Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा की वुशू खिलाड़ी को एशियन गेम्स से बाहर किया:वीडियो में बोली- मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं, सेमीफाइनल में हारने वाली को मौका दिया एशियन गेम्स के लिए चीन जा रहे भारतीय दल से कोटा की वुशू खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी को लास्ट समय पर बाहर कर दिया। इसके बाद दिव्यांशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया है।
Anubhav Mittal Journalist
कोटा की वुशू खिलाड़ी को एशियन गेम्स से बाहर किया:वीडियो में बोली- मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं, सेमीफाइनल में हारने वाली को मौका दिया एशियन गेम्स के लिए चीन जा रहे भारतीय दल से कोटा की वुशू खिलाड़ी दिव्यांशी चौधरी को लास्ट समय पर बाहर कर दिया। इसके बाद दिव्यांशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कल गणेश चतुर्थी जी और कल ही नगर निगम पालिका परिषदों के चुनाव परिणाम आएंगे। गणपति बाप्पा किस पार्टी पर कितने मेहरबान रहेंगे यह रिजल्ट बताएगा। भारतीय जनता पार्टी कोटा में मेयर बनाएगी। सांगोद में पालिका अध्यक्ष सुकेत में कांग्रेस परिषद अध्यक्ष बनाएगी रामगंज मंडी में भी कांग्रेस का पलड़ा भारी है। इटावा में भी इस बार कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती है। दोनों पार्टियां गुणा भाग कर रही है पूरे चुनाव के विश्लेषण का कितनी सीटें हम जीतेंगे और कितनी हारेंगे। कल 3:00 स्पष्ट परिणाम घोषित हो जाएंगे और जीतने वाले पार्षदों को प्रमाण पत्र मिल जाएंगे।1
- कांग्रेस ने सांगोद के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की:एक साल के बच्चों को साथ ले गईं महिला उम्मीदवार, कोटा नगर निगम बाड़ेबंदी से इनकार कोटा में निकाय चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों को संभालना शुरू कर दिया है। दोनों दल प्रत्याशियों को सुरक्षित रखने की रणनीति पर काम में जुटे हैं। चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी किए जाने की चर्चा है।1
- जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का किया निरीक्षण *मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, बालिकाओं के प्रभावी पुनर्वास और पर्यटन विकास पर दिया जोर* कोटा, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने शनिवार को एमबीएस अस्पताल, तेजस्विनी बालिका गृह एवं अभेड़ा जैविक उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, संस्थानों में स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। *एमबीएस अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी* जिला कलक्टर ने एमबीएस अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, भर्ती मरीजों की व्यवस्थाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने जिला कलक्टर को अस्पताल में संचालित विभिन्न विभागों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्डों, गलियारों, शौचालयों एवं मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा किसी भी प्रकार के संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके। उन्होंने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर अस्पताल में आवश्यक जांच सुविधाओं एवं जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से मौसमी बीमारियों से बचाव, लक्षणों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल में प्रशिक्षण लेने वालेनर्सिंग स्टाफ को उनके कार्यों के लिए पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए तथा उनकी कार्यक्षमता एवं सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। उन्होंने मरीजों से नियमित रूप से प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। *तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण, बालिकाओं से किया संवाद* जिला कलक्टर ने तेजस्विनी बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, दैनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने बालिकाओं से सहजता से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में प्रशासन को खुलकर अवगत कराएं, ताकि उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।3
- #BRICS2026 समिट: *पीएम मोदी के साथ फोटो के लिए दिखा विदेशियों का गजब क्रेज* ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। ईरान, ब्राजील और मेजबान रूस सहित कई देशों के प्रतिनिधि पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वाकये के वीडियो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारतीय प्रधानमंत्री के इस जबरदस्त क्रेज को हैरानी और दिलचस्पी से देखते हुए नजर आ रहे हैं।1
- कोटा में मंत्री मदन दिलावर ने केशवपुरा चौराहा स्थित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। कोटा में मंत्री मदन दिलावर ने केशवपुरा चौराहा स्थित अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। खाने की गुणवत्ता संतोषजनक थी, लेकिन चावल खत्म थे और रोटियां जली मिलीं। टेबल गंदी थीं, परोसने व जूठी प्लेटें उठाने के लिए स्टाफ नहीं था और लोग खुद खाना ले रहे थे। मंत्री ने निगम आयुक्त को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज1
- कोटा- सोमवार दोपहर तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित होंगे:सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी, 56 टेबलों पर मतगणना होगी कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। कोटा नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जेडीबी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग में होगा। प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है।1
- नई दिल्ली के स्वरूप नगर में एक गोदाम में भीषण आग: हादसे में दो लोगों की मौत नई दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रबर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग: हादसे में दो लोगों की मौत की खबर: आग इतनी भयानक बताई जा रही है कि काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर डटी हैं और फायर फाइटिंग ऑपरेशन लगातार जारी है: पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है: देश की राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान: बताया जा रहा है कि रेजिडेंशियल इलाके में गोदाम चलाया जा रहा था...1