गुरु पूर्णिमा पर पक्का तालाब परिसर में गूंजा हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु कृपा का आशीर्वाद इटावा। ब्रह्म मध्व गौड़ीय संप्रदाय "श्री श्री गौर निताई परिवार" के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा एवं सनातन गोस्वामी महाराज के तिरोभाव दिवस के अवसर पर पक्का तालाब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु अर्चन, सत्संग और दिव्य हरिनाम संकीर्तन का लाभ प्राप्त किया।सनातन धर्म प्रचारक पं. मनु पुत्र दास के मार्गदर्शन में आयोजित सत्संग में उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि "भगवत कृपा से ही जीव को गुरु का आश्रय प्राप्त होता है। जब तक मनुष्य गुरु की महत्ता को स्वीकार कर उनके बताए मार्ग पर नहीं चलता, तब तक उसका वास्तविक कल्याण संभव नहीं है।" बुधवार शाम 7 बजे भव्य संध्या आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक भगवान के नाम का गुणगान करते रहे। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।रात्रि 9 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धर्म एवं भक्ति के ऐसे आयोजनों में निरंतर सहभागिता का आह्वान किया।

- 🟥 इटावा सदर तहसील हादसे से भी नहीं लिया सबक, जिला मुख्यालय पर बिना सुरक्षा मानकों के कराया जा रहा निर्माण कार्य इटावा जिला मुख्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मौके पर मजदूरों से बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों और सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट आदि) के काम कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले सदर तहसील परिसर में भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक मजदूर की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सबक नहीं लिया गया और जिला मुख्यालय पर भी उसी तरह की लापरवाही जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकारी कार्यालयों में ही श्रमिकों की सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो किसी संभावित हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है *समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है* *मैराथन जो कि 2 अगस्त* *रविवार प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगी* *इसी को लेकर विवेकानंद हॉस्पिटल में डॉ योगेंद्र सिंह यादव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया*1
- कांग्रेस नें पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, कहा आरोपियों पर जल्द हो कार्यवाई भिंड। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोगी निवासी करतार सिंह बघेल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें एसपी कार्यालय का घेराव किया। कॉंग्रेसियों नें मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें रखी गई हैं। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल नें अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन दिया अध्यक्ष नें बताया कि करतार सिंह बघेल दूध का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाले दिन वे बाइक से काम पर जा रहे थे।तभी मालनपुर थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो भी सामने आने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के अनुसार।घटनास्थल के पास चाय की दुकान संचालित करने वाले घिरोगी निवासी हरिशंकर बघेल ने करतार सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी हरिशंकर के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें मालनपुर थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। इस मामले की भी जांच की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि करतार सिंह ने घटना से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने के साथ डायल112 पर भी सूचना दी थी। इसके बावजूद घटना होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई है।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! थाना सदर आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी जी 8 ए निवासी पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है... सोनम पांडे आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग में ड्यूटी करने के लिए गई थी 10:00 बजे बहन घर से निकली थी दो बच्चों को स्कूल भेज दिया था, दोपहर 2:00 बजे घर वापस लौटी तब घर का ताला टूटा हुआ था चोर सोने- चांदी की ज्वेलरी, 5000/रुपे की नगदी एक कीपैड मोबाइल फोन भगवान के जेवर, दान पेटी चोरी करके ले गए,, इसके अलावा फ्रिज में रखी रबड़ी भी खा गए... आगरा ब्रेकिंग!!! थाना सदर आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी जी 8 ए निवासी पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है... सोनम पांडे आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग में ड्यूटी करने के लिए गई थी 10:00 बजे बहन घर से निकली थी दो बच्चों को स्कूल भेज दिया था, दोपहर 2:00 बजे घर वापस लौटी तब घर का ताला टूटा हुआ था चोर सोने- चांदी की ज्वेलरी, 5000/रुपे की नगदी एक कीपैड मोबाइल फोन भगवान के जेवर, दान पेटी चोरी करके ले गए,, इसके अलावा फ्रिज में रखी रबड़ी भी खा गए...3
- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।1