logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का किया गया आयोजन प्रखंड कटंगी के ग्राम चीचगांव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्राओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर सरपंच अरविंद खरे ने विशेष ग्राम सभा आयोजित कर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। परामर्शदाता अरविंद दरवाड़े ने कहा आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। निचले पदों से लेकर देश के सर्वोच्च पदों तक महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। खेल, अंतरिक्ष, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। सामाजिक कार्यकर्ता लता पटले ने कहा शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाओं का जीवन सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने किशोरी बालिकाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लगाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान सुनीता विश्वकर्मा ने धरती माता के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर उत्साह का माहौल बना दिया। वहीं ग्रामीण सपना ठाकुर ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे सभी महिलाओं के साथ मिलकर रामनगर को नशामुक्त ग्राम बनाने के लिए अभियान चलाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी पटले ने किया कार्यक्रम में सरपंच अरविंद खरे, उपसरपंच निर्दोष गाडेकर, सचिव मोहनलाल हरदे, रोजगार सहायक विजय मांत्रे, परामर्शदाता अरविंद दरवाड़े, सीएम इंटर्न राहुल पटले, महेंद्र पगाडे, परवीन बानो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता विश्वकर्मा, कुसुम सेलारे, लता नगपुरे, रविता मुरखे, पुस्तकला राहंगडाले, खुशी नगपुरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

21 hrs ago
user_संदीप शर्मा
संदीप शर्मा
Local News Reporter कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago
003bb82e-9b75-4a10-8bd5-3ec8846d23b6

सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का किया गया आयोजन प्रखंड कटंगी के ग्राम चीचगांव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्राओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर सरपंच अरविंद खरे ने विशेष ग्राम सभा आयोजित कर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें माता सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। परामर्शदाता अरविंद दरवाड़े ने कहा आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। निचले पदों से लेकर देश के सर्वोच्च पदों तक महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। खेल, अंतरिक्ष, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में

