logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दक्षिणटोला थाना पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार मऊ, ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध /अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृश राजपूत के तथा थानाध्यक्ष बसन्त लाल थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को नियमानुसार बड़ी रहजनियां थाना कोतवाली नगर मऊ से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ में गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना का संक्षिप्त विवरण उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को वादी सन्तोष चौहान पुत्र स्व0 रामचरन चौहान निवासी मुहल्ला दशई पोखरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ द्वारा खुद की लड़की श्वेता चौहान के साथ उसके पति तथा जेठ व जेठानी के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा प्रताड़ना से तंग कर खुद की लड़की श्वेता चौहान उम्र 24 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में प्रा0पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया । जिसमें सोमवार को नियमानुसार अभियोग के मुख्य आरोपी पति महावीर चौहान पुत्र स्व0 सुखनंदन चौहान सा0 बड़ी रहजनियां थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को घर बड़ी रहजनिया से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।

5 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
cea642c3-ab49-41f2-86b3-3b5152765b57

दक्षिणटोला थाना पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार मऊ, ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध /अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृश राजपूत के तथा थानाध्यक्ष बसन्त लाल थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को नियमानुसार बड़ी रहजनियां थाना कोतवाली नगर मऊ से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ में गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना का संक्षिप्त विवरण उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को वादी सन्तोष चौहान पुत्र स्व0 रामचरन चौहान निवासी मुहल्ला दशई पोखरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ द्वारा खुद की लड़की श्वेता चौहान के साथ उसके पति तथा जेठ व जेठानी के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा प्रताड़ना से तंग कर खुद की लड़की श्वेता चौहान उम्र 24 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के सम्बन्ध में प्रा0पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 80(2)/85 बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया । जिसमें सोमवार को नियमानुसार अभियोग के मुख्य आरोपी पति महावीर चौहान पुत्र स्व0 सुखनंदन चौहान सा0 बड़ी रहजनियां थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को घर बड़ी रहजनिया से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
    1
    आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...!
राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई।
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत बिल्थरारोड के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ितों के साथ खड़े हैं तथा हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया) टोले में शनिवार को भीषण आग लगने से करीब 30 घर जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कई परिवार बेघर हो गए और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत बिल्थरारोड के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ितों के साथ खड़े हैं तथा हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    1 hr ago
  • सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।
    1
    सब-हेडलाइन:
सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प
जहानागंज (आजमगढ़):
नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
वीडियो में देखे 
सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    भटनी (देवरिया)। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास पर शव रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर (पुत्र मधु राजभर) का शव रविवार सुबह जे.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है, लेकिन परिजन इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हैं। उनका आरोप है कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को इसी मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।
मृतक सूरज राजभर अपने परिवार में तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_IBNNEWS
    IBNNEWS
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बभनी गांव से लेकर बड़ी बभनी में उसे समय अपरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक से एक चिंगारी ने पूरे दो गांव को अपने आगोश में लेने का प्रयास किया वहीं ग्रामीणों के सूझबूझ का परिचय देते हुए उस आग पर काबू पाया गया । उसके बाद ग्रामीण तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जहा मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को लगाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान कई जगहों पर लाखों के नुकसान होने का संभावना व्यक्त किया जा रहा है हालां कि पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं । अब देखना यह होगा की कुल कितने की संपत्ति नुकसान हुई है ।
    2
    देवरिया जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी बभनी गांव से लेकर बड़ी बभनी में उसे समय अपरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक से एक चिंगारी ने पूरे दो गांव को अपने आगोश में लेने का प्रयास किया वहीं ग्रामीणों के सूझबूझ का परिचय देते हुए उस आग पर काबू पाया गया । उसके बाद ग्रामीण तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिए जहा मौके पर कई दमकल की गाड़ियों को लगाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान कई जगहों पर लाखों के नुकसान होने का संभावना व्यक्त किया जा रहा है हालां कि पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं । अब देखना यह होगा की कुल कितने की संपत्ति नुकसान हुई है ।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शव रखकर 5 घंटे तक बवाल, हत्या का आरोप, गुस्से में उबल पड़ा भटनी रो-रोकर बेहोश होती रही मां, सड़क पर 5 घंटे तक बवाल भटनी, देवरिया। एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार को रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सोमवार को भटनी में जनाक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास के पास शव को सड़क पर रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे तक चले इस हंगामे में सड़क पर चीख-पुकार, आक्रोश और भारी भीड़ का नजारा देखने को मिला। महिलाएं, पुरुष और युवतियां बड़ी संख्या में सड़क पर डटे रहे। सबसे दर्दनाक दृश्य तब था, जब मृतक की मां बार-बार बेटे के गम में रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। वहां मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन माहौल बेहद गमगीन और भावुक बना रहा। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग तेज कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अशुंमान श्रीवास्तव,एसडीएम भाटपाररानी, भटनी थाना प्रभारी मृत्युंजय राय, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात संभालने में जुट गए। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का साफ कहना था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत, समझाइश और प्रशासनिक आश्वासन के बाद हालात काबू में आए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके बाद जाम खत्म हुआ और पुलिस की निगरानी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन लोगों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    4
    शव रखकर 5 घंटे तक बवाल, हत्या का आरोप, गुस्से में उबल पड़ा भटनी
रो-रोकर बेहोश होती रही मां, सड़क पर 5 घंटे तक बवाल
भटनी, देवरिया। एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार को रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सोमवार को भटनी में जनाक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भटनी अंडरपास के पास शव को सड़क पर रखकर भटनी-भरथुआ मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 5 घंटे तक चले इस हंगामे में सड़क पर चीख-पुकार, आक्रोश और भारी भीड़ का नजारा देखने को मिला। महिलाएं, पुरुष और युवतियां बड़ी संख्या में सड़क पर डटे रहे। सबसे दर्दनाक दृश्य तब था, जब मृतक की मां बार-बार बेटे के गम में रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। वहां मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं, लेकिन माहौल बेहद गमगीन और भावुक बना रहा। ग्रामीणों ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि सूरज की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग तेज कर दी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अशुंमान श्रीवास्तव,एसडीएम भाटपाररानी, भटनी थाना प्रभारी मृत्युंजय राय, समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात संभालने में जुट गए। इसी दौरान परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का साफ कहना था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत, समझाइश और प्रशासनिक आश्वासन के बाद हालात काबू में आए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके बाद जाम खत्म हुआ और पुलिस की निगरानी में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन लोगों की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    1
    जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...!
उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है।
समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.