Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिकांश MBBS डॉक्टर और यहाँ तक कि कई MD डॉक्टर भी—रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट और कुछ अन्य विशेषज्ञों को छोड़कर—CT या MRI को आत्मविश्वास के साथ पढ़ने में संघर्ष करते हैं। लेकिन चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण तो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं अपने समय के ये NEET टॉपर थे अंक -12 था इनका देखो तो, जिस आत्मविश्वास के साथ वे फिल्म को देख-परख रहे हैं, ऐसा लग रहा है मानो कोई कला समीक्षक खराब रोशनी में abstract expressionism की पेंटिंग को बड़ी गंभीरता से निहार रहा हो। 😃
PUBLIC MEDIA NEWS
अधिकांश MBBS डॉक्टर और यहाँ तक कि कई MD डॉक्टर भी—रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट और कुछ अन्य विशेषज्ञों को छोड़कर—CT या MRI को आत्मविश्वास के साथ पढ़ने में संघर्ष करते हैं। लेकिन चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण तो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं अपने समय के ये NEET टॉपर थे अंक -12 था इनका देखो तो, जिस आत्मविश्वास के साथ वे फिल्म को देख-परख रहे हैं, ऐसा लग रहा है मानो कोई कला समीक्षक खराब रोशनी में abstract expressionism की पेंटिंग को बड़ी गंभीरता से निहार रहा हो। 😃
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 🪱🪱🪱🪱🪱🪱🪱🪱🪱🪱 सावधान और सुरक्षित आपकी जिम्मेदारी है1
- *सरस्वती शिशु मंदिर में राखी निर्माण कार्यशाला, सैनिक भाइयों को भेजी जाएंगी राखियां* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर :- राकेश सेन बीना :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीना में भैया-बहिनों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ राखी निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भैया-बहिनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को देश की रक्षा में समर्पित भारतीय सैनिक भाइयों के लिए भेजा जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार मुडोतिया ने भैया-बहिनों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का त्योहार है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के साथ-साथ देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भैया-बहिनों द्वारा सैनिक भाइयों के लिए राखियां बनाने का यह प्रयास सराहनीय है। हमारी छोटी सी भावना भी सैनिक भाइयों तक पहुंचे तो उनके प्रति हमारे सम्मान और प्रेम का सुंदर संदेश बनती है। कार्यक्रम में भैया-बहिनों ने हर्ष एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।4
- राजहंस में खाद विभाग ने मारा छापा ले गए सैंपल बीना टीवी न्यूज़ 241
- भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, है प्रीत जहाँ की रीत सदा...!! अधिकार और कर्तव्य दोंनों🇮🇳☝एक ही सिक्के के दो पहलू होते है2
- जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी, हरि बाबू राय ,ने किया निरीक्षण जर्जर स्कूल भवन का विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने किया निरीक्षण आज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम जुग्या में ग्रामवासियों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन एवं विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं से विधायक इंजी. हरिबाबू राय जी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 97 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन भवन की स्थिति जर्जर होने के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने पर विधायक जी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की दीवारों एवं छत के कई स्थानों पर सरिया दिखाई दे रहे थे, वहीं विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बच्चों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक जी ने मौके से ही संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, जर्जर भवन की आवश्यक मरम्मत कराने तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। विधायक इंजी. हरिबाबू राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। विद्यालय से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।1
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत ब्रेकिंग ब्रेकिंग साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। साईं फॉर्चून कॉलोनी में चोरी से दहशत विदिशा की साईं फॉर्चून कॉलोनी में देर रात करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने मकान के दो ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब 3 फीट की बाउंड्री के कारण चोर आसानी से अंदर दाखिल हुए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। रहवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।4
- कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर कुजान घाट पर डूबा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे राहगीर मिदरवाहा। ग्राम पंचायत मिदरवाहा के समीप कुजान घाट पर जामनी नदी का पानी बढ़ने से पुल पानी में डूब गया है। इसके बावजूद राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव के बीच से मोटरसाइकिल निकालने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग करीब 50 रुपये लेकर मोटरसाइकिलों को पानी के बीच से निकालने में मदद कर रहे हैं। बरसात के दिनों में कुजान घाट पर पानी बढ़ने से आवागमन की समस्या लगातार बनी रहती है। पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग मजबूरी में इस रास्ते से निकल रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को मौके पर पहुंचकर आवागमन रोकने और राहगीरों की सुरक्षा के लिए तत्काल व्यवस्था करनी चाहिए। बताया जाता है कि मिदरवाहा और पठा के बीच जामनी नदी पर बने कुजान घाट के रपटे पर बरसात में अक्सर पानी ऊपर से बहने लगता है। इस समस्या को देखते हुए यहां स्थायी पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से मौके पर निगरानी बढ़ाने तथा पानी कम होने तक लोगों को जोखिम उठाकर नदी पार करने से रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल डूबने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे राहगीरों की जान खतरे में बनी हुई है। फोटो कैप्शन: कुजान घाट पर जामनी नदी के बढ़े पानी में डूबा रपटा, जोखिम के बीच मोटरसाइकिल निकालते राहगीर।1
- *बीना पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब जप्त* लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन *बीना :- सागर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अवैध शराब के परिवहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस ने 335 पाव (60 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की है, जिसकी कीमत करीब 29,500 रुपये बताई गई है। *घटना का विवरण -* दिनांक 25.08.26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देहरी रोड रेलवे अंडरब्रिज के पहले घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति दो बोरियां रखे बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना बताया। बोरियों की तलाशी लेने पर उसमें कुल 335 पाव शराब मिली। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जप्त कर ली। उसका एक साथी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल लेकर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपी -* अनिल पिता मनीराम अहिरवार उम्र 26 साल निवासी जवाहर वार्ड बीना *जप्त मशरूका -* 335 पाव (60 बल्क लीटर) शराब कीमत करीब 29,500 रुपये *सराहनीय भूमिका -* इस कार्रवाई में निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक हेमंत तिवारी, विजय गौतम, आरक्षक बृजेन्द्र सिंह, प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दिनेश राय, युधिष्ठिर रजक, महेश नामदेव, भूपेंद्र सोलंकी, भानू तोमर, रामवीर शर्मा, महिला आरक्षक रीटा, रेवती, ममता की सराहनीय भूमिका रही।1