f1211eb3-3341-4779-8ba3-2760f7b6b7ca

महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। सामाजिक कार्यकर्ता लता पटले ने कहा शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाओं का जीवन सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने किशोरी बालिकाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लगाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान सुनीता विश्वकर्मा ने धरती माता के सम्मान में गीत प्रस्तुत कर उत्साह का माहौल बना दिया। वहीं ग्रामीण सपना ठाकुर ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे सभी महिलाओं के साथ मिलकर रामनगर को नशामुक्त ग्राम बनाने के लिए अभियान चलाएंगी। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी पटले ने किया कार्यक्रम में सरपंच अरविंद खरे, उपसरपंच निर्दोष गाडेकर, सचिव मोहनलाल हरदे, रोजगार सहायक विजय मांत्रे, परामर्शदाता अरविंद दरवाड़े, सीएम इंटर्न राहुल पटले, महेंद्र पगाडे, परवीन बानो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता विश्वकर्मा, कुसुम सेलारे, लता नगपुरे, रविता मुरखे, पुस्तकला राहंगडाले, खुशी नगपुरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिर पर लकड़ी से वार कर की थी हत्या, आरोपी सुरेश सैय्याम गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी जब्त
    1
    सिर पर लकड़ी से वार कर की थी हत्या, आरोपी सुरेश सैय्याम गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त लकड़ी भी जब्त
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Aniruddhacharya ji
    1
    Post by Aniruddhacharya ji
    user_Aniruddhacharya ji
    Aniruddhacharya ji
    Graphic designer Balaghat, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • *युवक को अचानक फिट की बीमारी आने से गिरा राहगीरों ने मदद कर किया नेक काम* आज दोपहर एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बादलपार से सिवनी की ओर खुद की मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी अचानक चलती गाड़ी में आभास हुआ तभी युवक ने गाड़ी को रोक एवं फड़फड़ाते हुए अचानक गिर गया इस समय कुछ राहगीर जा रहे थे जिन्होंने देखा एवं उसकी मदद की। तत्पश्चात संपर्क कर उसे सिवनी भेजा गया।
    1
    *युवक को अचानक फिट की बीमारी आने से गिरा राहगीरों ने मदद कर किया नेक काम*
आज दोपहर एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बादलपार से सिवनी की ओर खुद की मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी अचानक चलती गाड़ी में आभास हुआ तभी युवक ने गाड़ी को रोक एवं फड़फड़ाते हुए अचानक गिर गया इस समय कुछ राहगीर जा रहे थे जिन्होंने देखा एवं उसकी मदद की। तत्पश्चात संपर्क कर उसे सिवनी भेजा गया।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जिला अस्पताल में वसूली का खेल? आयुष्मान कार्ड नहीं, पैसे दो!
    1
    जिला अस्पताल में वसूली का खेल?
आयुष्मान कार्ड नहीं, पैसे दो!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Baihar, Balaghat•
    3 hrs ago
  • जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की। 5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जीवित समाधि स्थल सिंगोड़ी में उमडा विशाल जनसैलाब
सिंगोड़ी:– रंग पंचमी के अवसर पर परंपरागत सिंगोड़ी  स्थित कबीरवाडा में भव्य मेला का आयोजन आयोजित किया गया जिसे कोमी एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। जिले में एक मात्र कबीर पंथ के जीवित समाधि स्थल में कबीर पंथ के सातवे वंशाचार्य श्री हुजूर सुरुति सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण में विभिन्य धार्मिक आयोजन हुए, इस दौरान 
विशाल रंगपंचमी मेला कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीणों के अलावा मध्यप्रदेश सहित नागपुर महाराष्ट्र वर्धा छत्तीसगढ़ राजस्थान गुजरात यूपी आंध्रप्रदेश कर्नाटक दिल्ली बिहार सहित अनेक प्रदेशों से श्रद्धालु भक्तगण इस जीवित समाधि स्थल पर अपनी मनोकामनाओ को पूर्ण करने हेतू यंहा पहुंचे। वही सिंगोड़ी में सुबह से ही हजारों लोगो की भीड़ देर रात तक रही, लोगो ने पुराने झूले का आनंद लिया तो वही जम कर खरीददारी भी की।
5 दिवसीय विशाल भंडारा भी लगातार सम्पन्य हुआ
समिति के संयोजक परसादी पटेल और योगेश यादव ने बताया  लगातार कई वर्षो से जन सहयोग से समाधि स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाता है वही विगत पांच दिनों से भंडारा आयोजित किया जा रहा है जो रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चलता रहा। वही पंथ के अनुयाइयों की सुभीदाओ को लेकर जनपत सदस्य ने समाधि स्थल के पास शौचालय बनाने के लिए करीब पांच लाख की राशि अपने मद से दिया है जिसका निर्माण भी जल्द सुरु करने की बात कही गई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष शेष राव यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे उत्तम ठाकुर टीकाराम सोनू सरसवर रमेश, डॉ उमेश शर्मा, पहलवान पुष्प कुमार जैन सहित भारी तादात में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बैहर के गांधी चौक क्षेत्र की घटना, अज्ञात महिला की नहीं हुई पहचान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।
    1
    बैहर के गांधी चौक क्षेत्र की घटना, अज्ञात महिला की नहीं हुई पहचान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खेत में लगी आग से हड़कंप! किसान की खड़ी फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान
    1
    खेत में लगी आग से हड़कंप!
किसान की खड़ी फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया जनपद पंचायत सभा ग्रह में परासिया विधानसभा क्षेत्र की 91 ग्राम पंचायतों एवं चारों नगरीय निकाय के पानी की समस्या को लेकर परासिया एसडीएम एवं PHE अधिकारियों के साथ परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने बैठक कर चर्चा की।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के परासिया  जनपद पंचायत सभा ग्रह में परासिया विधानसभा क्षेत्र की 91 ग्राम पंचायतों एवं चारों नगरीय निकाय के पानी की समस्या को लेकर परासिया एसडीएम एवं PHE अधिकारियों के साथ परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने बैठक कर चर्चा की।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.