logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर में किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग बिलासपुर में ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों ने तहसील भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के नवाबगंज, गुलरिया,बौसेना, चकफेरी,कादरीगंज आदि के तमाम किसान व ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के युवा ब्लाकाध्यक्ष सरदार सर्वजोत सिंह चीमा के नेतृत्व में एकत्र होने के बाद जुलूस की शक्ल में स्थानीय तहसील भवन पहुंचें और उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिवकुमार शर्मा से मिलें और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।आक्रोशित किसानों का कहना था कि महतोष से बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क मुख्य रूप से ग्रामीण संपर्क मार्ग है,जो काफी खस्ताहाल अवस्था में है।पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर भारी क्षमता वाले ओवरलोड ट्रकों का आवागमन अत्यधिक बढ़ गया है।इस भारी वाहनों के कारण गांव की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है और आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा हाल में ही कुछ दुर्घटनाओं ने ग्रामीणों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए इस सड़क पर चलना अब सुरक्षित नही रहा।उनकी मांग है कि इन वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए वरना किसान बड़ा आंदोलन करेगें।इस मौकें पर प्यारा सिंह, अमनदीप,सुच्चा सिंह,निशान सिंह, जगजीत सिंह,प्रेम, सुखवीर सिंह,अंतराम यादव,प्रकाश सिंह,लखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

1 day ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बिलासपुर में किसानों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग बिलासपुर में ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर किसानों ने तहसील भवन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। सोमवार की दोपहर तहसील क्षेत्र के नवाबगंज, गुलरिया,बौसेना, चकफेरी,कादरीगंज आदि के तमाम किसान व ग्रामीण भारतीय किसान यूनियन-टिकैत के युवा ब्लाकाध्यक्ष सरदार सर्वजोत सिंह चीमा के नेतृत्व में एकत्र होने के बाद जुलूस

की शक्ल में स्थानीय तहसील भवन पहुंचें और उप जिलाधिकारी अरूण कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिवकुमार शर्मा से मिलें और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।आक्रोशित किसानों का कहना था कि महतोष से बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क मुख्य रूप से ग्रामीण संपर्क मार्ग है,जो काफी खस्ताहाल अवस्था में है।पिछले कुछ समय से इस मार्ग पर भारी क्षमता वाले ओवरलोड ट्रकों का आवागमन अत्यधिक बढ़ गया है।इस भारी वाहनों के कारण गांव की सड़कों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो

