बड़ी खबर | कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों की चेकिंग सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़ आगामी कांवड़ यात्रा, त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। 10 अगस्त 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। आवश्यकता के अनुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। आगामी धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सतर्कता लगातार जारी रहेगी। 🚔 सहारनपुर पुलिस — सुरक्षा, शांति और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।
बड़ी खबर | कांवड़ यात्रा और त्योहारों को लेकर सहारनपुर पुलिस अलर्ट, शहर में सघन पैदल गश्त बाजारों, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों की चेकिंग सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़ आगामी कांवड़ यात्रा, त्योहारों और कानून-व्यवस्था को लेकर सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। 10 अगस्त 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। आवश्यकता के अनुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। आगामी धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सतर्कता लगातार जारी रहेगी। 🚔 सहारनपुर पुलिस — सुरक्षा, शांति और विश्वास के लिए सदैव तत्पर।
- बड़ी खबर | कांवड़ यात्रा-2026 में सहारनपुर पुलिस की मानवीय पहल, खोया मोबाइल श्रद्धालु को लौटाया अस्थायी कांवड़ चौकी पर पुलिस ने बरामद किया मोबाइल फोन, स्वामी को सकुशल सौंपकर पेश की सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़ श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सहारनपुर पुलिस जहां शिवभक्तों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार मुस्तैद है, वहीं पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की व्यक्तिगत समस्याओं में भी तत्परता से सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में मलकपुर दुगचाड़ी, उत्तराखंड बॉर्डर स्थित अस्थायी कांवड़ चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी गोविंद शरण, थाना देवबंद द्वारा एक श्रद्धालु का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे उसके स्वामी को सुरक्षित वापस किया गया। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन श्री तुषार गुप्ता पुत्र श्री वीरेंद्र प्रकाश गुप्ता, निवासी यू-126, उपाध्याय ब्लॉक, शकरपुर, दिल्ली-92 का था। मोबाइल मिलने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे सकुशल श्रद्धालु के सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर श्रद्धालु ने सहारनपुर पुलिस की तत्परता, सहयोग एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। 🚔 सुरक्षा के साथ सेवा का संदेश कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शिवभक्तों की हरसंभव सहायता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मोबाइल फोन बरामद कर श्रद्धालु को वापस किया जाना पुलिस की इसी सेवा भावना का उदाहरण है। सहारनपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा के साथ सेवा, श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर। 🔱 हर हर महादेव! 🚔 सहारनपुर पुलिस — सेवा • सुरक्षा • सहयोग 📺 हलचल इंडिया न्यूज़ — सहारनपुर “सच के साथ, हर पल आपके साथ।” अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो हमारे Facebook Page को Follow, Like और Share जरूर करें। 📞 समाचार, सूचना एवं संपर्क — 8217554083 ✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह ब्यूरो प्रमुख — हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर संपादक — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़2
- महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सहारनपुर के अधिकारियों ने संभाली कमान सहारनपुर महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल ने जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना मंडी क्षेत्र स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर और थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पुलिस बल की ड्यूटी और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा खोया-पाया केंद्र पर निगरानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए। पुलिस की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री व्योम बिन्दल ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।1
- भारी बरसात से यमुनानगर मे पानी की भरमार................. भारी बरसात से यमुनानगर मे पानी की भरमार.....1
- यमुना सन्देश न्यूज़ चैनल एन. के प्रोडक्शंस जिसकी फाउंडर नेहा खन्ना जी है जिनके पहले भी बहुत भव्य इवेंट्स हुए है और इस बार भी नेहा खन्ना ने किया इस बार भी धमाका ट्राइसिटी का सबसे बड़ा तीज़ त्योहार का किया गया भव्य सीरत कौर, आयोजन तीया दिला दिया में पहुंची 250+ महिलाओं ने लिया भाग 5 तीज क्वीन निकाली गई। सारी महिलाओं को दिये हुए सिंधारा और रिटर्न गिफ्ट्स। जैसे कि आप सब जानते ही है कि तीज पंजाब और हरियाणा में बहुत धूम धाम से मनाई जाती है। सभी महिलाओं का फुलकारी और ढोल से स्वागत किया गया और बहूत सारी मस्ती धमाल हुईं। सभी महिलाओ ने बाद चढ़ कर भाग लिया सभी एक्टिविटी में। इसमें मुख्य अतिथि रहे सुनीता खन्ना जी,सविता खींद्री जी प्रियंका यादव जी नैंसी घूमन जी,सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी जी , राकेश गर्ग जी,डॉ. बीनू राव जी, नीहारिका गर्ग जी,अरुण ग्रोवर जी, नेहा शर्मा जी। इसमें मुख्य जजमेंट पर रहे मास्टर मैक जी, जानवी बंसल जी , प्रीति नारंग जी , विनीत जी। सेलिब्रिटी गेस्ट रहे फतेह म्यूजिक, सीता कौर, और मलकियत सिंह जी और टीम सहयोगी रहे पूजा राणा जी , गीत जी, अनीश जी , राजीव जी,मोहित सहोता जी, विष्णुपांडेय जी, तान्या मरवाहा जी, इवेंट मैनेजर1
