logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम परसुआ में खुले नाले से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार झांसी। जनपद के तहसील गरौठा अंतर्गत ब्लॉक बामौर के ग्राम परसुआ में मुख्य सड़क के किनारे बने खुले नाले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से नाले को बंद कर छोटी नाली बनवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सड़क के पास लगभग 4 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा नाला बना हुआ है, जो पूरी तरह से कचरे से भर चुका है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार छोटे बच्चे खेलते-खेलते नाले में गिर जाते हैं, वहीं पशु भी इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि इस नाले की अब कोई उपयोगिता नहीं रह गई है, क्योंकि इसमें केवल घरों का गंदा पानी ही बहता है, जिसे छोटी नाली के माध्यम से भी निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले यहां नाली बनी हुई थी, जिससे पानी का निकास सुचारू रूप से होता था, लेकिन बाद में नाले के निर्माण के कारण समस्या बढ़ गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उक्त नाले को समाप्त कर पूर्व की भांति छोटी नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में लखन भगवानदास, अखलेश, आत्माराम पुजारी, रोहित, दोन्द्र कुवार और पंकज कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

12 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

ग्राम परसुआ में खुले नाले से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार झांसी। जनपद के तहसील गरौठा अंतर्गत ब्लॉक बामौर के ग्राम परसुआ में मुख्य सड़क के किनारे बने खुले नाले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव के लोगों ने प्रशासन से नाले को बंद कर छोटी नाली बनवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सड़क के पास लगभग 4 फीट गहरा और 3 फीट चौड़ा नाला बना हुआ है, जो पूरी तरह से कचरे से भर चुका है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार छोटे बच्चे खेलते-खेलते नाले में गिर जाते हैं, वहीं पशु भी इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि इस नाले की अब कोई उपयोगिता नहीं रह गई है, क्योंकि इसमें केवल घरों का गंदा पानी ही बहता है, जिसे छोटी नाली के माध्यम से भी निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले यहां नाली बनी हुई थी, जिससे पानी का निकास सुचारू रूप से होता था, लेकिन बाद में नाले के निर्माण के कारण समस्या बढ़ गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उक्त नाले को समाप्त कर पूर्व की भांति छोटी नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में लखन भगवानदास, अखलेश, आत्माराम पुजारी, रोहित, दोन्द्र कुवार और पंकज कुमार सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वरगांय मड़पुरा में हुए अग्निकांड की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम, अग्नि कांड का वास्तविक कारण जानने का किया प्रयास गुरसराय। क्षेत्र के मोजा वरगांय मड़पुरा में 29 मार्च को लगी भीषण आग से लगभग 100 बीघा की गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने उस खेत का बारीकी से अवलोकन किया, जहां से आग फैलने की जानकारी सामने आई थी। साथ ही आसपास के किसानों को बुलाकर घटना की पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता दीपक कुमार,देवादीप मौजूद रहे। उनके साथ नगर पालिका गुरसराय के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजा जी चौहान भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय किसान बृजेंद्र कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने टीम को घटना के संबंध में जानकारी दी। विद्युत विभाग की टीम ने आग लगने के संभावित कारणों की जांच करते हुए कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    वरगांय मड़पुरा में हुए अग्निकांड की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम, अग्नि कांड का वास्तविक कारण जानने का किया प्रयास
गुरसराय। क्षेत्र के मोजा वरगांय मड़पुरा में 29 मार्च को लगी भीषण आग से लगभग 100 बीघा की गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई थी।  घटना के बाद मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने उस खेत का बारीकी से अवलोकन किया, जहां से आग फैलने की जानकारी सामने आई थी। साथ ही आसपास के किसानों को बुलाकर घटना की पूरी स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
इस दौरान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता दीपक कुमार,देवादीप मौजूद रहे। उनके साथ नगर पालिका गुरसराय के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजा जी चौहान भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय किसान बृजेंद्र कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने टीम को घटना के संबंध में जानकारी दी।
विद्युत विभाग की टीम ने आग लगने के संभावित कारणों की जांच करते हुए कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Amit Shah का बड़ा आरोप—Rahul Gandhi पर नक्सल कनेक्शन का हमला! #AmitShah #RahulGandhi #PoliticalAttack #NaxalIssue #BreakingNews #IndianPolitics #TrendingNow #ViralNews #PoliticsUpdate #DeshKiBaat
    1
    Amit Shah का बड़ा आरोप—Rahul Gandhi पर नक्सल कनेक्शन का हमला!
#AmitShah #RahulGandhi #PoliticalAttack #NaxalIssue #BreakingNews #IndianPolitics #TrendingNow #ViralNews #PoliticsUpdate #DeshKiBaat
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Voice of people Garautha, Jhansi•
    22 hrs ago
  • राठ कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है, जहां माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। बिना नंबर के डंपर और ट्रैक्टर मिट्टी ढो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध खनन हो रहा है ¹। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर तेज गति से चल रहे हैं, जिससे आम जनता को खतरा है। प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ²। क्या आपको लगता है कि प्रशासन को इस मामले में और क्या करना चाहिए? या फिर आपको लगता है कि अवैध खनन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
    1
    राठ कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है, जहां माफिया बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। बिना नंबर के डंपर और ट्रैक्टर मिट्टी ढो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध खनन हो रहा है ¹।
इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर तेज गति से चल रहे हैं, जिससे आम जनता को खतरा है। प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ²।
क्या आपको लगता है कि प्रशासन को इस मामले में और क्या करना चाहिए? या फिर आपको लगता है कि अवैध खनन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झांसी ➡पुलिस ने गुम हुए 126 मोबाइल बरामद किए ➡कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई ➡सर्विलांस टीम ने ट्रेस कर बरामद किए फोन ➡एसएसपी ने मालिकों को फोन सुपुर्द किए
    1
    झांसी 
➡पुलिस ने गुम हुए 126 मोबाइल बरामद किए
➡कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई
➡सर्विलांस टीम ने ट्रेस कर बरामद किए फोन
➡एसएसपी ने मालिकों को फोन सुपुर्द किए
    user_Satendra Kumar
    Satendra Kumar
    मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गुरसराय। क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आने से किसानों में दहशत का माहौल बन गया है। एरच रोड स्थित खेतों में अचानक आग लग गई, जिसकी लपटें दूर तक उठती देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस एवं नगर पालिका को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजा चौहान ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए टैंकरों के माध्यम से आग पर पानी की बौछार कराई। स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी तत्परता दिखाते हुए पेड़-पत्तों के झाड़ बनाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलते हुए सड़क किनारे तक पहुंच गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय। क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आने से किसानों में दहशत का माहौल बन गया है। एरच रोड स्थित खेतों में अचानक आग लग गई, जिसकी लपटें दूर तक उठती देख राहगीरों में हड़कंप मच गया।
राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड, पुलिस एवं नगर पालिका को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राजा चौहान ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए टैंकरों के माध्यम से आग पर पानी की बौछार कराई।
स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी तत्परता दिखाते हुए पेड़-पत्तों के झाड़ बनाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलते हुए सड़क किनारे तक पहुंच गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ी जनहानि टल गई, लेकिन इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।
किसानों ने प्रशासन से आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.