logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत पूरे जिले में 40 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालयों, अमृत सरोवरों, तालाबों के किनारों, चारागाह भूमि, सड़कों के किनारे और निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम बरियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के तट पर आयोजित किया गया, जहां उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोविड काल में दिया गया यह संकल्प आज एक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 40 करोड़ और देवरिया जिले में 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है, जबकि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में करीब पांच लाख पौधे पहले ही रोपे जा चुके हैं। उन्होंने फलदार पौधों जैसे आम, कटहल, सहजन और आंवला के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनसे बच्चों में कुपोषण कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को फलदार पौधे दिए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से पुरानी ग्रामीण परंपरा "खेत का पानी खेत में, हर खेत में मेड़ और हर मेड़ पर पेड़" को फिर से अपनाने, रासायनिक खादों का उपयोग कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली लगभग 40 किलोमीटर लंबी गंडक नदी के दोनों किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण से पर्यावरण और समृद्ध होगा। इस अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और नारों के जरिए लोगों को प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों, किसानों और अंत्योदय कार्डधारकों को सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे गए। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह और प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी कासरला राजू ने कृषि मंत्री और विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष किरण राजभर, प्रतिनिधि राजेश राजभर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेश्वर दत्त त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, इंद्रधर मणि त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि सुभाष चंद्र मौर्य और जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

देवरिया में रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत पूरे जिले में 40 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, ग्राम सचिवालयों, अमृत सरोवरों, तालाबों के किनारों, चारागाह भूमि, सड़कों के किनारे और निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम बरियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के तट पर आयोजित किया गया, जहां उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और

8f47b65a-bd2a-4272-8148-4de35bc615c2

अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कोविड काल में दिया गया यह संकल्प आज एक जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 40 करोड़ और देवरिया जिले में 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य है, जबकि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में करीब पांच लाख पौधे पहले ही रोपे जा चुके हैं। उन्होंने फलदार पौधों जैसे आम, कटहल, सहजन और आंवला के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनसे बच्चों में कुपोषण कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से अंत्योदय कार्डधारक परिवारों

3b23c574-6d80-4a87-a729-c43da506eea1

को फलदार पौधे दिए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से पुरानी ग्रामीण परंपरा "खेत का पानी खेत में, हर खेत में मेड़ और हर मेड़ पर पेड़" को फिर से अपनाने, रासायनिक खादों का उपयोग कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली लगभग 40 किलोमीटर लंबी गंडक नदी के दोनों किनारों पर व्यापक वृक्षारोपण से पर्यावरण और समृद्ध होगा। इस अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और नारों के जरिए लोगों को प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों, किसानों और अंत्योदय कार्डधारकों को सहजन सहित विभिन्न

974068ee-2246-4e43-80d3-1abb8d5ea549

प्रजातियों के पौधे बांटे गए। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह और प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी कासरला राजू ने कृषि मंत्री और विधायक को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज शुक्ला ने किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार, महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष किरण राजभर, प्रतिनिधि राजेश राजभर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेश्वर दत्त त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, इंद्रधर मणि त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि सुभाष चंद्र मौर्य और जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में शनिवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन-2026 के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस परिवार, वामा सारथी की पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयां बांटीं और कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। पौधरोपण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवारों ने पौधों की सिंचाई तथा नियमित देखभाल करने की सामूहिक शपथ ली। इसी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों और चौकियों में भी बड़े पैमाने पर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रोपे गए पौधों की नियमित निगरानी और समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बने। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम सहित वामा सारथी की पदाधिकारी व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत देवरिया जिले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के नेतृत्व में शनिवार को व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। पुलिस लाइन में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन-2026 के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस परिवार, वामा सारथी की पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयां बांटीं और कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।

पौधरोपण के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवारों ने पौधों की सिंचाई तथा नियमित देखभाल करने की सामूहिक शपथ ली। इसी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों और चौकियों में भी बड़े पैमाने पर छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि रोपे गए पौधों की नियमित निगरानी और समय-समय पर उनकी देखभाल की समीक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्थायी माध्यम बने। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम सहित वामा सारथी की पदाधिकारी व पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे यहाँ की एक बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुँचेगा। इस समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार, आवागमन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के साथ पूरे आयोजन में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
    4
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे यहाँ की एक बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुँचेगा।

