logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा में अधिवक्ताओं ने क्यों फूंका पुलिस का पुतला, देखिए यह खबर आगरा के न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह अधिवक्ताओं और जनमंच कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता फारूख की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।जनमंच ने मांग उठाई कि फारूख के सभी हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।बताया जा रहा है कि अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या रामपुर जनपद में हुई थी, जिसके बाद से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान जनमंच ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को शीघ्र लागू करने की भी मांग की। जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनके मुताबिक, “अधिवक्ताओं का लहू क्रांति लेकर आएगा।” प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर न्याय की मांग दोहराई। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

2 hrs ago
user_किशोर लवी
किशोर लवी
एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

आगरा में अधिवक्ताओं ने क्यों फूंका पुलिस का पुतला, देखिए यह खबर आगरा के न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह अधिवक्ताओं और जनमंच कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता फारूख की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।जनमंच ने मांग उठाई कि फारूख के सभी हत्यारोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।बताया जा रहा है कि अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या रामपुर जनपद में हुई थी, जिसके बाद से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान जनमंच ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को शीघ्र लागू करने की भी मांग की। जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनके मुताबिक, “अधिवक्ताओं का लहू क्रांति लेकर आएगा।” प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और उन्होंने एकजुट होकर न्याय की मांग दोहराई। पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा रामबाग चौराहे पर गाड़ी बालों को बच्चे और लड़कियां करती है परेशान मांगते है पैसे ना देने पर करते है बदतमीजी इनकी बजह से लग जाता है रामबाग पर जाम UP Police Uttar Pradesh Traffic Police Agra Police
    1
    आगरा रामबाग चौराहे पर गाड़ी बालों को बच्चे और लड़कियां करती है परेशान मांगते है पैसे ना देने पर करते है बदतमीजी
इनकी बजह से लग जाता है रामबाग पर जाम 
UP Police Uttar Pradesh Traffic Police Agra Police
    user_Rahul thakur
    Rahul thakur
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारूख की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में आगरा न्यायालय परिसर में जनमंच और अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। जनमंच ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू करने की अपील की। जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का लहू व्यर्थ नहीं जाएगा और यह आंदोलन न्याय की लड़ाई को और मजबूत करेगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।
    1
    जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारूख की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में आगरा न्यायालय परिसर में जनमंच और अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
जनमंच ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू करने की अपील की।
जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का लहू व्यर्थ नहीं जाएगा और यह आंदोलन न्याय की लड़ाई को और मजबूत करेगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संसद में ट्रंप पर भड़कते हुए ओवैसी ने कहा कि वह कौन होते हैं हमें यह बताने वाले कि किससे तेल खरीदना है और किससे नहीं. हमे पूरी आजादी है हम चाहें जिससे तेल खरीदें. Trand News India
    1
    संसद में ट्रंप पर भड़कते हुए ओवैसी ने कहा कि वह कौन होते हैं हमें यह बताने वाले कि किससे तेल खरीदना है और किससे नहीं. हमे पूरी आजादी है हम चाहें जिससे तेल खरीदें.
