logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोलर कंपनी को जमीन आवंटन के खिलाफ रामगढ़ में जन आक्रोश, ओरण-गोचर बचाने उतरे हजारों ग्रामीण, जैसलमेर,सोलर कंपनी को जमीन आवंटन के खिलाफ जैसलमेर में जन आक्रोश, ओरण-गोचर बचाने उतरे हजारों ग्रामीण, रामगढ़ में ओरण गोचर भूमि को बचाने के लिए क्षेत्रवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बीते एक महीने से ग्रामीण डालमिया कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। इसी बीच कालरा तला के पास सोलर कंपनी को जमीन आवंटित करने की जानकारी मिलने पर जनता में रोष और तेज हो गया। ओरण गोचर संरक्षण के समर्थन में रामगढ़ में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें खडाल क्षेत्र से हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने ओरण गोचर बचाने और स्थानीय आजीविका की रक्षा की मांग उठाई। बाल भारती महाराज ने भी सरकार से ओरण गोचर संरक्षण की अपील की। सभा के बाद भारत माता की आरती कर रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मातृशक्ति ने रामगढ़ तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है। ओरण गोचर भूमि पर देवस्थान, तालाब, नाड़ियां, आबादी क्षेत्र और वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है। यदि यहां कंपनियों को भूमि दी गई तो पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।

2 hrs ago
user_Dharmendra kumar
Dharmendra kumar
जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
2 hrs ago

सोलर कंपनी को जमीन आवंटन के खिलाफ रामगढ़ में जन आक्रोश, ओरण-गोचर बचाने उतरे हजारों ग्रामीण, जैसलमेर,सोलर कंपनी को जमीन आवंटन के खिलाफ जैसलमेर में जन आक्रोश, ओरण-गोचर बचाने उतरे हजारों ग्रामीण, रामगढ़ में ओरण गोचर भूमि को बचाने के लिए क्षेत्रवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बीते एक महीने से ग्रामीण डालमिया कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। इसी बीच कालरा तला के पास सोलर कंपनी को जमीन आवंटित करने की जानकारी मिलने पर जनता में रोष और तेज हो गया। ओरण गोचर संरक्षण के समर्थन में रामगढ़ में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें खडाल क्षेत्र से हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने ओरण गोचर बचाने और स्थानीय आजीविका की रक्षा की मांग उठाई। बाल भारती महाराज ने भी सरकार से ओरण गोचर संरक्षण की अपील की। सभा के बाद भारत माता की आरती कर रैली तहसील कार्यालय पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मातृशक्ति ने रामगढ़ तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र की आजीविका पशुपालन पर निर्भर है। ओरण गोचर भूमि पर देवस्थान, तालाब, नाड़ियां, आबादी क्षेत्र और वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास है। यदि यहां कंपनियों को भूमि दी गई तो पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगढ़ में आयोजित ओरण महापड़ाव के दौरान एक छोटी बच्ची ने अपने भावों के माध्यम से ओरण के प्रति अपना दर्द और चिंता व्यक्त की। उसकी मासूम आवाज़ ने सभी को प्रकृति और हमारी परंपरागत ओरण भूमि को बचाने का संदेश दिया। यह केवल भूमि नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। आइए, हम सभी मिलकर ओरण संरक्षण का संकल्प लें। ओरण बचाओ – भविष्य बचाओ। 🌿
    1
    रामगढ़ में आयोजित ओरण महापड़ाव के दौरान एक छोटी बच्ची ने अपने भावों के माध्यम से ओरण के प्रति अपना दर्द और चिंता व्यक्त की।
उसकी मासूम आवाज़ ने सभी को प्रकृति और हमारी परंपरागत ओरण भूमि को बचाने का संदेश दिया।
यह केवल भूमि नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है।
आइए, हम सभी मिलकर ओरण संरक्षण का संकल्प लें।
ओरण बचाओ – भविष्य बचाओ। 🌿
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नाद से सिव रोड़ का कार्य 60 साल से नहीं हुआ है सिव मुख्यालय सिव विधानसभा में एमेली कांग्रेस का भी बनाया और बीजेपी का भी बनाया और निर्दलीय विधायक भी अभी ऊपलध है जनता बहुत परेशान हैं हम सिव मुख्यालय बाड़मेर जिला मुख्यालय ओर राजस्थान सरकार से अपील करते हैं कि नाद से सिव रोड़ का कार्य शुरू किया जाये हमे उम्मीद है की सिव मुख्यालय ओर बाड़मेर जिला मुख्यालय ओर राजस्थान सरकार जल्द से जल्द कार्य शुरू करीगे शुक्रिया 🙏🙏
    9
    नाद से सिव रोड़ का कार्य 60 साल से नहीं हुआ है सिव मुख्यालय सिव विधानसभा में एमेली कांग्रेस का भी बनाया और बीजेपी का भी बनाया और निर्दलीय विधायक भी अभी ऊपलध है जनता बहुत परेशान हैं हम सिव मुख्यालय बाड़मेर जिला मुख्यालय ओर राजस्थान सरकार से अपील करते हैं कि नाद से सिव रोड़ का कार्य शुरू किया जाये हमे उम्मीद है की सिव मुख्यालय ओर बाड़मेर जिला मुख्यालय ओर राजस्थान सरकार जल्द से जल्द कार्य शुरू करीगे शुक्रिया 🙏🙏
    user_Ramjan Khan  AIMIM parsidant
    Ramjan Khan AIMIM parsidant