- आकाश आनंद ने अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’! बोले- 50 साल के आदमी को और क्या बोलूंगा? बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी पहली जनसभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा। आकाश आनंद ने अखिलेश यादव को ‘अंकल’ कहते हुए कहा कि “मैं 30 का युवक हूं, 50 साल के आदमी को अंकल नहीं कहूंगा तो क्या बोलूंगा?” उनका यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। Akash Anand, Akash Anand News, Akash Anand on Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav, BSP, Bahujan Samaj Party, BSP News, UP Politics, UP Politics 2027, Uttar Pradesh Election 2027, Akash Anand Viral Video, Akash Anand Statement, अखिलेश यादव, आकाश आनंद, बसपा, यूपी राजनीति, यूपी विधानसभा चुनाव 2027 #AkashAnand #BSP #AkhileshYadav #UPPolitics #UPNews #UPElection2027 #BSPNews #AkhileshYadavNews #AkashAnandNews #UttarPradesh #Politics #ViralNews #BreakingNews #DBD24NEWS1
- सहारनपुर। कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षित सफर को लेकर सहारनपुर पुलिस की बड़ी पहल, कांवड़ियों से नियमों के पालन की अपील सहारनपुर। रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार से बचें, सावधानी से वाहन चलाकर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचें—फतेहपुर थाना प्रभारी ने शिवभक्तों को किया जागरूक सहारनपुर | हलचल इंडिया न्यूज़ श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार कांवड़ मार्गों पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी फतेहपुर द्वारा कांवड़ियों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कांवड़ियों से विशेष रूप से रॉन्ग साइड में वाहन नहीं चलाने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्गों पर वाहनों और शिवभक्तों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। 🚦 सुरक्षित यातायात पर पुलिस का विशेष जोर थाना प्रभारी फतेहपुर द्वारा कांवड़ियों को समझाया जा रहा है कि वाहन चलाते समय निर्धारित दिशा और नियंत्रित गति का पालन करें। पुलिस की ओर से शिवभक्तों से अपील की जा रही है कि जल्दबाजी न करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित बनाते हुए ही गंतव्य की ओर बढ़ें। कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कांवड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। 🔱 पुलिस की अपील—सावधानी ही सुरक्षा सहारनपुर पुलिस का संदेश साफ है कि कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ अनुशासन और सुरक्षा का भी विषय है। शिवभक्त यातायात नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड से वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार से बचें और नियंत्रित गति से यात्रा करें, ताकि सभी कांवड़िए सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। सुरक्षित यात्रा • सुगम यात्रा • सकुशल कांवड़ यात्रा सहारनपुर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार कांवड़ मार्गों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। --- 📺 हलचल इंडिया न्यूज़ — सहारनपुर “सच के साथ, हर पल आपके साथ।” अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो हमारे Facebook Page को Follow, Like और Share जरूर करें। 📞 समाचार, सूचना एवं संपर्क — 8217554083 ✍️ विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह ब्यूरो प्रमुख — हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर संपादक — वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़2
- थाना मंडी पुलिस ने चाकूबाजी के अलग अलग दो मामलों में हत्या के प्रयास के चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र में दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।पहला मामला 8 अगस्त का है। हसमत कॉलोनी निवासी इनाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सरफराज पर चाकू से हमला कर उसे घायल किया गया। पुलिस जांच में मौ. फरीद उर्फ मुन्ना, कदीम उर्फ लालू, आशिक उर्फ समी और शौकीन के नाम सामने आए। इसके अगले दिन नाजिम कॉलोनी निवासी मुक्कमिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि लुकमान उर्फ मुन्ना, शौकीन, फरीद, समीर, दानिश और अन्य ने एक राय होकर चाकू, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर मुक्कमिल समेत दो लोगों को घायल कर दिया।पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर जुल्मगढ़ की पुलिया के पास दबिश देकर फरीद, लालू, आशिक और शौकीन को गिरफ्तार किया। इसी दौरान दूसरे मुकदमे में वांछित दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। पुलिस के अनुसार फरीद के खिलाफ पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।1