Trand News India
    user_Trand News India
    Trand News India
    Journalist आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • # ine Logon ke upar Kadi Si Kadi kaarvayi honi chahie#
    1
    # ine Logon ke upar Kadi Si Kadi kaarvayi honi chahie#
    user_Mohdsaeed Saeed
    Mohdsaeed Saeed
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना एकता पुलिस की बड़ी कामयाबी पत्नी ने देवर के संग मिलकर पति की हत्या सुसाइड दिखाने के लिए पंखे से लटकाया था पुलिस ने किया खुलासा शव को देखकर 2 दिन तक रोती रही और करती रही नाटक ससुर को दी 4:00 बजे सुसाइड की खबर झूठी सूचना हत्या के बाद पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया पैर जमीन पर टच होने से परिजनों को हुआ शक परिजनों ने पूछताछ की तो पत्नी ने को बोल सच जुर्म 9 फरवरी की रात को तकिए से मुंह दबाकर पति की की हत्या पत्नी गौरी और देवर सुंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार एकता थाना पुलिस ने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास जी द्वारा दी गई जानकारी थाना एकता पुलिस ने किया इस वारदात का खुलासा नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    1
    थाना एकता पुलिस की बड़ी कामयाबी  
पत्नी ने देवर के संग मिलकर पति की हत्या सुसाइड दिखाने के लिए पंखे से लटकाया था पुलिस ने किया खुलासा 
शव को देखकर 2 दिन तक रोती रही और करती रही नाटक ससुर को दी 4:00 बजे सुसाइड की खबर झूठी सूचना हत्या के बाद पति का अंतिम संस्कार भी कर दिया पैर जमीन पर टच होने से परिजनों को हुआ शक परिजनों ने पूछताछ की तो पत्नी ने को बोल सच जुर्म 9 फरवरी की रात को तकिए से मुंह दबाकर पति की की हत्या पत्नी गौरी और देवर सुंदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार  एकता थाना पुलिस ने
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास जी द्वारा दी गई जानकारी थाना एकता पुलिस ने किया इस वारदात का खुलासा 
नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    user_धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    पत्रकार आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि यूपी में हथेली गर्म और पुलिस नरम है। हमारे मुख्यमंत्री इतना पढ़े-लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। यूपी में पुलिस की हालत खराब हो चुकी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है। अखिलेश यादव गुरुवार शाम एक शादी में शामिल होने आगरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बजट पर सवाल खड़े करते हुए शहर की उपेक्षा पर सवाल किए। सपा प्रमुख ने कहा कि यहां ताजमहल के रख-रखाव के लिए इंतजाम नहीं हैं। पूरे शहर में गंदगी और जाम की समस्या बनी हुई है। 1- जूता उद्योग को नहीं मिली राहत हाल ही में दिल्ली और लखनऊ के बजट आए हैं। दोनों में आम आदमी की उपेक्षा की गई है। आंकड़ें देखें तो पता चलेगा कि आगरा के जूता उद्योग ने अपने लिए राहत मांगते-मांगते जूते तक घिस दिए, लेकिन कुछ नहीं मिला। यमुना सफाई का जो सपना दिखाया था, उसके लिए भी बजट में कोई व्यवस्था नहीं की। यमुना जैसी थी, वैसे ही है। यमुना साफ तक नहीं हो पाई। 2- आगरा टूरिज्म से इकॉनोमी ट्रिलियन में पहुंच सकती है आगरा वो शहर है, जो टूरिज्म के माध्यम से इकॉनोमी को ट्रिलियन में पहुंचा दे। फिर भी इसकी उपेक्षा की जा रही है। आगरा का नाम स्मार्ट सिटी में भी नाम आता है। लेकिन अभी जहां से मैं गुजरा, वहां सड़कें उखड़ी हैं। नाले खुले पड़े हैं। चारों तरफ गंदगी है। पूरा शहर जाम है, लोग परेशान हैं। सर्दी के समय दिल्ली और आगरा का एक्यूआई एक जैसा रहता था। इसके बावजूद भाजपा सरकार पॉल्यूशन, रोजगार, महंगाई किसी भी क्षेत्र में राहत नहीं दे पाई। भाजपा सरकार ने भू-माफियाओं को जन्म दिया है। विकास प्राधिकरणों में कुछ ही लोगों की मदद 3- अमेरिका के साथ डील करके पूरा मार्केट उनको दिया इनके अमेरिका के साथ राज खुलने के बाद हमारे देश में अमीर, अमीर होता जाएगा और गरीब और गरीब होता जाएगा। जनता सब देख रही है। अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है।