Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा बवाल, दावों पर उठे सवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित ऑनलाइन मीटिंग को लेकर गंभीर दावे किए गए हैं। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल पोस्ट के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों में बिना पुष्टि के जानकारी फैलाने से बचने की सलाह दी है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा बवाल, दावों पर उठे सवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित ऑनलाइन मीटिंग को लेकर गंभीर दावे किए गए हैं। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल पोस्ट के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों ने ऐसे मामलों में बिना पुष्टि के जानकारी फैलाने से बचने की सलाह दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक पर कहा, "ये लगातार सतत प्रक्रिया है। संगठनात्मक बैठकें हैं... हम सब लोग आपस में बैठकर चर्चा करते हैं कि कैसे प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बेहतरी लाई जा सकती है। पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचना विश्व स्तरीय बनकर तैयार है... 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की पुन: सरकार बनने जा रही है।"1
- लखनऊ कांग्रेस नेता अजय राय ने मालदा की घटना पर कहा, " राज्य सरकार निश्चित तौर से काम कर रही है और इस पर निश्चित ही अपनी कार्रवाई करेगी। आज जो NIA को जांच सौंपी गई है मुझे लगता है कि इसमें गृह मंत्री जो चाहते हैं वो अब अपनी तरीके से इसे देखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि इसमें न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना चाहिए।"1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक पर कहा, "2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार के आने और सपा को सैफई भेजने की तैयारी को लेकर बैठक हो रही है... कमल खिला हुआ है। अखिलेश यादव का मुंगेरी लाल का जो सपना है, वो सपना कोई भी देखें, सच्चाई में बदलने वाला नहीं है..." उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव की रैली फ्लॉप शो साबित हुई है। हमारे गुज्जर समाज के भाई उनसे बहुत नाराज हैं। वहां जाकर उन्होंने(अखिलेश यादव) पाया तो कुछ नहीं लेकिन वो खोकर बहुत कुछ चले आए।"1
- Wednesday night 01/04/2026 Lucknow ke Engineering Chauraha par shopkeeper aur customer ke beech hui jhadap ne kanooni mod le liya hai. Kya aapko pata hai aise mamlo me kaun si dharaein (sections) lag sakti hain? Legal Insights: Aisi fights me aam taur par ye kanoon apply hote hain: Section 323 IPC : Swachhanda se chot pahunchana (Voluntarily causing hurt). Section 504 IPC: Shanti bhang karne ke irade se apmaan (Intentional insult to provoke breach of peace). Section 506 IPC: Apradhik dhamki (Criminal intimidation). Section 160 IPC: Affray (Danga), agar public place ki shanti bhang hui ho. Kanoon ko apne hath me lena bhari pad sakta hai. Awareness failayein aur safe rahein! Aapka kya kehna hai is incident par? Comment me bataiye! 👇1
- एंकर: देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां साइबर क्राइम टीम ने म्यूल अकाउंट के जरिए हो रही करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है… जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। देवरिया जिले में साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है… अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। 2 अप्रैल को जांच के दौरान बरहज थाना क्षेत्र के बेलडाड मोड़ से माखन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया… जो बरगड्या टोला, जयनगर वार्ड नंबर-4 का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने “लैक्सीरुफ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर कई बैंक खातों का संचालन किया… इन खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी की रकम का ट्रांजैक्शन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क से जुड़े 9 बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे… और एनसीआरपी पोर्टल पर इन खातों से जुड़ी 46 शिकायतें दर्ज हैं। अब तक की जांच में करीब 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है… जो इस पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 11 चेकबुक, 9 एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, कंपनी के दस्तावेज, एपीआई एग्रीमेंट, एक एप्पल मोबाइल फोन और दो डेल लैपटॉप बरामद किए हैं। इस मामले में थाना साइबर क्राइम देवरिया में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। “साइबर क्राइम टीम द्वारा म्यूल अकाउंट के माध्यम से हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। आम जनता से अपील है कि वे अपने बैंक डिटेल्स, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत 1930 पर दें।”1