    Local Politician शेओ, बाड़मेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जैसलमेर जिले के भणियाणा उपखंड क्षेत्र में नीलगाय को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक मूल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई वही दो युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर जोधपुर रेफर किया है।
    1
    जैसलमेर जिले के भणियाणा उपखंड क्षेत्र में नीलगाय को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट कार के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक मूल सिंह की दर्दनाक मौत हो गई वही दो युवक घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर जोधपुर रेफर किया है।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जोधपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
    1
    जोधपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बोड़वा सरपंच प्रतिनिधि श्री चैनाराम जी गोदारा ने किसानों की आवाज को किया बुलंद बायतु बोड़वा सरपंच प्रतिनिधि श्री चैनाराम जी गोदारा ने किसानों की आवाज को बुलंद किया। चैनाराम गोदारा ने बताया कि इस समय किसानों की आवाज दबाई जा रही हैं, लेकिन आज किसानों को एकजुट में रहना होगा। वही कहा कि किसान एकता रहेगी तो सरकार को भी झुकना होगा।
    1
    बोड़वा सरपंच प्रतिनिधि श्री चैनाराम जी गोदारा ने किसानों की आवाज को किया बुलंद  
बायतु 
बोड़वा सरपंच प्रतिनिधि श्री चैनाराम जी गोदारा ने किसानों की आवाज को बुलंद किया। चैनाराम गोदारा ने बताया कि इस समय किसानों की आवाज दबाई जा रही हैं, लेकिन आज किसानों को एकजुट में रहना होगा। वही कहा कि किसान एकता रहेगी तो सरकार को भी झुकना होगा।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पुलिस के आश्वा सन पर पीड़ित युवक उतरा नीचे।
    1
    पुलिस के आश्वा सन पर पीड़ित युवक उतरा नीचे।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • प्रयागराज मठ में साध्वी सन्तोष नाथ के समाधी पर श्रद्धांजलि देकर चार दुकानों का किया उद्घाटन ओर सिणधरी कि समस्यो को सुना और उसे पुरा करने का दिया आश्वासन
    1
    प्रयागराज मठ में साध्वी सन्तोष नाथ के समाधी पर श्रद्धांजलि देकर चार दुकानों का किया उद्घाटन ओर सिणधरी कि समस्यो को सुना और उसे पुरा करने का दिया आश्वासन
    user_रमेश कुमार
    रमेश कुमार
    Local News Reporter सिणधरी, बाड़मेर, राजस्थान•
    33 min ago
  • ओरण गोचर बचाने के लिए रामगढ़ में जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें खडाल क्षेत्र के हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए। रामगढ़ के श्रीराम मंदिर प्रांगण में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपना उदबोधन दिया। इस दौरान बाल भारती महाराज ने सरकार को चेताते हुए ओरण गोचर संरक्षण की बात कही। जन सभा के बाद भारत माता की आरती कर जन आक्रोश रैली मंदिर प्रांगण से रवाना होकर तहसील कार्यालय पहुंची। तहसील कार्यालय के आगे खडाल क्षेत्र के निवासियों द्वारा जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और मातृशक्ति द्वारा रामगढ़ तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के निवासियों की आजीविका का साधन पशु पालन ही है। अगर ओरण गोचर की जमीन कम्पनियों को दे दी गई तो क्षेत्र वासियों के समक्ष संकट खड़ा हो जाएगा। ओरण गोचर के बीच देवस्थान, तले, तालाब, नाड़ियां, आबादी क्षेत्र आदि भी है और वन्य जीवों की भरमार है। अगर कम्पनियां यहां सोलर प्लांट स्थापित करेगी तो यहां के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन छिन जाएंगे।
    1
    ओरण गोचर बचाने के लिए रामगढ़ में जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें खडाल क्षेत्र के हजारों की संख्या में बुजुर्ग, महिला, पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए। रामगढ़ के श्रीराम मंदिर प्रांगण में एक जन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपना उदबोधन दिया। इस दौरान बाल भारती महाराज ने सरकार को चेताते हुए ओरण गोचर संरक्षण की बात कही। जन सभा के बाद भारत माता की आरती कर जन आक्रोश रैली मंदिर प्रांगण से रवाना होकर तहसील कार्यालय पहुंची। तहसील कार्यालय के आगे खडाल क्षेत्र के निवासियों द्वारा जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और मातृशक्ति द्वारा रामगढ़ तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के निवासियों की आजीविका का साधन पशु पालन ही है। अगर ओरण गोचर की जमीन कम्पनियों को दे दी गई तो क्षेत्र वासियों के समक्ष संकट खड़ा हो जाएगा। ओरण गोचर के बीच देवस्थान, तले, तालाब, नाड़ियां, आबादी क्षेत्र आदि भी है और वन्य जीवों की भरमार है। अगर कम्पनियां यहां सोलर प्लांट स्थापित करेगी तो यहां के पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा और लोगों की आजीविका के साधन छिन जाएंगे।
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.