आज ही सुनने में आया है कि दाल नहीं आएगी। लेकिन सरकार ये तो साफ करे कि अमेरिका से कौन-कौन से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट आएंगे, कौन से नहीं आएंगे। कोई क्लियरिटी नहीं है। क्या आगरा के आलू किसानों को क्या राहत मिली? बिजली महंगी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। 4- भाजपा अंग्रेजों का फार्मूला फॉलो कर रही पीडीए के गठबंधन को देखते हुए भाजपा की समझ में नहीं आ रहा है कि क्या रास्ता निकालें। भाजपा हमेशा डिवाइड एंड रूल पर चलती है। जिन अंग्रेजों को डिवाइड एंड रूल के फॉर्मूले का मुखिया माना जाता था, भाजपा उसी को फॉलो कर रही है। मगर, यूपी की जनता समाजवादी की धारा पर चलकर भाजपा को हराने जा रही है। आगरा में मेट्रो, उतनी ही चल रही है, जितनी समाजवादियों ने दी थी। ताजमहल के पास भी उतना ही विकास हुआ है, जितना समाजवादियों ने किया था। ये अपनी तरफ से कोई नया विकास कार्य नहीं करा पाए। सिर्फ मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया। वहां का एयरकंडीशन और बाकी काम बर्बाद हो गए।5- UP में 10 सालों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल प्राइमरी एजूकेशन का बजट 80 हजार करोड़ और सेकेंडरी का बजट 22 हजार करोड़ रुपए है। दोनों विभागों का मिलाकर बजट एक लाख करोड़ है। लेकिन 10 साल में एजुकेशन बर्बाद कर दी। शिक्षा विभाग को अच्छा चलाया गया होता, तो स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम नहीं चलाने पड़ते। स्कूल बंद कर दिए। शिक्षा की गुणवत्ता खराब कर दी है। स्किल से नौकरी मिल जाए, ऐसे काम नहीं किए। आगरावासियों को भाजपा सरकार शुद्ध पानी तक नहीं दे पा रही।
    1
    सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि यूपी में हथेली गर्म और पुलिस नरम है। हमारे मुख्यमंत्री इतना पढ़े-लिखे हैं कि न जाने क्या-क्या कहते हैं। यूपी में पुलिस की हालत खराब हो चुकी है। भाजपा की केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है।
अखिलेश यादव गुरुवार शाम एक शादी में शामिल होने आगरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बजट पर सवाल खड़े करते हुए शहर की उपेक्षा पर सवाल किए। सपा प्रमुख ने कहा कि यहां ताजमहल के रख-रखाव के लिए इंतजाम नहीं हैं। पूरे शहर में गंदगी और जाम की समस्या बनी हुई है।
1- जूता उद्योग को नहीं मिली राहत
हाल ही में दिल्ली और लखनऊ के बजट आए हैं। दोनों में आम आदमी की उपेक्षा की गई है। आंकड़ें देखें तो पता चलेगा कि आगरा के जूता उद्योग ने अपने लिए राहत मांगते-मांगते जूते तक घिस दिए, लेकिन कुछ नहीं मिला। यमुना सफाई का जो सपना दिखाया था, उसके लिए भी बजट में कोई व्यवस्था नहीं की। यमुना जैसी थी, वैसे ही है। यमुना साफ तक नहीं हो पाई।
2- आगरा टूरिज्म से इकॉनोमी ट्रिलियन में पहुंच सकती है
आगरा वो शहर है, जो टूरिज्म के माध्यम से इकॉनोमी को ट्रिलियन में पहुंचा दे। फिर भी इसकी उपेक्षा की जा रही है। आगरा का नाम स्मार्ट सिटी में भी नाम आता है। लेकिन अभी जहां से मैं गुजरा, वहां सड़कें उखड़ी हैं। नाले खुले पड़े हैं। चारों तरफ गंदगी है। पूरा शहर जाम है, लोग परेशान हैं।
सर्दी के समय दिल्ली और आगरा का एक्यूआई एक जैसा रहता था। इसके बावजूद भाजपा सरकार पॉल्यूशन, रोजगार, महंगाई किसी भी क्षेत्र में राहत नहीं दे पाई। भाजपा सरकार ने भू-माफियाओं को जन्म दिया है। विकास प्राधिकरणों में कुछ ही लोगों की मदद
3- अमेरिका के साथ डील करके पूरा मार्केट उनको दिया
इनके अमेरिका के साथ राज खुलने के बाद हमारे देश में अमीर, अमीर होता जाएगा और गरीब और गरीब होता जाएगा। जनता सब देख रही है। अमेरिका के साथ जो डील की है, उससे लगता है कि हमने पूरा बाजार ही अमेरिका को दे दिया है।आज ही सुनने में आया है कि दाल नहीं आएगी। लेकिन सरकार ये तो साफ करे कि अमेरिका से कौन-कौन से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट आएंगे, कौन से नहीं आएंगे। कोई क्लियरिटी नहीं है। क्या आगरा के आलू किसानों को क्या राहत मिली? बिजली महंगी, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।
4- भाजपा अंग्रेजों का फार्मूला फॉलो कर रही पीडीए के गठबंधन को देखते हुए भाजपा की समझ में नहीं आ रहा है कि क्या रास्ता निकालें। भाजपा हमेशा डिवाइड एंड रूल पर चलती है। जिन अंग्रेजों को डिवाइड एंड रूल के फॉर्मूले का मुखिया माना जाता था, भाजपा उसी को फॉलो कर रही है। मगर, यूपी की जनता समाजवादी की धारा पर चलकर भाजपा को हराने जा रही है।
