logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_Mohit Mishra
Mohit Mishra
Fitness Trainer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि* सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया। शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा
    1
    *सीतापुर के अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता को नम आंखों से अंतिम विदाई, पूरे जनसैलाब ने दी श्रद्धांजलि*
सीतापुर। जनपद के वीर सपूत अग्निवीर इंद्रजीत गुप्ता का पार्थिव शरीर रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पकरिया धापूपुर पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति के नारों और नम आंखों के बीच शहीद को अंतिम विदाई दी गई।
कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी, रिटायर्ड सैनिक अर्जुन लाल के 25 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत गुप्ता भारतीय थल सेना में अग्निवीर के रूप में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान कुछ दिन पहले उनका आकस्मिक निधन हो गया था। रविवार को सेना के जवानों की अगुवाई में उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया।
जैसे ही ताबूत गांव पहुंचा, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “इंद्रजीत अमर रहें” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। लोगों ने फूल बरसाकर अपने शहीद लाल को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
श्मशान घाट पर सेना के जवानों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। इस दौरान हर आंख नम थी और माहौल गमगीन हो गया।
शहीद के पिता अर्जुन लाल ने भावुक होकर बताया कि इंद्रजीत 6 मार्च को ही उनका आशीर्वाद लेकर ड्यूटी पर गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर परिवार और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इस मौके पर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रमेश भारती, नीरज भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहे। पूरे जनपद में शोक की लहर है और हर कोई अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    1
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।
    1
    प्रतापगढ़डी•ए•वी•इंटरमीडिएट कॉलेज शिक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत हुए। कल अवकाश होने के कारण एक दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए।विद्यालय परिवार द्वारा विदाई का कार्यक्रम किया गया।सेवानिवृत्त अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रधानाचार्य अवधेश विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यापर्ण कर विदाई दी गयी।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mohit Mishra
    1
    Post by Mohit Mishra
    user_Mohit Mishra
    Mohit Mishra
    Fitness Trainer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है। अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।
    1
    अमेठी के एक छोटे से गांव से निकलकर पूरे जिले का नाम रोशन करने वाली स्नेहा का पीसीएस में चयन हुआ है।स्नेहा को यह असफलता चौथे प्रयास में मिली है। अब स्नेहा नायक तहसीलदार बनेगी।पीसीएस बनने के बाद स्नेहा के शुभचिंतक उनके घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। यूपीएससी में स्नेहा की 92वीं रैंक आई है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की रहने वाली स्नेहा के पिताजी वर्तमान समय में हरियाणा में राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं।जबकि स्नेहा खुद सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता है। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनके एक चचेरे भाई उमेश कुमार शुक्ला है।स्नेहा की मां हाउसवाइफ है।स्नेहा की शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव के रहने वाले विपुल पांडेय के साथ नवंबर 2025के हुई थी।इनके पति सहायक अध्यापक है।स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा यहीं पर हुई और उन्होंने एक से छह तक की पढ़ाई आसपास के ही स्कूलों में की।7 से 12 तक की शिक्षा उनकी हरियाणा में पिताजी के पास की और एक बार फिर वह अमेठी लौटी जहां उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से ग्रेजुएशन किया।सुल्तानपुर के जिले के के एन आई कॉलेज से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।स्नेहा के सफलता की जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही शुभ चिंतक उनके घर पहुँच रहे है और उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दे रहे है।
अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि उनके यहां तक पहुचने में उनका परिवार का पूरा साथ रहा है।दूसरे प्रदेशों में जाकर ज्यादा पढ़ाई का मौका नही मिला लेकिन घर मे ही रहकर पढ़ाई की।इसके साथ ही हनुमत इंटर कालेज में भी पढ़ाती थी।पढ़ाई में सबसे ज्यादा ऑनलाइन का भी का मोटिवेशनल रहा है।अभी हाल ही में शायद हुई तो ससुराल ने भी पूरा सहयोग दिया।92 वी रैंक आई है और मुझे नायाब तहसीलदार का पद मिला है अब प्रसाशन का भी अनुभव मिलेगा।शिक्षा के बाद अब नए क्षेत्र में जाना होगा और फील्ड का काम करना होगा तो नया अनुभव मिलेगा।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी
    2
    अमेठी जिले में LPG उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए प्रकाश गैस एजेंसी द्वारा  रूट चार्ट जारी किया गया बताया गया कि 
सप्ताह के अलग-अलग दिनों अमेठी टाउन के अलग-अलग  क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरित किया जाएगा 
एजेंसी अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि ग्राहक सिर्फ गैस टोकन और   DAC नंबर के लिए ऑफिस आए बाकी गैस सिलेंडर गैस गाड़ी के माध्यम से पहले की भांति सप्ताह के अलग अलग दिन अलग-अलग क्षेत्र में प्रदान की जाएगी
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    1
    Post by मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    user_मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    मैं अमित पाल भावी युवा प्रधान
    फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • रामपुर जनपद के बिलासपुर से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। लापता 10 वर्षीय बालक अनुज का शव बरामद कर लिया गया है। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में पार्क के पास स्थित झील में लापता अनुज का शब तेरता हुआ दिखायी दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि अनुज पिछले दो दिनों से घर से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और पूरे इलाके में बच्चे की खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कल रात जब उसका शव बरामद हुआ, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है या कुछ और, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    1
    रामपुर जनपद के बिलासपुर से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। लापता 10 वर्षीय बालक अनुज का शव बरामद कर लिया गया है। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर में पार्क के पास स्थित झील में लापता अनुज का शब तेरता हुआ दिखायी दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकलवाया गया।
बताया जा रहा है कि अनुज पिछले दो दिनों से घर से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और पूरे इलाके में बच्चे की खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कल रात जब उसका शव बरामद हुआ, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है या कुछ और, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.