गई है और आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा हाल में ही कुछ दुर्घटनाओं ने ग्रामीणों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है।पैदल चलने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के लिए इस सड़क पर चलना अब सुरक्षित नही रहा।उनकी मांग है कि इन वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए वरना किसान बड़ा आंदोलन करेगें।इस मौकें पर प्यारा सिंह, अमनदीप,सुच्चा सिंह,निशान सिंह, जगजीत सिंह,प्रेम, सुखवीर सिंह,अंतराम यादव,प्रकाश सिंह,लखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया।मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की।इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। बता दें कि रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे भाकियू (चढूनी) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे।किसानों ने एक सभा आयोजित कर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च के रूप में मुख्य चौराहे की ओर बढ़े जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बाद किसान तहसील भवन की ओर बढ़ने लगे जहां पूर्व विधायक संजय कपूर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और वही ट्रैक्टर मार्च के दौरान रामपुर रोड पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौकें पहुंचें और इस दौरान किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सरकार से इस डील को तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई।जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा।पड्डा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस व्यापार डील को वापस नहीं लिया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।किसानों ने सरकार से ऐसी किसी भी नीति या समझौते से बचने का आग्रह किया, जिससे देश के किसानों की आजीविका प्रभावित हो।उन्होंने एकजुट होकर सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।किसान नेताओं ने दोहराया कि यदि उनकी मांगें समय पर परी नहीं दर्द तो उन्हें बटे आंदोलन के लिए विवश होना न पड़े।
    4
    बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) से जुड़े किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार डील के विरोध में प्रदर्शन किया।मंगलवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार से इस समझौते को तत्काल समाप्त करने की मांग की।इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बता दें कि रामपुर के बिलासपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे भाकियू (चढूनी) गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह पड्डा के नेतृत्व में हाईवे स्थित मन्नत गार्डन पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे।किसानों ने एक सभा आयोजित कर भारत-अमेरिका व्यापार डील को किसानों के हितों के विरुद्ध बताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।दोपहर करीब 12 बजे किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर ट्रैक्टर मार्च के रूप में मुख्य चौराहे की ओर बढ़े जहां विरोध प्रदर्शन किया गया।इस बाद किसान तहसील भवन की ओर बढ़ने लगे जहां पूर्व विधायक संजय कपूर तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए और वही ट्रैक्टर मार्च के दौरान रामपुर रोड पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा मौकें पहुंचें और इस दौरान किसानों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सरकार से इस डील को तुरंत रद्द करने की मांग दोहराई।जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह पड्डा ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस डील से विदेशी कृषि उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा।पड्डा ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही इस व्यापार डील को वापस नहीं लिया, तो भारतीय किसान यूनियन बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।किसानों ने सरकार से ऐसी किसी भी नीति या समझौते से बचने का आग्रह किया, जिससे देश के किसानों की आजीविका प्रभावित हो।उन्होंने एकजुट होकर सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।किसान नेताओं ने दोहराया कि यदि उनकी मांगें समय पर परी नहीं दर्द तो उन्हें बटे आंदोलन के लिए विवश होना न पड़े।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    1
    Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    1
    गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    user_Aasif News Network
    Aasif News Network
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले..... मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    1
    क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले.....
मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान
बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    21 hrs ago
  • देवरिया, 10 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मनचलों द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। पीड़ित युवती खेत जाती हुई थी, जब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और खुलेआम जबरदस्ती की। युवती की रो-रोकर गुहार के बावजूद मनचलों ने उसे पकड़कर खेतों में खींच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बुरी तरह घिरी हुई है और बार-बार मनचलों से छूटने की विनती कर रही है। वह चिल्ला रही है, "छोड़ दो मुझे, प्लीज छोड़ दो," लेकिन युवक बिना किसी हिचकिचाहट के उसे खेत की ओर घसीटते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिससे देवरिया पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
    1
    देवरिया, 10 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मनचलों द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। पीड़ित युवती खेत जाती हुई थी, जब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और खुलेआम जबरदस्ती की। युवती की रो-रोकर गुहार के बावजूद मनचलों ने उसे पकड़कर खेतों में खींच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बुरी तरह घिरी हुई है और बार-बार मनचलों से छूटने की विनती कर रही है। वह चिल्ला रही है, "छोड़ दो मुझे, प्लीज छोड़ दो," लेकिन युवक बिना किसी हिचकिचाहट के उसे खेत की ओर घसीटते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिससे देवरिया पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • दिनांक 13.11.2025 को थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह पुल के पास नाले मे एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान आशु सैनी पुत्र सोरण सिह निवासी कस्बा व थाना गंगोह के रूप मे हुई थी दिनांक 08.03.2026 को मृतक के भाई द्वारा थाना नानौता पर एक हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना के क्रम मे दिनांक 09.03.2026 को 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना मे उक्त प्रकरण अवैध सम्बन्धो का पाया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    दिनांक 13.11.2025 को थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह पुल के पास नाले मे एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान आशु सैनी  पुत्र सोरण सिह निवासी कस्बा व थाना  गंगोह के रूप मे हुई थी दिनांक 08.03.2026 को मृतक के भाई द्वारा थाना नानौता पर एक हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना के क्रम मे दिनांक 09.03.2026 को 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना मे उक्त प्रकरण अवैध सम्बन्धो का पाया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर से आ रही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है मस्जिद के इमाम की जाते हुए कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है
    1
    मुजफ्फरनगर से आ रही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है मस्जिद के इमाम की जाते हुए कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    2
    बाजपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में सफाई व्यवस्था  
ठप होने से समाजसेवी साजिद हुसैन के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने एसडीम कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के नाम एसडीएम के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपकर नगर में साफ सफाई कराने की मांग की है। वहीं समाजसेवी साजिद हुसैन ने ज्ञापन देकर  बताया कि 7 मार्च 2026 से नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जब इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण नगर में सफाई नहीं हो पा रही है। साजिद हुसैन का कहना है कि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है और 21 मार्च को ईद का त्योहार भी आने वाला है, ऐसे में नगर में साफ-सफाई होना बेहद जरूरी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में सफाई व्यवस्था को जल्द सुचारू कराया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.