आगरा में मेट्रो, उतनी ही चल रही है, जितनी समाजवादियों ने दी थी। ताजमहल के पास भी उतना ही विकास हुआ है, जितना समाजवादियों ने किया था। ये अपनी तरफ से कोई नया विकास कार्य नहीं करा पाए। सिर्फ मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज कर दिया। वहां का एयरकंडीशन और बाकी काम बर्बाद हो गए।5- UP में 10 सालों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल प्राइमरी एजूकेशन का बजट 80 हजार करोड़ और सेकेंडरी का बजट 22 हजार करोड़ रुपए है। दोनों विभागों का मिलाकर बजट एक लाख करोड़ है। लेकिन 10 साल में एजुकेशन बर्बाद कर दी।
शिक्षा विभाग को अच्छा चलाया गया होता, तो स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम नहीं चलाने पड़ते। स्कूल बंद कर दिए। शिक्षा की गुणवत्ता खराब कर दी है। स्किल से नौकरी मिल जाए, ऐसे काम नहीं किए। आगरावासियों को भाजपा सरकार शुद्ध पानी तक नहीं दे पा रही।
    user_Ak india bharat 5
    Ak india bharat 5
    मैं एक रिपोर्टर सिविल लाइंस, आगरा•
    10 hrs ago
  • आगरा के सदर क्षेत्र स्थित शहीद नगर में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डाक्टर राय स्कूल के सामने नाले में जा गिरी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक किशोर चला रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे नाले में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक बाद में मौके से चला गया। सूचना मिलते ही शहीद नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि वाहन मालिक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    1
    आगरा के सदर क्षेत्र स्थित शहीद नगर में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डाक्टर राय स्कूल के सामने नाले में जा गिरी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एक किशोर चला रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे नाले में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक बाद में मौके से चला गया। सूचना मिलते ही शहीद नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि वाहन मालिक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के राजनकला इलाके में नाबालिग किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किशोरी दो दिन पहले घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने 11 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को किशोरी का शव यमुना में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
    1
    आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के राजनकला इलाके में नाबालिग किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किशोरी दो दिन पहले घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने 11 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को किशोरी का शव यमुना में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा डीसीपी ट्रैफिक श्री सनम कुमार जी द्वारा यातायात कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान कैमरा के माध्यम से यातायात अवस्था का जायजा लिया गया यातायात संचालन ITMS कार्य और का सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के संबंध में सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमारराजपूत
    1
    आगरा डीसीपी ट्रैफिक श्री सनम कुमार जी द्वारा यातायात कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान कैमरा के माध्यम से यातायात अवस्था का जायजा लिया गया यातायात संचालन  ITMS कार्य और का सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के संबंध में सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए 
नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी  के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमारराजपूत
    user_धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    पत्रकार आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.