logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा की नगरी में जल्द उड़ेगा हेलीकॉप्टर, रोपवे निर्माण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर: पंकज मिश्रा कैप्शन....राजकीय श्रावणी मेला शिवगादी उद्घाटन करते डीसी दीपक कुमार दुबे, एसपी अमित कुमार सिंह, व झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा प्रतिनिधि बरहेट सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही साहिबगंज जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गाजेश्वरनाथ धाम (शिवगादी) में गुरुवार को माहव्यापी राजकीय श्रावणी मेले का विधिवत व भव्य उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा,जिला उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, संसद प्रतिनिधि संजीव समू हेंब्रम ,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेले की शुरुआत की.इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच बाबा गाजेश्वरनाथ,हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा गुफा परिसर गूंज उठा.उद्घाटन के पश्चात डीसी एसपी ने पीताम्बरी शिवलिंग पर जलार्पण कर पूजा अर्चना की .अतिथियों ने बाबा का दर्शन कर जिले और राज्य की सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की.वही शिव गादी प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों को बारी बारी से मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पांडे और थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया लगातार मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं उन्होंने कहा, "बाबा की नगरी में अन्य राज्य से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं. उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासनिक अमले की सामूहिक जिम्मेदारी ह.पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मेला परिसर और मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके. कांवरियों और आम जनता की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है.मेले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और जेब कतरों व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए विशेष रूप से महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई है.पूरे मेला परिसर, मंदिर और संवेदनशील रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.मौके पर एसडीओ अमर जॉन आईंद,बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, अन्य मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विकास के लिए कटिबद्ध: रोपवे का तोहफा जल्द .......पंकज मिश्रा उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा, "सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा और पूरे साहिबगंज जिले के विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहे हैं. बाबा की नगरी का विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शिवगादी पहाड़ पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए रोपवे निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री अत्यंत गंभीर हैं.इस परियोजना की प्रशासनिक कागजी कार्रवाई और सर्वेक्षण का काम तेजी से चल रहा है.बहुत जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा और श्रद्धालुओं को रोपवे का सीधा लाभ मिलने लगेगा. झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि शिवगादी धाम न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के शिवभक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है. प्राकृतिक गुफा के अंदर स्थापित पीतांबरी शिवलिंग पर जल चढ़ाने हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. इस वर्ष राजकीय मेले के स्वरूप को और भव्य बनाया गया है ताकि बाहर से आने वाले शिवभक्त देवघर की तरह यहां से भी एक अच्छा संदेश लेकर लौटें.समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी और स्पष्ट किया कि हेमंत सोरेन सरकार इस क्षेत्र को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है.मेले में आने वाले लाखों कांवरियों और भक्तों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए झामुमो केंद्रीय सचिव ने साहिबगंज के उपायुक्त से सीधे तौर पर बात की. उन्होंने डीसी से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग यानी बरहरवा से लेकर बरहेट शिवगादी धाम तक के पूरे रास्ते में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष मेडिकल कैंप (स्वास्थ्य शिविर) लगाए जाएं.इन शिविरों में जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस (ORS) और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहनी चाहिए.इसके साथ ही, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मेला रूट पर पर्याप्त संख्या में चलंत शौचालय और पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि कांवरियों को किसी भी प्रकार की अस्वच्छता या परेशानी का सामना न करना पड़े. डुमरिया मौजा में बनेगा हेलीपैड, ग्रामीणों से सहयोग की भावुक अपील.... पंकज मिश्रा ने कहा कि बरहेट बाबा की नगरी है, इसलिए इसे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है. मंदिर परिसर से बिल्कुल सटे हुए इलाके 'डुमरिया मौजा' में एक आधुनिक हेलीपैड का निर्माण प्रस्तावित है.इस हेलीपैड के बनने से क्षेत्र में वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं आसान हो जाएंगी. बाबा नगरी होने के कारण यहां जल्द हेलीकॉप्टर उड़ेगा, हालांकि, उन्होंने मंच से चिंता जताते हुए कहा, "कुछ स्थानीय ग्रामीणों के आपसी मतभेद और भूमि संबंधी आपत्तियों की वजह से हेलीपैड का निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है. उन्होंने ग्रामीणों से भावुक अपील करते हुए कहा कि विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की राजनीति या व्यक्तिगत विरोध नहीं होना चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे व्यापक जनहित और बाबा नगरी के गौरव को देखते हुए प्रशासन का सहयोग करें ताकि निर्माण कार्य अविलंब शुरू हो सके.

