पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के बाद मनाई होली, फाग और फिल्मी गीतों पर झूमे जवान #happyholi गंगापुर सिटी। शहर में होली के पर्व के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उदेई मोड़ थाने परिसर में उत्साह के साथ होली मनाई। थाना अधिकारी बृजेश तंवर (उदेई मोड़), थाना अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी (पीलोदा) और कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान जवानों ने फाग गीतों और फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी पारंपरिक फाग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। “आज बिरज में होली रे रसिया” और “फागुन आयो रे, रंग बरसावो रे” जैसे फाग गीतों की गूंज से माहौल पूरी तरह रंगीन हो गया। जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान फिल्मी गीतों की धुन पर भी पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। “रंग बरसे भीगे चुनर वाली” और “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” जैसे लोकप्रिय गीतों पर जवानों ने जमकर नृत्य किया। वहीं राजस्थानी गीत “होली आई रे कन्हैया रंग बरसे” डीजे की धुन पर भी उत्सव का रंग और गहरा हो गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ नाचते-गाते हुए होली के पर्व का आनंद लिया। दरअसल, इस वर्ष गंगापुर सिटी में करीब 40 साल बाद लगातार दो दिन धुलंडी खेली गई। त्योहार के दौरान शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। धुलंडी के दिन भी पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभाली और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। ड्यूटी की जिम्मेदारी पूरी करने के बाद गुरुवार को पुलिस अधिकारी और जवान उदेई मोड़ थाने के मैदान में एकत्र हुए और आपसी भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल, फाग गीतों और संगीत की धुनों के बीच पुलिसकर्मियों ने कुछ समय के लिए ड्यूटी की थकान भुलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

- विद्यालय में बबंडर: अचानक मची अफरा-तफरी, छात्रों और स्टाफ में हड़कंप1
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- करौली जिला पुलिस की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में होली खोली गई जहां जिले के पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके, पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।1
- लालसोट के डीडवाना कस्बे में सीमेंट से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना लालसोट-दौसा हाईवे पर एक सीमेंट कंपनी के गोदाम के सामने हुई। स्टार्ट करते समय आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में ट्रेलर की केबिन धूं-धूं कर जलने लगी। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, मौके पर दमकल व पुलिस पहुंची।1
- #कितना घोर कलयुग आ गया है #किसी ने बच्चे को पैदा होने के बाद ही पोलीथीन में भरकर एक डिब्बे में डाल कर सुनसान जगह पर छोड़ कर चले गए #वो तो भला हो बिचारी सरसों काटने वाली लुगाइयों का जिनको आवाज सुनाई दी और बच्चे को संभाला है खेड़ला के आस पास का मामला है🤔🤔🤔1
- खबर करौली से है जहाँ पुलिस अधिकारी और जवान होली के रंगों मे रंगे हुए नजर आए पुलिस आज लाइन मे खेली जारही होली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम,सहित जिले के सभी डीएसपी,एसएचओ और पुलिस जवानो ने मनाई होली डीजे की धुन और होली गीतों पर थिरकते नजर आए अधिकारी और जवान धौलपुर और सपोटरा से आई गायन पार्टीयों ने शानदार प्रस्तुतिया दी सभी एक दूजे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी दो दिन पब्लिक की शांतिपूर्ण होली मनवाने के बाद आज पुलिस खेल रही होली |2
- Post by Anil Kumar journalist1
- Post by RK LIVE KARAULI1