पत्नी से विवाद के बाद ससुर और साले ने की युवक की पिटाई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार रिपोर्ट- सागर तिवारी पत्नी से विवाद के बाद ससुर और साले ने की युवक की पिटाई, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार ऊँचाहार, रायबरेली: वैवाहिक जीवन में नोकझोंक होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी यह विवाद हिंसक रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसँवा कंदराँवां से सामने आया है, जहाँ एक युवक को अपनी पत्नी से विवाद करना भारी पड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करवाई। जानकारी के अनुसार, गाँव के निवासी उमेश कुमार का सोमवार को किसी मामूली बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। उमेश का आरोप है कि मंगलवार को उसकी पत्नी ने अपने पिता और भाई को घर बुला लिया। ससुराल पक्ष के लोग जैसे ही घर पहुँचे, उन्होंने उमेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसे जमकर पीट दिया। इस मारपीट में युवक को काफी चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने पिता और भाई के साथ मायके चली गई। पीड़ित उमेश कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे ऊँचाहार कोतवाली पहुँचकर अपने ससुर और साले के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है और मामले में कड़ी कार्रवाई की माँग की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर गांव निवासी सुरेश पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और निष्पक्ष विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मामला फर्जी लोन और कथित उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुरेश की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर 22 मार्च को जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश पटेल और उनके भाई का अनाज व्यापार से संबंध था। साथ ही, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- uttar pradesh fathepur, gram itraura me_ 1 years se pani tanker ka kam abhi tak pura nhi hua hai rukawat aagayi hai gharo me pani pipe line bhi puri tarah se pura nhi huaa hai gharo me pani ki samshiya ho rhi hai 🙏 please is male ko dekha jaye aur pani sabhi gharo tak pahuchaya jaye dhanyavaad 🙏1
- Post by KEN1
- मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में शहीद स्मारक पर मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र इकाई रायबरेली द्वारा शहीद स्मारक स्थल राणा बेनी माधव सिंह पार्क में दैनिक निःशुल्क योग शिविर के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्म एवं वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता की और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक योगाचार्य डी.के. सिंह एवं योग प्रशिक्षक आशु शुक्ला के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। योग सत्र के उपरांत भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा “जय परशुराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।1
- भीषण गर्मी का सितम: दोपहर की तपती धूप में घर लौटने को मजबूर नौनिहाल, समय बदलने की उठी मांग ऊंचाहार (रायबरेली): उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग और भीषण लू ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऊंचाहार क्षेत्र में दोपहर दो बजे स्कूल बंद होने के बाद, स्कूली बच्चे चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच घर जाने को मजबूर हैं। सिर पर बस्ता लादे और पसीने से तर-बतर इन नौनिहालों की सेहत पर अब गंभीर खतरा मंडराने लगा है। तपती सड़कों पर पैदल और साइकिल से सफर कर रहे बच्चों में डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण), हीट स्ट्रोक और चक्कर आने जैसी समस्याओं का डर बना हुआ है। अभिभावकों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान समय सारणी बच्चों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत घातक है। उन्होंने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग से मांग की है कि: स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए छोटे बच्चों की कक्षाओं में जल्द छुट्टी का प्रावधान हो। यदि समय रहते स्कूलों के संचालन समय में बदलाव नहीं किया गया, तो बच्चों की सेहत को लेकर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- रायबरेली: डीएम सरनीत कौर व एसपी रवि कुमार ने आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर अहम बैठक की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, यह परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें 21,024 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वही एसपी ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निष्पक्षता और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।1