दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज ठाकुरद्वारा/काशीपुर। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौंगी खुर्द, पोस्ट सुल्तानपुर दोस्त निवासी ऊदल सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 25 मार्च को उनका पुत्र अमित कुमार फैक्ट्री के ठेकेदार शुभम कुमार की मोटरसाइकिल (संख्या यूके 18ई-5029) से फैक्ट्री के कार्य से महुआखेड़ा गंज की ओर जा रहा था। जब अमित पैगा चौकी चौराहा मार्ग और ग्राम महुआखेड़ा गंज मार्ग के बीच पहुंचा, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल (संख्या यूके 18एफ-4920) के चालक ने गलत दिशा में आकर उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल काशीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा थाने के अधिकारी एस एच ओ पर लगाया गंभीर आरोप जिसके बाद पुलिस पहुची सरकारी अस्पताल पीड़ित के लिए पुलिस ने लिए पीड़ित के ब्यान,1
- बयान देने जा रहे पत्रकार की सड़क हादसे में हालत गंभीर, SHO पर लगाए गए आरोपों से मामला गरमाया1
- अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में थाना रहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से बिजली की मोटर और अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रधान ने बताया कि पुलिस टीम ने पतेई खादर में जेबड़ा की ओर बनी पुलिया के पास से आरोपी अंकित पुत्र अशोक, गौतम पुत्र मुन्नू निवासी जेबड़ा थाना रहरा, अनुज पुत्र मुकेश निवासी इकौंदा थाना डिडौली, निशांत पुत्र मलखान सिंह निवासी मंसूरपुर कस्बा उझारी थाना सैदनंगली, निपेंद्र पुत्र केशव सिंह निवासी इस्माइलपुर थाना शिवाला कला जिला बिजनौर तथा रिफाकत पुत्र रियाकत निवासी शाहपुर कला थाना हसनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसानों के खेतों में बने नलकूपों से मोटर व अन्य सामान चोरी कर लेते थे। घटना के समय भी आरोपी टेम्पो लेकर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वारदात से पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिजली ट्यूबवेल मोटर, चार मोटर बॉडी खोखे, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन काटा, चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल होने वाला नीले रंग का टेम्पो लोडर और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना रहरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।1
- Post by 7News Live Uk1
- रामपुर के बिलासपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां आंगनवाड़ी सहायिका की जॉइनिंग दिलवाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगे हैं। पीड़िता ईशा नाज़ का आरोप है कि पहले 30 हजार रुपये लिए गए और बाद में 50 हजार रुपये की और मांग की गई। पीड़िता का कहना है कि पैसे वापस लेने के लिए भी उसे कई दिनों तक चक्कर काटने पड़े और दबाव बनाने पर धमकी भी दी गई। आज पीड़िता ने जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। अब सवाल ये है कि क्या इस मामले में जांच होगी या नहीं?1
- Post by Jpn7 News1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1