रानीपुरवा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष किशोरी समेत पांच गंभीर घायल, कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों का पुलिस ने कराया मेडिकल पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीपुरवा में आज दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डण्डे चले, जिसमें एक किशोरी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। गाँव निवासी मैना देवी पत्नी बलविन्दर ने बताया कि गांव के ही रामनरेश अपने दो पुत्रों पंकज व विकास सहित करीब एक दर्जन लोगों के साथ उनकी 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। बेटी को बचाने पहुंचे उसके पिता बलविन्दर को भी बेरहमी से पीटा गया। इसके अलावा हमलावरों ने उसकी सास राजेश्वरी व देवर मिथिलेश पर भी हमला कर दिया, जिससे सभी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के रामनरेश ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्षी पक्ष ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के उद्देश्य से खुद ही चोटें पहुंचा लीं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- लखीमपुर खीरी अग्नि वीर सहिद इंद्रजीत गुप्ता सभी की आंखें हुई नाम1
- Post by Anurag Patel1
- *थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, चोरी के 11 अदद सोलर प्लेट (कीमत करीब 2,00,000/- रू0) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*1
- Post by INDIA TV24 NEWS1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- बीजेपी और आरएसएस जहरीले सांप है जहरीले सांप को नमाज छोड़कर भी मार देना चाहिए, ये कुरान में लिखा है ये बोल हैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी के1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 06.04.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 09/2026 धारा 317(5) बीएनएस में वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्त कपिल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ढकना लहिया थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 11 अदद चोरी की गई सोलर प्लेटें (कीमत करीब 2,00,000/- रू0) व 800/- रूपये बरामद हुये । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* कपिल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ढकना लहिया थाना खुटार जनपद शाहजहाँपुर *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0 09/2026 धारा 317(5) बीएनएस *बरामदगी* अभियुक्तों के कब्जे से सोलर प्लेट पर माडल 550 ब्राण्ड जैक्सन कम्पनी के कुल 11 अदद सोलर प्लेट (कीमत लगभग 2,00,000/-) व 800/- रूपये बरामद होना *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह, प्रभारी कस्बा चौकी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 2.का0 अवधेश कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 3.का0 सुधीर कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 4.का0 सुनील कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 5.का0 प्रदीप कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 6.का0 नितिन कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी1