logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिलोकपुर स्थित पक्का तालाब के हनुमान मंदिर परिसर में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन बाराबंकी जनपद के त्रिलोकपुर स्थित पक्का तालाब के हनुमान मंदिर परिसर में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम नवमी के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। श्री कृष्ण भागवत सेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित इस कथा में नई दिल्ली से पधार रहे संत पं. विजय शास्त्री जी महाराज प्रवचन देंगे। वे भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म की महिमा पर प्रकाश डालेंगे। कथा का समय प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा स्थल हनुमान मंदिर, पक्का तालाब, त्रिलोकपुर-रामनगर (जनपद बाराबंकी) रहेगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, मर्यादा, सदाचार और भाईचारे का संदेश फैलाना है। कथा के अंतिम दिन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर भगवान श्रीराम की कथा श्रवण करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों में समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल निगम, सचिव मदन मोहन नाग, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, महामंत्री संजय कुमार सोनी ‘बब्लू’, मंत्री अजय कुमार गुप्ता ‘बब्लू’, मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य और डॉ. अमरीश रावत सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन प्रभु का कार्य है, जिसकी शोभा भक्तों की उपस्थिति से बढ़ती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया।

4 hrs ago
user_Gulashn kumar "Monu "
Gulashn kumar "Monu "
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
8c16ef4c-5752-4241-aa01-1b700e830999

त्रिलोकपुर स्थित पक्का तालाब के हनुमान मंदिर परिसर में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन बाराबंकी जनपद के त्रिलोकपुर स्थित पक्का तालाब के हनुमान मंदिर परिसर में 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम नवमी के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। श्री कृष्ण भागवत सेवा

dc78e91d-4f1e-46c3-a4a5-6a7638148136

समिति (रजि.) द्वारा आयोजित इस कथा में नई दिल्ली से पधार रहे संत पं. विजय शास्त्री जी महाराज प्रवचन देंगे। वे भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म की महिमा पर प्रकाश डालेंगे। कथा का समय प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा स्थल हनुमान मंदिर, पक्का तालाब, त्रिलोकपुर-रामनगर (जनपद बाराबंकी) रहेगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य समाज

94ab8d16-b076-42d7-afa6-8934837c0d7b

में धर्म, मर्यादा, सदाचार और भाईचारे का संदेश फैलाना है। कथा के अंतिम दिन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार एवं मित्रों सहित पहुंचकर भगवान श्रीराम की कथा श्रवण करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों में समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल निगम, सचिव मदन

c247ecdb-0d42-4402-8bc6-47e1848063d6

मोहन नाग, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, महामंत्री संजय कुमार सोनी ‘बब्लू’, मंत्री अजय कुमार गुप्ता ‘बब्लू’, मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य और डॉ. अमरीश रावत सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन प्रभु का कार्य है, जिसकी शोभा भक्तों की उपस्थिति से बढ़ती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल
    1
    त्रिलोकपुर में जमकर बवाल: ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों से हमला; फूटे सिर, टूटे हाथ – दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    Actor रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Omkar Verma
    1
    Post by Omkar Verma
    user_Omkar Verma
    Omkar Verma
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • त्रिलोकपुर बाराबंकी । मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन पतंग उड़ा रहा था कि तभी पतंग नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर कहासुनी होते हुए देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    1
    त्रिलोकपुर बाराबंकी । 
मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार की शाम को पतंग खेत में जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले ने पहुंचकर घायलों को इलाज करने के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू किया।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर कस्बे में सोमवार की शाम करीब पांच बजे दस्तगीर का का नाती 8 वर्षीय आर्यन  पतंग उड़ा रहा था कि तभी  पतंग  नग्गू के खेत में चली गई। पतंग खेत से उठने को लेकर नग्गू के परिवार के लोगों ने दस्तगीर  कहासुनी होते हुए  देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कई लोग घायल हो ,गए वीडियो सोशल मीडिया वायरल।
थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दस्तगीर के पक्ष से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।घटना की जांच कराई जा रही है।
    user_Gulashn kumar "Monu "
    Gulashn kumar "Monu "
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Sarwan kumar
    1
    Post by Sarwan kumar
    user_Sarwan kumar
    Sarwan kumar
    Voice of people रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा, जर्जर लोहे का खंभा बना मुसीबत जनपद बाराबंकी के कुर्सी पावर हाउस अंतर्गत घुघंटेर थाना मोड़ पर लगा लोहे का बिजली खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा और जंग लगा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते खंभे को बदला या ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके
    1
    बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा, जर्जर लोहे का खंभा बना मुसीबत
जनपद बाराबंकी के कुर्सी पावर हाउस अंतर्गत घुघंटेर थाना मोड़ पर लगा लोहे का बिजली खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा और जंग लगा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
यदि समय रहते खंभे को बदला या ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी विकास चंन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में खेत में बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हुए हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बरोलिया निवासी 45 वर्षीय सतीश वर्मा मंगलवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के कई बकरियां उनके खेत में लगी बांस की नर्सरी में घुसकर पौधे चरने लगीं। सतीश ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उस समय मामला शांत करा दिया था।
घायल सतीश की पत्नी पुष्पा वर्मा ने बताया कि कहासुनी के बाद जब उनके पति खेत से घास लेने घर से निकले, तो रास्ते में गांव के मुस्लिम, सरताज, मुस्ताक, सुहैल और अन्ना समेत दो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने धारदार हथियार, ईंट और लाठी-डंडों से सतीश के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद हमलावर अवैध असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहा से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी व सीओ जगतराम कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एएसपी विकास चंन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.