इस समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार, आवागमन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के साथ पूरे आयोजन में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
    user_Rambelash Chauhan
    Rambelash Chauhan
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देवरिया में आजाद हिंद सेना के संस्थापक ऋषि पाण्डेय ने डूडा विभाग में भ्रष्टाचार होने का गंभीर आरोप लगाया है। ऋषि पाण्डेय का सीधा आरोप है कि डूडा विभाग में यह भ्रष्टाचार पूर्व मंत्री के एक करीबी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। ऋषि पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा दो बार निरीक्षण कर शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कार्यवाही न होने का मुख्य कारण पूर्व राज्यमंत्री के प्रभाव को बताया है, जिनके प्रभाव के चलते उनका करीबी डूडा विभाग में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।
    1
    देवरिया में आजाद हिंद सेना के संस्थापक ऋषि पाण्डेय ने डूडा विभाग में भ्रष्टाचार होने का गंभीर आरोप लगाया है। ऋषि पाण्डेय का सीधा आरोप है कि डूडा विभाग में यह भ्रष्टाचार पूर्व मंत्री के एक करीबी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है।

ऋषि पाण्डेय ने बताया कि उनके द्वारा दो बार निरीक्षण कर शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कार्यवाही न होने का मुख्य कारण पूर्व राज्यमंत्री के प्रभाव को बताया है, जिनके प्रभाव के चलते उनका करीबी डूडा विभाग में भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • देवरिया में सावन मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे हैं। सावन शुरू होने से पहले ही जिले के डीएम और एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। मंदिर परिसर पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले जलाभिषेक किया और फिर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सावन मेले की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
    2
    देवरिया में सावन मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर अधिकारी सक्रिय नजर आ रहे हैं। सावन शुरू होने से पहले ही जिले के डीएम और एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। मंदिर परिसर पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले जलाभिषेक किया और फिर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सावन मेले की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बाबा दुग्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में मत्था टेककर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
    1
    देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बाबा दुग्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में मत्था टेककर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली है।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की चुटकी ली है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Hata, Kushi Nagar•
    23 hrs ago
  • देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास से वांछित आरोपी सलमान (19) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पंडित मुण्डेरा का रहने वाला है। इस मामले को लेकर गौरीबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 9 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने 10 जुलाई को पीड़िता को सकुशल बरामद किया और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया शामिल रहे।
    3
    देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे एक दिन पहले पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गौरीबाजार कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास से वांछित आरोपी सलमान (19) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पंडित मुण्डेरा का रहने वाला है।

इस मामले को लेकर गौरीबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 9 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने 10 जुलाई को पीड़िता को सकुशल बरामद किया और शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव और हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया शामिल रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करौता में एक सिरफिरे आशिक ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक लड़की के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह सिरफिरा आशिक लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाता था और धमकाता था, जबकि लड़की ऐसा करने से लगातार मना करती थी। जब लड़की ने उसकी जिद के आगे झुकने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस भीषण आगजनी के कारण पीड़ित परिवार का घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी थी और परिवार ने एक-एक सामान जोड़कर शादी के लिए घर में रखा था, जो पल भर में जलकर खाक हो गया। घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी सिरफिरा आशिक वर्तमान में पुलिस कस्टडी में है, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार भारी दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़िता को डर है कि जेल से बाहर निकलने के बाद आरोपी उन्हें जान से मार देगा। डरा-सहमा पीड़ित परिवार अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
    1
    देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करौता में एक सिरफिरे आशिक ने शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक लड़की के घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह सिरफिरा आशिक लड़की को बार-बार मिलने के लिए बुलाता था और धमकाता था, जबकि लड़की ऐसा करने से लगातार मना करती थी। जब लड़की ने उसकी जिद के आगे झुकने और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

इस भीषण आगजनी के कारण पीड़ित परिवार का घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की शादी तय हो चुकी थी और परिवार ने एक-एक सामान जोड़कर शादी के लिए घर में रखा था, जो पल भर में जलकर खाक हो गया। घर के सदस्यों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

आरोपी सिरफिरा आशिक वर्तमान में पुलिस कस्टडी में है, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित परिवार भारी दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़िता को डर है कि जेल से बाहर निकलने के बाद आरोपी उन्हें जान से मार देगा। डरा-सहमा पीड़ित परिवार अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.