logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों में नाराज़गी, निगम पर मनमानी के आरोप जोधपुर.जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों को ऐसे क्षेत्र आवंटित किए गए हैं जो न तो उनके निवास स्थान के पास हैं और न ही कार्य की दृष्टि से सुविधाजनक हैं। इसके अलावा, जोधपुर शहर को 8 जोन में विभाजित तो किया गया है, लेकिन किस जोन में कौन-सा क्षेत्र आता है, इसकी स्पष्ट जानकारी अधिकांश कर्मचारियों को नहीं दी गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। महासंघ ने आरोप लगाया कि जब कर्मचारियों ने मोबाइल एप में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया, तो उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें नया मोबाइल लेने की सलाह दी गई, जो कि व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी जसवंत सिंह भाटी, केसर सिंह चांपावत, इंद्र विक्रम सिंह चौहान, रेखा सोलंकी, संगीता, विक्रम सिंह, श्याम संखला एवं कुलदीप सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। संगठन ने मांग की है कि कर्मचारियों को उनके निवास के निकट क्षेत्र आवंटित किए जाएं, तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और प्रशासन संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुने, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके

17 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
17 hrs ago

जोधपुर में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों में नाराज़गी, निगम पर मनमानी के आरोप जोधपुर.जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, कर्मचारियों को ऐसे क्षेत्र आवंटित किए गए हैं जो न तो उनके निवास स्थान के पास हैं और न ही कार्य की दृष्टि से सुविधाजनक हैं। इसके अलावा, जोधपुर शहर को 8 जोन में विभाजित तो किया गया है, लेकिन किस जोन में कौन-सा क्षेत्र आता है, इसकी स्पष्ट जानकारी अधिकांश कर्मचारियों को नहीं दी गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। महासंघ ने आरोप लगाया कि जब कर्मचारियों ने मोबाइल एप में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया, तो उनकी समस्याएं सुनने के बजाय उन्हें नया मोबाइल लेने की सलाह दी गई, जो कि व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी जसवंत सिंह भाटी, केसर सिंह चांपावत, इंद्र विक्रम सिंह चौहान, रेखा सोलंकी, संगीता, विक्रम सिंह, श्याम संखला एवं कुलदीप सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। संगठन ने मांग की है कि कर्मचारियों को उनके निवास के निकट क्षेत्र आवंटित किए जाएं, तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और प्रशासन संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुने, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सके