- लखनऊ:- लखनऊ के चिनहट इलाके से एक बड़ा और खतरनाक अवैध कारोबार सामने आया है। चिनहट में मौत का सौदा! बाबा हॉस्पिटल के नजदीक बाबा बाजार में गैस कटिंग प्रशासन की आंखें बंद क्यों? बाबा बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कटिंग का काला धंधा खुलेआम चल रहा है, और आरोप है कि प्रशासन की आंखों के सामने यह खेल बेरोक टोक के जारी है। बाबा बाजार, बाबा हॉस्पिटल के आसपास की लोकेशन, गैस सिलेंडर, भीड़भाड़ वाला इलाका है। सूत्रों और स्थानीय लोगों के मुताबिक ANS Enterprises HP Gas एजेंसी से जुड़े कुछ हाकर, जिनमें धीरज उर्फ सुधीर और अखिलेश हाकर के नाम सामने आ रहे हैं, बाबा बाजार जो कि बाबा हॉस्पिटल के पास ही है जहां घरेलू गैस की अवैध कटिंग और कांट-छांट का धंधा चला रहे हैं। यही नहीं, कई दूसरी एजेंसियों के हाकर भी जगह-जगह इसी खतरनाक कारोबार में लिप्त बताए जा रहे हैं। सिलेंडर, कटिंग करने का औजार के साथ गली-मोहल्ले में संदिग्ध गतिविधियों का खेल खेला जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह सब हो कैसे रहा है? क्या आपूर्ति विभाग को इसकी जानकारी नहीं? क्या चिनहट थाने की पुलिस को इस अवैध नेटवर्क की भनक नहीं? या फिर सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है? घरेलू गैस सिलेंडर को कटिंग करना आम बात नहीं है यह जिंदगी और मौत से जुड़ा मामला है। एक छोटी सी लापरवाही, एक चिंगारी और पूरा इलाका आग के गोले में बदल सकता है। इसके बावजूद इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगना प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो कल कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल साफ है — प्रशासन कब जागेगा? आपूर्ति विभाग कब छापा मारेगा? और चिनहट पुलिस कब इस अवैध गैस नेटवर्क की कमर तोड़ेगी? फिलहाल बाबा बाजार में चल रहा यह खतरनाक खेल को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कार्रवाई करना चाहिए अब देखना होगा कि सरकार और विभाग इस पर कब तक चुप रहते हैं, और कब इस अवैध कारोबार पर ताला लगता है। ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ4
- लखनऊ के गोतमपल्ली थाने में अवैध वसूली के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SHO समेत पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से मोटी रकम वसूली गई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर तत्काल यह कदम उठाया गया। नई तैनाती के साथ थाने की व्यवस्था बदली गई है। इस कार्रवाई से विभाग में सख्ती का संदेश गया है।1
- ब्रेकिंग लखनऊ अलीगंज के पांडे टोला में जल संकट, गंदा पानी पीने को मजबूर क्षेत्रीय जनता परेशान लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के अलीगंज वार्ड नंबर 91 स्थित पांडे टोला में इन दिनों क्षेत्रीय निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके में पिछले कई महीनों से पेयजल की भीषण समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर निगम और जलकल विभाग इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। घरों में आ रहा है सीवर युक्त गंदा पानी पांडे टोला के निवासियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से उनके घरों के नलों में बेहद गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी इतना दूषित है कि वह न तो पीने योग्य है और न ही नहाने या कपड़े धोने के काम आ रहा है। गंदा पानी पीने से क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। महीनों से खराब पड़ी है पानी की टंकी क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बनी पानी की टंकी भी पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इसकी मरम्मत की दिशा में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति यह है कि लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों या अन्य माध्यमों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। पार्षद की कार्यशैली पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय पार्षद को इस समस्या से अवगत कराया और लिखित शिकायत भी दी, लेकिन पार्षद द्वारा आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जनता का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रतिनिधि अब उनकी बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। क्षेत्रीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की टंकी को ठीक नहीं किया गया और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे नगर निगम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।1