*रामगढ़ नप क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा, भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी के पक्ष में बहाया पसीना* *रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र वासियों से किया अपील, कहा बिस्कुट छाप में ही लगाए मुहर* *रामगढ़* झारखंड नगर निकाय चुनाव- 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं, जहाँ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग नगर निगम और रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रिया कुमारी (करमाली) के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान और तूफानी चुनावी दौरा किया। उन्होंने रामगढ़ के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में घूम-घूम कर जनता से सीधा संवाद किया और आगामी 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में बैलट पेपर के क्रम संख्या 6 पर अंकित 'बिस्किट छाप' पर मुहर लगाकर प्रिया कुमारी (करमाली) को आशीर्वाद देने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य और केंद्र की सरकारों के कामकाज की तुलना करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में दो तरह की व्यवस्थाएं काम कर रही हैं, जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास और जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदैव तत्पर है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था और नशाखोरी ने विकराल रूप ले लिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले करीब ढाई-तीन वर्षों तक नगर निकाय चुनावों को जानबूझकर बाधित रखा, जिससे स्थानीय विकास के कार्य पूरी तरह ठप हो गए। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता इस विकास विरोधी रवैये का बदला इस निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को चुनकर लेगी और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। सांसद मनीष जायसवाल के इस चुनावी दौरे का आगाज वार्ड संख्या 01 और 02 स्थित सांडी से हुआ, जिसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 01, 02, 08, 18 और 23 के अंतर्गत आने वाले तिलैया, टूटी झरना, मनोहर नगर, रांची रोड, सेवटा, चैनगढ़ा, बरकाकाना और घुटवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान सभी जगहों पर सांसद मनीष जायसवाल का स्थानीय लोगों ने ढोल-बाजे के साथ फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस सघन जनसंपर्क अभियान में उनके साथ रामगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिया कुमारी (करमाली) सहित भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव बावला, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, रामसहाय बेदिया, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजीव जायसवाल, मनोज गिरी, रंजीत पांडेय, सुनील साहू, जागेश्वर प्रजापति, विनोद कुशवाहा, विनोद मिश्रा, संजय शाह, धनंजय कुमार पुटूस, नूतन कुमार महतो, दिनेश प्रसाद, अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, संतोष बिंड, प्रवीण कुमार सोनू, पंकज कुमार, राकेश जायसवाल, अबू हसन, रीति श्रीवास्तव और सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*रामगढ़ नप क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा, भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी के पक्ष में बहाया पसीना* *रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र वासियों से किया अपील, कहा बिस्कुट छाप में ही लगाए मुहर* *रामगढ़* झारखंड नगर निकाय चुनाव- 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं, जहाँ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग नगर निगम और रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रिया कुमारी (करमाली) के पक्ष में सघन जनसंपर्क अभियान और तूफानी चुनावी दौरा किया। उन्होंने रामगढ़ के आधा दर्जन से अधिक वार्डों में घूम-घूम कर जनता से सीधा संवाद किया और आगामी 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में बैलट पेपर के क्रम संख्या 6 पर अंकित 'बिस्किट छाप' पर मुहर लगाकर प्रिया कुमारी (करमाली) को आशीर्वाद देने और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। चुनाव प्रचार के दौरान
विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य और केंद्र की सरकारों के कामकाज की तुलना करते हुए हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में दो तरह की व्यवस्थाएं काम कर रही हैं, जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास और जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सदैव तत्पर है, वहीं दूसरी ओर झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था और नशाखोरी ने विकराल रूप ले लिया है। सांसद मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पिछले करीब ढाई-तीन वर्षों तक नगर निकाय चुनावों को जानबूझकर बाधित रखा, जिससे स्थानीय विकास के कार्य पूरी तरह ठप हो गए। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की जनता इस विकास विरोधी रवैये का बदला इस निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को चुनकर लेगी और प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। सांसद मनीष जायसवाल के इस चुनावी दौरे का
आगाज वार्ड संख्या 01 और 02 स्थित सांडी से हुआ, जिसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 01, 02, 08, 18 और 23 के अंतर्गत आने वाले तिलैया, टूटी झरना, मनोहर नगर, रांची रोड, सेवटा, चैनगढ़ा, बरकाकाना और घुटवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान सभी जगहों पर सांसद मनीष जायसवाल का स्थानीय लोगों ने ढोल-बाजे के साथ फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस सघन जनसंपर्क अभियान में उनके साथ रामगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष प्रत्याशी प्रिया कुमारी (करमाली) सहित भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव बावला, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, रामसहाय बेदिया, सत्येंद्र नारायण सिंह, राजीव जायसवाल, मनोज गिरी, रंजीत पांडेय, सुनील साहू, जागेश्वर प्रजापति, विनोद कुशवाहा, विनोद मिश्रा, संजय शाह, धनंजय कुमार पुटूस, नूतन कुमार महतो, दिनेश प्रसाद, अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, संतोष बिंड, प्रवीण कुमार सोनू, पंकज कुमार, राकेश जायसवाल, अबू हसन, रीति श्रीवास्तव और सांसद के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Post by Boltajharkhand1
- हज़ारीबाग पुराना समाहरणालय के बाहर अब नहीं मिलेगी सब्जियाँ, नगर निगम ने कचहरी गेट के अंदर दी जगह1
- Post by User36073
- हजारीबाग (पुराना समाहरणालय)। के जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक मुख्य सड़क पर लगने वाले रोज़ाना जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस मार्ग पर सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई बार वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था, जिससे आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए सभी सब्जी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से लगातार यातायात बाधित हो रहा था, इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब आम लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। इधर इस कार्रवाई को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने नगर निगम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।1
- Post by Kashif Adib1
- हजारीबाग में जिला परिषद चौक से इंद्रपुरी चौक रोड तक रोज़ लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग नगर निगम ने सभी विक्रेताओं को पुराना समाहरणालय परिसर में वैकल्पिक स्थान आवंटित कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, इस कार्रवाई से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।3
- सदर प्रखंड के मेरू निवासी घनश्याम प्रसाद उर्फ (घमन) पिता झरन महतो पिछले दो महीने से मुंह कैंसर से जूझ रहा है अत्यंत ही गरीब परिवार से है सभी से अपील है के इस कैंसर पीड़ित की मदद करें। Mob 62006360741
- खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें1