सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार सजे: लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले 5 से 1000 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार के सामानों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के तुरंत बाद होने के कारण अभी भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को अगले एक-दो दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। श्रृंगार का सामान 5-10 रुपए से लेकर 400-500 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा, झूले 120 रुपए से 3000 रुपए तक, सिंहासन 50 रुपए से 1000 रुपए तक, माला 5 रुपए से 1000 रुपए तक और पगड़ी 5 रुपए से 400 रुपए तक के दामों में बेचे जा रहे हैं। राधा और कृष्ण की पोशाकें भी 100 रुपए से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें मोरपंख और मटकी भी शामिल हैं। शहर के मुरारी दास गली स्थित मुरारी दास एंड संस के मालिक ओजस अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के सामान की खरीदारी के लिए अभी कम लोग आ रहे हैं। उन्होंने इसका कारण हाल ही में समाप्त हुआ रक्षाबंधन का बाजार बताया। अग्रवाल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन्माष्टमी के सामानों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट भी इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
सुल्तानपुर में जन्माष्टमी के लिए बाजार सजे: लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले 5 से 1000 रुपए तक मार्केट में उपलब्ध सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर्व के लिए बाजार सज गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार के सामानों की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के तुरंत बाद होने के कारण अभी भीड़ कम है, लेकिन दुकानदारों को अगले
एक-दो दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पोशाक 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध है। श्रृंगार का सामान 5-10 रुपए से लेकर 400-500 रुपए तक मिल रहा है। इसके अलावा, झूले 120 रुपए से 3000 रुपए तक, सिंहासन 50 रुपए से 1000 रुपए तक, माला 5 रुपए से 1000 रुपए तक और पगड़ी 5 रुपए से 400 रुपए तक
के दामों में बेचे जा रहे हैं। राधा और कृष्ण की पोशाकें भी 100 रुपए से 500 रुपए तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं, जिसमें मोरपंख और मटकी भी शामिल हैं। शहर के मुरारी दास गली स्थित मुरारी दास एंड संस के मालिक ओजस अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी के सामान की खरीदारी के लिए अभी कम लोग आ रहे हैं। उन्होंने
इसका कारण हाल ही में समाप्त हुआ रक्षाबंधन का बाजार बताया। अग्रवाल के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जन्माष्टमी के सामानों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के चौक, शाहगंज चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया और राहुल चौराहा जैसे विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट भी इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
- लम्भुआ तेज हवा और बारिश बनी आफत,कच्चे मकान पर गिरा महुआ का पेड़,युवती गंभीर रूप से घायल* लम्भुआ तेज हवा और बारिश बनी आफत,कच्चे मकान पर गिरा महुआ का पेड़,युवती गंभीर रूप से घायल* *गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त,घायल युवती सीएचसी से जिला अस्पताल फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर* *लम्भुआ, सुलतानपुर।* लगातार बारिश और तेज हवा के बीच मदनपुर पनियार गांव में बड़ा हादसा हो गया। बीती रात महुआ का विशाल पेड़ अचानक एक कच्चे मकान पर गिर गया। मकान में सो रही ममता गौतम पुत्री स्व. कृपा शंकर उम्र 25 वर्ष इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं,युवती के दादा रामफेर को भी हल्की चोटें आईं हैं। वहीं घर में रखा गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को मलबे से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी लम्भुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है।1
- नैनी क्षेत्र में बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की स्थिति से लोग परेशान हैं। जमुना नगर के स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी समस्या को सामने रखा है। *नैनी क्षेत्र में बारिश से फिर बिगड़े हालात, लोग परेशान* नैनी क्षेत्र में बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव की स्थिति से लोग परेशान हैं। जमुना नगर के स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर अपनी समस्या को सामने रखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है। लोगों ने अधिकारी एवं कर्मचारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। 📢 स्थानीय लोगों की मांग है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- होमगार्ड सड़क हादसे में गंभीर घायल कामतागंज के पास खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक होमगार्ड सड़क हादसे में गंभीर घायल कामतागंज के पास खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक सुल्तानपुर में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में कोतवाली देहात में कार्यरत होमगार्ड सत्यनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना कामतागंज बाजार से घर लौटते समय हुई, जब उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। उन्हें लंभुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। भदैया डढ़वा गांव निवासी 47 वर्षीय सत्यनारायण सिंह शाम करीब 6 बजे कामतागंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। कामतागंज स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी से लगभग 100 मीटर आगे लंभुआ की ओर उनकी मोटरसाइकिल पीछे से एक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यनारायण सिंह के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर आंतरिक चोटें आईं। वे घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए थे। इसी दौरान, लंभुआ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल राजकुमार अपने कार्यक्षेत्र से लौट रहे थे। उन्होंने दुर्घटना देखी और तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को सूचित किया। ग्रामीणों की सहायता से घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- मोड़ पर अनियंत्रित हुआ टेंपो, खाई में घुसा, कई यात्री घायल अमेठी। रानीगंज थाना क्षेत्र के कचनाव मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा घुसा। हादसे में टेंपो सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो तेज गति से जा रहा था। कचनाव मोड़ के पास पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और टेंपो सड़क से उतरकर खाई में चला गया। हादसे में टेंपो में सवार यात्रियों को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- राजभवन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, राज्यपाल ने दिए जनसेवा के विस्तार के निर्देश राजभवन में रेड क्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक, राज्यपाल ने दिए जनसेवा के विस्तार के निर्देश लखनऊ/अमेठी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा लखनऊ की वार्षिक सामान्य बैठक 31 अगस्त 2026 को राजभवन लखनऊ में महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अमेठी से रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धीरेन्द्र सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंह ने बैठक में सहभागिता की। