प्रयागराज : रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक का टायर फटने से कार में टक्कर, एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल* *प्रयागराज : रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक का टायर फटने से कार में टक्कर, एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल* रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से जोरदार टक्कर कर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना कटघर गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे पर हाल के दिनों में ऐसे हादसों में वृद्धि हुई है, जिससे यात्रियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
प्रयागराज : रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक का टायर फटने से कार में टक्कर, एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल* *प्रयागराज : रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक का टायर फटने से कार में टक्कर, एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल* रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भयावह सड़क दुर्घटना हो गई। प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने आ रही कार से जोरदार टक्कर कर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना कटघर गांव के पास हुई। पुलिस के अनुसार, ट्रक की तेज रफ्तार और टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे पर हाल के दिनों में ऐसे हादसों में वृद्धि हुई है, जिससे यात्रियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक महिला ने थाने पहुंचकर ऐसी शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए। महिला ने कहा कि वह 41 साल की हो चुकी है और घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। महिला का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। महिला का कहना है कि शादी पर कहीं पैसे खर्च न करने पड़ जाएं इसलिए घरवाले शादी नहीं करा रहे। मामला प्रयागराज के इनायत थाना क्षेत्र का है। महिला ने परिवार पर शादी न कराने के अलावा मानसिक उत्पीड़न करने और मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब भी उसके लिए कोई रिश्ता आता है तो उसके माता-पिता-बहन, भाई-भाभी उसे ठुकरा देते हैं। जबकि वह खुद शादी करना चाहती है। महिला ने आरोप लगाया कि परिवारवाले शादी के खर्च से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार ने उसके हिस्से की जमीन भी अपने नाम करा ली है। लेकिन शादी कराने की जिम्मेदारी पूरी नहीं करना चाहते।1
- Post by Vikas1
- *यूपी: मेरठ के CGHS आफिस में एडीशनल डायरेक्टर डॉ नताशा वर्मा को रिश्वत लेते हुए CBI ने गिरफ्तार किया है।* डॉ नताशा ने अपने दफ्तर के स्टाफ तरूण से तबादले के बदले 50 हजार रूपये की घूस मांगी थी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूवल के लिए 20 लाख रूपये की मांग की गयी थी। CBI ने जाल बिछाकर कल शाम डॉ नताशा को रंगेहाथ पकड़ लिया। डॉ नताशा का ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था। मेरठ के 16 निजी अस्पतालों से भी डॉ नताशा CGHS पैनल में रिन्युवल के लिए करोड़ों रूपये की डील कर रही थी. डॉ नताशा से पहले कुछ महीने पहले एक और अफसर को 5 लाख की घूस लेते CBI ने गिरफ्तार किया था।1
- आगरा के गांव अकोला में दिखा स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश ! ग्रामीणों ने फेंके स्मार्ट मीटर1
- प्रयागराज। 2 मई 2026/ खुल्दाबाद में 300 साल पुराना पत्थर शिवाला मंदिर का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है, जब ये क्षेत्र मुगल साम्राज्य के अधीन था। मंदिर का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था, रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- प्रयागराज में एक महिला पर फर्जी रेप केस दर्ज कराकर अवैध वसूली करने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता मोहम्मद नूर आलम ने इस महिला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूरे गिरोह का खुलासा किया है। पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक आरोपी महिला पल्लवी सिंह, चीकू सिंह, साक्षी सिंह, प्रीति सिंह और स्वीटी तिवारी जैसे कई नामों से लोगों को फंसाती है। सोशल मीडिया और फर्जी आईडी के जरिए संपर्क बढ़ाकर यह लोगों को जाल में फंसाती है। पहले लोगों से दोस्ती करती है। फिर सामूहिक दुष्कर्म 376D जैसे गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराती है। केस वापस लेने के नाम पर मोटी रकम वसूलती है। बताया गया कि "लुटेरी दुल्हन" के नाम से चर्चित मानवी भी उसकी साथी रही है। मोहम्मद नूर आलम ने बताया कि 2022 में उनके भाई मोहम्मद आलम इस महिला के संपर्क में आए। इसके बाद महिला ने पूरे परिवार पर रेप का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं, कौशांबी में हत्या के प्रयास 307 का भी केस लिखवाया, जबकि वे वहां मौजूद ही नहीं थे। महिला पर अब तक 14 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें 5 धोखाधड़ी 420 के और एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे भी शामिल हैं। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस जब भी पकड़ने जाती है, महिला खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की धमकी देती है। पुलिस पीछे हट जाती है। ऊंचे रसूख के कारण जेल जाने के बाद भी बेल पर बाहर आ जाती है और नए शिकार बनाती है।हाल ही में यह महिला फाफामऊ थाने में लूट का एक और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पहुंची थी। अधिवक्ता नूर आलम ने कैंट थाने में 156(3) के तहत FIR दर्ज कराई है, जिसकी विवेचना चल रही है।यह महिला कानून का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फंसा रही है। प्रशासन को सख्त अंकुश लगाना चाहिए ताकि और लोग शिकार न बनें।"1
- *मध्य प्रदेश के जबलपुर मे बरगी डैम मे लगभग 45 सैलानियों से भरा क्रूज डूबा,रेस्क्यू जारी,कई लोग अब भी लापता,9 लोगों की हुई मौत |*1
- लखनऊ शहर के पाश इलाके में स्थित एक सैलून में दो लड़कियों के बीच जम कर मारपीट और झोटा नुचव्वल हुई । घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है1
- *बाइक में स्कार्पियो छू जाने पर बिगड़ी बात, अभद्रता का आरोप शुक्रवार दोपहर सुरवल साहनी जाते समय नारीबारी में हंगामा* प्रयागराज। स्कार्पियो से एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं ब्लाक प्रमुख शंकरगढ़ निर्मला देवी पर नारीबारी में कुछ लोगो ने हमला कर दिया। आरोपित है कि इस दौरान निर्मला देवी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। विरोध पर महिला प्रमुख के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। मारपीट व साड़ी खींचने की बात सामने आई है। जबरिया रुपया भी वसूला गया। सरेआम दोपहर दो बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। मामले की शिकायत शंकरगढ़ पुलिस से की गई है। इस मामले में एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला प्रमुख के साथ घटना कारित करने वालों के बख्सा नहीं जाएगा। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक एक मई, शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख निर्मला देवी (निवासी टिकरौंही कला, शंकरगढ़), ग्राम प्रधान बढ़इया पुष्पराज सिंह और अन्य सहयोगी एक स्कॉर्पियो से सुरवल साहनी में आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्कार्पियो जैसे ही नारीबारी चौराहे के पास पहुंची, कुछ युवक बाइक से स्कार्पियो के आगे पहुंचे और वाहन छू जाने की बात पर विवाद खड़ा कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि बाइक सवार युवकों ने स्कॉर्पियो को जबरन रुकवाया, गाली-गलौच शुरू की और माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। बात बढ़ने पर प्रमुख निर्मला देवी, प्रधान पुष्पराज सिंह आदि के साथ हाथापाई हुई। स्कार्पियो का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया और रुपये भीवसूले गए। घटना के बाद ब्लॉक प्रमुख नारीबारी पुलिस चौकी पहुंची और मामले की तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूत्रों के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख देर रात तक थाने में मौजूद रहीं और त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।1