18 hrs ago
user_NAGRAJ SAH
NAGRAJ SAH
पत्रकार बरहेट, साहेबगंज, झारखंड•
18 hrs ago
9f700d56-990b-4a71-9def-f81e441df291

बाबा की नगरी में जल्द उड़ेगा हेलीकॉप्टर, रोपवे निर्माण को लेकर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर: पंकज मिश्रा कैप्शन....राजकीय श्रावणी मेला शिवगादी उद्घाटन करते डीसी दीपक कुमार दुबे, एसपी अमित कुमार सिंह, व झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा प्रतिनिधि बरहेट सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही साहिबगंज जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा गाजेश्वरनाथ धाम (शिवगादी) में गुरुवार को माहव्यापी राजकीय श्रावणी मेले का विधिवत व भव्य उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा,जिला उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, संसद प्रतिनिधि संजीव समू हेंब्रम ,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर मेले की शुरुआत की.इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच बाबा गाजेश्वरनाथ,हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा गुफा परिसर गूंज उठा.उद्घाटन के पश्चात डीसी एसपी ने पीताम्बरी शिवलिंग पर जलार्पण कर पूजा अर्चना की .अतिथियों ने बाबा का दर्शन कर जिले और राज्य की सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की.वही शिव गादी प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों को बारी बारी से मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द, बरहेट बीडीओ अंशु कुमार पांडे और थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया लगातार मेला क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं उन्होंने कहा, "बाबा की नगरी में अन्य राज्य से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं. उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासनिक अमले की सामूहिक जिम्मेदारी ह.पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मेला परिसर और मुख्य मार्गों पर भारी संख्या

3f7517f1-bde8-4742-9dcf-8240f15c36d0

में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके. कांवरियों और आम जनता की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है.मेले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और जेब कतरों व असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए विशेष रूप से महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती की गई है.पूरे मेला परिसर, मंदिर और संवेदनशील रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.मौके पर एसडीओ अमर जॉन आईंद,बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलाल, राजमहल एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी, अन्य मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विकास के लिए कटिबद्ध: रोपवे का तोहफा जल्द .......पंकज मिश्रा उद्घाटन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए पंकज मिश्रा ने कहा, "सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा और पूरे साहिबगंज जिले के विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहे हैं. बाबा की नगरी का विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शिवगादी पहाड़ पर श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए रोपवे निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री अत्यंत गंभीर हैं.इस परियोजना की प्रशासनिक कागजी कार्रवाई और सर्वेक्षण का काम तेजी से चल रहा है.बहुत जल्द ही धरातल पर काम शुरू होगा और श्रद्धालुओं को रोपवे का सीधा लाभ मिलने लगेगा. झामुमो नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि शिवगादी धाम न केवल साहिबगंज बल्कि पूरे झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के शिवभक्तों की आस्था का मुख्य केंद्र है. प्राकृतिक गुफा के अंदर स्थापित पीतांबरी शिवलिंग पर जल चढ़ाने हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. इस वर्ष राजकीय मेले के स्वरूप को और भव्य बनाया गया है ताकि बाहर से आने वाले शिवभक्त देवघर की तरह यहां से भी एक अच्छा संदेश लेकर लौटें.समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी और स्पष्ट किया कि हेमंत

856d0eaf-3f34-48fa-bb79-1f5ec38afbb2

सोरेन सरकार इस क्षेत्र को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है.मेले में आने वाले लाखों कांवरियों और भक्तों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए झामुमो केंद्रीय सचिव ने साहिबगंज के उपायुक्त से सीधे तौर पर बात की. उन्होंने डीसी से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग यानी बरहरवा से लेकर बरहेट शिवगादी धाम तक के पूरे रास्ते में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष मेडिकल कैंप (स्वास्थ्य शिविर) लगाए जाएं.इन शिविरों में जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस (ORS) और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे तैनात रहनी चाहिए.इसके साथ ही, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मेला रूट पर पर्याप्त संख्या में चलंत शौचालय और पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि कांवरियों को किसी भी प्रकार की अस्वच्छता या परेशानी का सामना न करना पड़े. डुमरिया मौजा में बनेगा हेलीपैड, ग्रामीणों से सहयोग की भावुक अपील.... पंकज मिश्रा ने कहा कि बरहेट बाबा की नगरी है, इसलिए इसे भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकसित किया जा रहा है. मंदिर परिसर से बिल्कुल सटे हुए इलाके 'डुमरिया मौजा' में एक आधुनिक हेलीपैड का निर्माण प्रस्तावित है.इस हेलीपैड के बनने से क्षेत्र में वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं आसान हो जाएंगी. बाबा नगरी होने के कारण यहां जल्द हेलीकॉप्टर उड़ेगा, हालांकि, उन्होंने मंच से चिंता जताते हुए कहा, "कुछ स्थानीय ग्रामीणों के आपसी मतभेद और भूमि संबंधी आपत्तियों की वजह से हेलीपैड का निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है. उन्होंने ग्रामीणों से भावुक अपील करते हुए कहा कि विकास के कार्यों में किसी भी प्रकार की राजनीति या व्यक्तिगत विरोध नहीं होना चाहिए. उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे व्यापक जनहित और बाबा नगरी के गौरव को देखते हुए प्रशासन का सहयोग करें ताकि निर्माण कार्य अविलंब शुरू हो सके.

