीट का वीडियो वायरल—
ओवरस्पीड व ओवरलोडिंग से बढ़ रहा खतरा, पुलिस पर उठे सवाल
तहसील संवाददाता
हरदोई/शाहाबाद:
शाहाबाद कस्बे के बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां सवारियों के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने जहां कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं क्षेत्र में चल रहे थ्री व्हीलर ऑटो के अनियंत्रित संचालन की गंभीर समस्या को भी उजागर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या UP 30BT 9532 में सवार यात्रियों ने चालक से वाहन धीमी गति से चलाने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर चालक ने बस अड्डे पर ऑटो रोककर सवारियों को उतार दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरी घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन हस्तक्षेप करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
इसी के साथ स्थानीय लोगों ने एक और बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। शाहाबाद बस स्टैंड से हरदोई की ओर जाने वाले थ्री व्हीलर ऑटो में ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड आम बात हो गई है। कई ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं होते-होते बचती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “हादसे अब बस होने ही वाले हैं,” हालात इतने खराब हो चुके हैं।
यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनमाना किराया वसूलना, अभद्र व्यवहार करना और विरोध करने पर धमकी देना—ये सब अब आम हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस अराजकता पर लगाम लगाने में असमर्थ है? बस अड्डे जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी अगर यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम रास्तों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि दोषी ऑटो चालक पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पूरे रूट पर चलने वाले थ्री व्हीलर वाहनों की जांच की जाए, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड पर सख्ती से रोक लगाई जाए और बस अड्डों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    9 min ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • पार्ट 2😀 सूत्रों से मेरी जानकारी *#हरदोई ब्रेकिंग: 'शटअप वाली मैडम' को मांगनी पड़ी माफी, ABVP के हंगामे के बाद झुका स्कूल प्रबंधन* 🚨 *हरदोई, सनबीम स्कूल (एसपी तिराहा):* अभिभावक से अभद्रता के मामले में घिरीं प्रिंसिपल *ममता मिश्रा* को आखिरकार सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। *क्या था पूरा मामला?* कुछ दिन पहले UKG के छात्र की माता *नीलम वर्मा* से किताब बाहर से खरीदने पर प्रिंसिपल ने कथित तौर पर *"शटअप... बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी"* कहकर अभद्रता की थी। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश था। *ABVP के उतरते ही बदले तेवर* मामले ने तूल पकड़ा तो *ABVP कार्यकर्ता* स्कूल के मैदान में प्रदर्शन करने पहुंच गए। नारेबाजी और हंगामे के बीच स्कूल प्रबंधन पर दबाव बढ़ा। *'रौब' से 'माफी' तक का सफर* कल तक "शटअप-शटअप" कहकर अभिभावकों को चुप कराने वाली मैडम को आज *सबके सामने सिर झुकाना पड़ा*। प्रदर्शन के दौरान हालात ऐसे बने कि प्रिंसिपल को माफी मांगनी पड़ी। *शिक्षा के मंदिर में फिल्मी क्ला�
    1
    पार्ट 2😀
सूत्रों से मेरी जानकारी 
*#हरदोई ब्रेकिंग: 'शटअप वाली मैडम' को मांगनी पड़ी माफी, ABVP के हंगामे के बाद झुका स्कूल प्रबंधन* 🚨
*हरदोई, सनबीम स्कूल (एसपी तिराहा):* अभिभावक से अभद्रता के मामले में घिरीं प्रिंसिपल *ममता मिश्रा* को आखिरकार सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। 
*क्या था पूरा मामला?* 
कुछ दिन पहले UKG के छात्र की माता *नीलम वर्मा* से किताब बाहर से खरीदने पर प्रिंसिपल ने कथित तौर पर *"शटअप... बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी"* कहकर अभद्रता की थी। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश था।
*ABVP के उतरते ही बदले तेवर* 
मामले ने तूल पकड़ा तो *ABVP कार्यकर्ता* स्कूल के मैदान में प्रदर्शन करने पहुंच गए। नारेबाजी और हंगामे के बीच स्कूल प्रबंधन पर दबाव बढ़ा। 
*'रौब' से 'माफी' तक का सफर* 
कल तक "शटअप-शटअप" कहकर अभिभावकों को चुप कराने वाली मैडम को आज *सबके सामने सिर झुकाना पड़ा*। प्रदर्शन के दौरान हालात ऐसे बने कि प्रिंसिपल को माफी मांगनी पड़ी। 
*शिक्षा के मंदिर में फिल्मी क्ला�
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.