ककरौली में दो पक्षों में झगड़े का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया तत्काल संज्ञान!! मुज़फ्फरनगर। जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को सामने आए इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना ककरौली पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मौके की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा झगड़े में घायल व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी को भी गंभीर या बाहरी तौर पर दिखाई देने वाली गंभीर चोट नहीं पाई गई। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

- मुजफ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी चौकी के पास खड़ी कई पुरानी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक,चरथवाल विधायक पंकज मलिक,सरधना विधायक अतुल प्रधान सहित सपा के सभी विधायक मौजूद रहे। विधायकों ने एकजुट होकर सरकार से महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई और इसे महिलाओं के अधिकार व सम्मान से जुड़ा अहम मुद्दा बताया।1
- मिर्जापुर पुलिस चौकी में पिटे सिपाही, दारोगा ई-रिक्शा टक्कर के विवाद में बवाल विवाद में चालक की बेरहमी से पिटाई मनबढ़ लोगों का पुलिस चौकी पर हमला चौकी इंचार्ज को अस्पताल में पीटा सिपाही को चौकी के अंदर मारा दारोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोचा मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स उपद्रवी दबंग मौके से फरार पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा शहर कोतवाली के अस्पताल चौकी का मामला1
- देवबंद फ्रूट मंडी में बड़ा फैसला—हाफ डे छुट्टी निरस्त, मंडी रहेगी खुली 2️⃣ किसानों के हित में मंडी खुली रहेगी, मुन्शियों को मिलेगी छुट्टी 3️⃣ प्रधान सुलेमान फारूकी बोले—“हम किसान विरोधी नहीं, नुकसान रोकना ज़रूरी” 4️⃣ किसानों की समस्याओं को देखते हुए मंडी बंद करने का निर्णय वापस1

- चरथावल थाना क्षेत्र के कूटेसरा में हुई पत्थरबाजी में हुई पुलिस कार्यवाही, 4 गिरफ्तार1
- सीक्रेट मिशन के तहत सट्टेबाजी अड्डे पर छापेमारी!! सादी वर्दी में पहुंची पुलिस, ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद मौके से 7 सट्टेबाज गिरफ्तार, कैश व मोबाइल भी हुए बरामद!!1
- ककरौली में दो पक्षों में झगड़ा, दो हिरासत में मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ककरौली में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके से घायल व्यक्तियों का मेडिकल कराया, जिसमें किसी को भी गंभीर चोट नहीं पाई गई। थाना ककरौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में जानकारी क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई द्वारा दी गई।1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव में बुधवार को सूखे रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चरथावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत रजवाहे में गिरने से हुई हो सकती है। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के अनुसार मृतक के दाहिने हाथ पर “दीपक” नाम गुदा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की गुमशुदगी रिपोर्ट भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1