More news from झारखंड and nearby areas
  • साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर पंचायत के जीवनपुर संथाली गांव में क्या कोई गरीब आदिवासी खनिज संपदा का इतना बड़ा अवैध स्टॉक खड़ा करने की हिम्मत करेगा? बिल्कुल नहीं! ये तो उन "सफ़ेदपोशों" की करामात है जो आदिवासियों के नाम को बदनाम कर अपना धंधा चमका रहे हैं।जीवनपुर संथाली में गिट्टी का पहाड़ खड़ा है, ट्रकें बंगाल जा रही हैं, लेकिन ....... गहरी नींद में "बादशाह" के सपनों में खोया है। जनता पूछ रही है- आखिर इस अवैध साम्राज्य का असली सुल्तान कौन है?
    1
    साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर पंचायत के जीवनपुर संथाली गांव में क्या कोई गरीब आदिवासी खनिज संपदा का इतना बड़ा अवैध स्टॉक खड़ा करने की हिम्मत करेगा? बिल्कुल नहीं! ये तो उन "सफ़ेदपोशों" की करामात है जो आदिवासियों के नाम को बदनाम कर अपना धंधा चमका रहे हैं।जीवनपुर संथाली में गिट्टी का पहाड़ खड़ा है, ट्रकें बंगाल जा रही हैं, लेकिन
....... गहरी नींद में "बादशाह" के सपनों में खोया है। जनता पूछ रही
है- आखिर इस अवैध साम्राज्य का असली सुल्तान कौन है?
    user_MEDIA33
    MEDIA33
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    6 hrs ago
  • 😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏 😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
    1
    😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    Photographer Sahibganj, Sahebganj•
    8 hrs ago
  • Parliament Passes Bill related to Education. Strict Rules and Regulations to be framed
    1
    Parliament Passes Bill related to Education. Strict Rules and Regulations to be framed
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Virendra Kumar
    1
    Post by Virendra Kumar
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
  • एक पेड़ मां के नाम 03/ वृक्षारोपण कस्तुरबा आवासीय विद्यालय आरार घुवाबै में। भागलपुर जिला अन्तर्गत सन्हौला प्रखंड आरार कस्तूरबा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर प्रधानाध्यापक श्री अरुण कुमार सिंह एवं इको क्लब के नोडल शिक्षक श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्कुली छात्र छात्राओं प्रिया कुमारी,साक्षी कुमारी,सुरुची कुमारी,शीमा कुमारी,आयूषी कुमारी,सुरज कुमार,राजा कुमार,सुमन कुमार ने पेड़ लगाने के दौरान क्या कहा। अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।
    1
    एक पेड़ मां के नाम 03/ वृक्षारोपण कस्तुरबा आवासीय विद्यालय आरार घुवाबै में।
भागलपुर जिला अन्तर्गत सन्हौला प्रखंड आरार कस्तूरबा विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर प्रधानाध्यापक श्री अरुण कुमार सिंह एवं इको क्लब के नोडल शिक्षक श्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्कुली छात्र छात्राओं प्रिया कुमारी,साक्षी कुमारी,सुरुची कुमारी,शीमा कुमारी,आयूषी कुमारी,सुरज कुमार,राजा कुमार,सुमन कुमार ने पेड़ लगाने के दौरान क्या कहा।
अजय आजाद संवाददाता भागलपुर बिहार।
    user_Ajay azad
    Ajay azad
    Advertising Photographer कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • खाकी में Reel! ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
    1
    खाकी में Reel! ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
  • #Sahibganj: बोरियो में हाई वोल्टेज ड्रामा! कथित प्रेमी के साथ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा.. पुलिस ने कराया मुक्त..
    1
    #Sahibganj: बोरियो में हाई वोल्टेज ड्रामा! कथित प्रेमी के साथ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा.. पुलिस ने कराया मुक्त..
    user_रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    Local News Reporter मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.