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Navratan Bhartat 94130-44646
    1
    Post by Navratan Bhartat  94130-44646
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *जिले में 01 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है, 01 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक 'स्व-गणना' कर सकेंगे एवं 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।* *स्व-गणना को लेकर हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने की आमजन से अपील* आज आपके द्वारा दी गई सही सूचना, कल के 'विकसित राजस्थान' और 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगा l
    1
    *जिले में 01 मई से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है, 01 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक 'स्व-गणना' कर सकेंगे एवं 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।*
*स्व-गणना को लेकर हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने की आमजन से अपील*
आज आपके द्वारा दी गई सही सूचना, कल के 'विकसित राजस्थान' और 'विकसित भारत' के सपने को साकार करेगा l
    user_NOHAR JAGAT
    NOHAR JAGAT
    Local News Reporter नोहर, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    23 min ago
  • हरियाणा में मौसम का आज फिर बड़ा अपडेट, इन जिलों में तेज आंधी तूफान ओर बारिश की चेतावनी, 2 पश्चिमी विक्षोभ फिर होंगे एक्टिव
    1
    हरियाणा में मौसम का आज फिर बड़ा अपडेट, इन जिलों में तेज आंधी तूफान ओर बारिश की चेतावनी, 2 पश्चिमी विक्षोभ फिर होंगे एक्टिव
    user_TEZ HARYANA
    TEZ HARYANA
    Local News Reporter डबवाली, सिरसा, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Post by User2307
    1
    Post by User2307
    user_User2307
    User2307
    Nurse अनूपगढ़, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • gram Patamdesar mein jod paithan per hue atikraman ko hataye prashasan sangya
    1
    gram Patamdesar mein jod paithan per hue atikraman ko hataye prashasan sangya
    user_KRISHAN NATH
    KRISHAN NATH
    Farmer सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    31 min ago
  • Post by Sanjay kumar
    1
    Post by Sanjay kumar
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Local News Reporter भुना मार्ग, फतेहाबाद, हरियाणा•
    1 hr ago
  • श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में स्थित श्री महालक्ष्मी माताजी एवं भगवान राधा-कृष्ण का चतुर्थ पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न जोधपुर। एम्स रोड़ 11वी गली में स्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में श्री महालक्ष्मी माताजी एवं भगवान राधा-कृष्ण का चतुर्थ पाटोत्सव वैशाख सुदी द्वादशी तद्नुसार मंगलवार 28 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, प्रातः 8:15 बजे अग्नि स्थापना एवम हवन, प्रातः 9:15 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, प्रातः 10:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती हुई वही 11:15 बजे प्रसादी हुई। पं. आश्विनी ओझा एवम संजीव दवे के आचार्यत्व में यजमान विनोद शर्मा एयरफोर्स के साथ आरोग्य भवन के ट्रस्टी एवं सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूलमण्डली की गई व्यास ने बताया कि इस शुभ अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, मुकेश दवे एयरफोर्स, कांतिलाल ओझा, राजकुमारी दवे, दुष्यन्त जोशी, पंडित घनश्याम द्विवेदी, डॉ. अश्विनी श्रीमाली, नंदकिशोर ओझा, गंगश्याम ओझा, विक्रान्त दवे, सूरज बोहरा, संतोष व्यास, पंडित चंद्रशेखर दवे प्रधानाचार्य, भंवरलाल व्यास, किशोर दवे, उमाशंकर श्रीमाली इत्यादि के साथ संस्था के ट्रस्टी व सैकड़ों गणमान्य बंधु व मातृशक्ति के रूप में मंजू जोशी, शारदा श्रीमाली, निर्मला दवे एवं सुदर्शन सेवा संस्थान से रतन काका, विप्र फाउंडेशन के कैलाश सारस्वत, कन्हैयालाल पारीक, राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा इत्यादि उपस्थित हुए। चतुर्थ पाटोत्सव के शुभ अवसर पर गंगश्याम ओझा मक्का की गली ब्रह्मपुरी जोधपुर एक लाख रूपए की राशि भेंट कर ट्रस्टी बने वहीं संतोष व्यास कीर्ति नगर जोधपुर द्वारा इक्कीस हजार रूपए भोजनशाला में राशि भेंट की इसी आयोजित समारोह में भामाशाहों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पाटोत्सव की पूर्व रात्रि 9 बजे से मातृशक्ति द्वारा रातीजोगा का भव्य आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला। रातिजोगा के लाभार्थी सजनी दवे धर्मपत्नी डॉ. एन.के. दवे बने।
    1
    श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में स्थित श्री महालक्ष्मी माताजी एवं भगवान राधा-कृष्ण का चतुर्थ पाटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
जोधपुर। एम्स रोड़ 11वी गली में स्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के आरोग्य भवन में श्री महालक्ष्मी माताजी एवं भगवान राधा-कृष्ण का चतुर्थ पाटोत्सव वैशाख सुदी द्वादशी तद्नुसार मंगलवार 28 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया।
श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 7:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, प्रातः 8:15 बजे अग्नि स्थापना एवम हवन, प्रातः 9:15 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, प्रातः 10:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं महाआरती हुई वही 11:15 बजे प्रसादी हुई। पं. आश्विनी ओझा एवम संजीव दवे के आचार्यत्व में यजमान विनोद शर्मा एयरफोर्स के साथ आरोग्य भवन के ट्रस्टी एवं सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूलमण्डली की गई 
व्यास ने बताया कि इस शुभ अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, मुकेश दवे एयरफोर्स, कांतिलाल ओझा, राजकुमारी दवे, दुष्यन्त जोशी, पंडित घनश्याम द्विवेदी, डॉ. अश्विनी श्रीमाली, नंदकिशोर ओझा, गंगश्याम ओझा, विक्रान्त दवे, सूरज बोहरा, संतोष व्यास, पंडित चंद्रशेखर दवे प्रधानाचार्य, भंवरलाल व्यास, किशोर दवे, उमाशंकर श्रीमाली इत्यादि के साथ संस्था के ट्रस्टी व सैकड़ों गणमान्य बंधु व मातृशक्ति के रूप में मंजू जोशी, शारदा श्रीमाली, निर्मला दवे एवं सुदर्शन सेवा संस्थान से रतन काका, विप्र फाउंडेशन के कैलाश सारस्वत, कन्हैयालाल पारीक, राजकुमार शर्मा, रवि शर्मा इत्यादि उपस्थित हुए।
चतुर्थ पाटोत्सव के शुभ अवसर पर गंगश्याम  ओझा मक्का की गली ब्रह्मपुरी जोधपुर एक लाख रूपए की राशि भेंट कर ट्रस्टी बने वहीं संतोष व्यास कीर्ति नगर जोधपुर द्वारा इक्कीस हजार रूपए भोजनशाला में राशि भेंट की इसी आयोजित समारोह में भामाशाहों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
पाटोत्सव की पूर्व रात्रि 9 बजे से मातृशक्ति द्वारा रातीजोगा का भव्य आयोजन किया गया जो देर रात्रि तक चला। रातिजोगा के लाभार्थी 
सजनी दवे धर्मपत्नी डॉ. एन.के. दवे बने।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Navratan Bhartat 94130-44646
    1
    Post by Navratan Bhartat  94130-44646
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • ♦️30 अप्रैल 2025♦️ 🔸गंगा नर्सिंग होम‚पुराने पुलिस थाने के पास नोहर ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ स्व.गंगा देवी छिम्पा की 21 वीं पुण्य तिथि पर गंगा नर्सिंग होम नोहर मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। विधायक अमित चाचाण सहित क्षेत्र के डॉक्टर्स, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, पारिवारिक सदस्य,गंगा नर्सिंग होम स्टॉफ सहित सैकड़ो लोग रक्तदान शिविर में पहुंचे। आज आयोजित इस रक्तदान शिविर में 70 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य का कार्य किया। इस अवसर पर पधारे सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं इस शिविर में सहयोग करने वाले समस्त लोगों का आयोजक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतलाल छिम्पा व प्रोफेसर श्रीमती वीणा छिम्पा ने सभी का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
    1
    ♦️30 अप्रैल 2025♦️
🔸गंगा नर्सिंग होम‚पुराने पुलिस थाने के पास नोहर
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
स्व.गंगा देवी छिम्पा की 21 वीं पुण्य तिथि पर गंगा नर्सिंग होम नोहर मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। 
विधायक अमित चाचाण सहित क्षेत्र के डॉक्टर्स, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, पारिवारिक सदस्य,गंगा नर्सिंग होम स्टॉफ सहित सैकड़ो लोग रक्तदान शिविर में पहुंचे।
आज आयोजित इस रक्तदान शिविर में 70 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य का कार्य किया।
इस अवसर पर पधारे सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं इस शिविर में सहयोग करने वाले समस्त लोगों का आयोजक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतलाल छिम्पा व प्रोफेसर श्रीमती वीणा छिम्पा ने सभी का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
    user_NOHAR JAGAT
    NOHAR JAGAT
    Local News Reporter नोहर, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.