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को जनसेवा के कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा प्रत्येक जिले में कम से कम एक हजार पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया। राज्यपाल ने अधिक से अधिक लोगों को रेड क्रॉस से जोड़ने, रक्तदान को बढ़ावा देने तथा स्कूलों और फैक्ट्रियों में प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा और आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सभापति एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महासचिव रामानंद कटियार, प्रदेश उपसभापति अमरनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह तथा स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- तिब्बत से आई तस्वीर देखने पर यह लगता है यह झील का पानी ऊंचाई पर होने के कारण इसने किसी को नहीं छोड़ा जो रास्ते में आया उसको तीनके जैसे रूप में बहा ले गया जिससे नेपाल में त्राहिमाम हो गई सामने जो आया वह इसकी आगोश में समा गया नेपाल वासी इस घटना को शायद हैं जिसने भी इस मंजर को देखा वह अपने जीवन में कैसे भूल पायेगा ईश्वर जिनके साथ रहा वह बचे बाकी सारा ब्रतांत आपके सामने है1
- सलाहपुर ग्राम सभा में बारिश से राम भरोसे निषाद और राम कैलाश निषाद के मकान हुए धराशायी, हरसंभव मदद का भरोसा* *बारिश में गिरे दो कच्चे मकान, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंची टीम सेवार्थम* *सलाहपुर ग्राम सभा में बारिश से राम भरोसे निषाद और राम कैलाश निषाद के मकान हुए धराशायी, हरसंभव मदद का भरोसा* भदैया। लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे मकानों पर आफत बनी हुई है। भदैया मंडल की सलाहपुर ग्राम सभा में बारिश के कारण दो कच्चे मकान गिर गए। हादसे में राम भरोसे निषाद और राम कैलाश निषाद के परिवार प्रभावित हुए। मकान गिरने से दोनों परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है।घटना की जानकारी मिलते ही डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में टीम सेवार्थम फाउंडेशन मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। टीम ने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। संस्था की ओर से परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। *जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है टीम सेवार्थम* लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों के गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे समय में टीम सेवार्थम द्वारा प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी लेना और सहयोग का भरोसा देना स्थानीय स्तर पर राहत एवं सेवा के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। टीम ने जरूरत पड़ने पर आगे भी पीड़ित परिवारों की मदद करने की बात कही।2
- सैदपुर में मोहम्मद साहब, इमाम सादिक के जन्मदिन पर महफ़िल का आयोजन, शायरों ने सुनाए शेर सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर चीनी मिल में पैगम्बर मोहम्मद और इमाम-ए जाफर-ए सादिक के जन्मदिन के अवसर पर एक महफ़िल का आयोजन किया गया। इस महफ़िल में शायरों ने अपने कलाम पेश किए, जिसका सिलसिला देर रात तक चला। इमामबाड़ा मीर राहत हुसैन में आयोजित इस महफ़िल को संबोधित करते हुए मौलाना असगर नकी ने कहा कि कुरआन में अल्लाह फरमाता है कि वह रेसालत (पैगम्बरी) को कहाँ रखा जाए, यह बेहतर जानता है। उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद के दुनिया में आने से पहले ही उनके पिता अब्दुल्लाह का इंतकाल हो चुका था। उनकी मां आमिना और दादा अब्दुलमुत्तलिब मौजूद थे। मौलाना ने आगे कहा कि जब मोहम्मद साहब कुछ वर्ष के हुए और दादा अब्दुलमुत्तलिब का भी इंतकाल हो गया, तब उन्होंने हजरत मोहम्मद को अपने बेटे अबूतालिब को पालने के लिए सौंपा। मौलाना ने कुरआन का हवाला देते हुए कहा कि अल्लाह ने फरमाया, "मेरे हबीब, हमने आपको यतीम पाकर पाला नहीं।" उन्होंने बताया कि पैगम्बर मोहम्मद ने दुनिया में आने के बाद 40 साल तक अपने चरित्र से लोगों पर गहरा प्रभाव डाला। इसके बाद उन्होंने इस्लाम का प्रचार शुरू किया और 23 साल तक इस तरह तबलीग की कि अल्लाह ने पैगम्बर के दुनिया से पर्दा करने से पहले कुरआन में ऐलान कर दिया कि वह दीन-ए इस्लाम से राजी हो गया है। मौलाना ने पैगम्बर मोहम्मद की जिंदगी का सबसे बड़ा संदेश बताते हुए कहा कि इंसान कोई भी हो, उसे अपनी ओर से कभी दुःख नहीं पहुंचाना चाहिए। महफ़िल का संचालन अली जाफरी ने किया। इस अवसर पर शेर अली, मौलाना अमन, शैबी रिज़वी, अज़हर अब्बास, ज़मीर सैदपुरी, नजर नकी, महफूज सुल्तानपुरी, वामिक, आबिद और यासिर जैसे शायरों ने अपने शेर सुनाए। इस आयोजन में नजर इमाम, शबीह अहमद बब्लू, जीशान, शब्बी, अज़मी और अली मेंहदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।3
- सीएमओ कार्यालय के बाहर ही जलभराव, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल गौरीगंज। जिला मुख्यालय गौरीगंज में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर जलभराव की स्थिति बन जा रही है। कार्यालय के मुख्य गेट और संपर्क मार्ग पर पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कार्यालय के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में रोजाना आने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर कार्यालय पहुंचना पड़ता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। खास बात यह है कि जिस कार्यालय से जिले की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी होती है, उसके मुख्य प्रवेश मार्ग पर ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालय के बाहर ही जलनिकासी की स्थिति इतनी खराब है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।1