logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा जारी संदेश— "आज दिनांक 31-07-2026 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित *कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की "महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा" में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक* अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं। यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उस दूरदर्शी विजन को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया गया है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे प्रयास खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं समर्थ बनाते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं देश के लिए ऐसी ही अनेक गौरवपूर्ण सफलताओं की कामना करता हूँ।” — राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश

19 hrs ago
user_Mahendra Deora
Mahendra Deora
Court reporter मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में जनपद गाजियाबाद में नियुक्त, उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अर्जित किए जाने के गौरवपूर्ण अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा जारी संदेश— "आज दिनांक 31-07-2026 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित *कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की "महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा" में गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे द्वारा स्वर्ण पदक* अर्जित करना उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश तथा समस्त देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्टता जैसे उन मूल्यों का सशक्त प्रतीक है, जो एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और एक समर्पित पुलिस अधिकारी—दोनों की पहचान हैं। यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उस दूरदर्शी विजन को भी साकार करती है, जिसके अंतर्गत खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दिया गया है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे प्रयास खिलाड़ियों को सार्वजनिक सेवा और अंतरराष्ट्रीय खेल—दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं समर्थ बनाते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से मैं उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं देश के लिए ऐसी ही अनेक गौरवपूर्ण सफलताओं की कामना करता हूँ।” — राजीव कृष्ण पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश

More news from गाजियाबाद and nearby areas
  • रिपोर्टर के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, बीजेपी वाला कहकर खिसके! हाल ही में संसद परिसर में एक पत्रकार द्वारा घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पूछे गए सवाल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधा जवाब देने के बजाय पलटकर पूछा, "क्या आप बीजेपी से हैं?"
    1
    रिपोर्टर के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, बीजेपी वाला कहकर खिसके!
हाल ही में संसद परिसर में एक पत्रकार द्वारा घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पूछे गए सवाल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधा जवाब देने के बजाय पलटकर पूछा, "क्या आप बीजेपी से हैं?"
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    5 hrs ago
  • 🚆 Train rukte hi khana lene neeche utarte hain? Ye galti mat kijiye! 🍱 Ab train journey mein khane ki tension khatam. JTF – Jain Train Food ke saath paaiye Fresh, Pure Jain Food seedha apni train seat par. ✅ 100+ Railway Stations ✅ Fresh & Hygienic Jain Meals ✅ Seat Delivery ✅ Journey se 1 din pehle WhatsApp par order confirm karein. 🙏 Platform par bhaagne ki nahi, smart planning ki zarurat hai. 💬 Aapne kabhi train stop ke dauran khana lene ke liye neeche utar kar risk liya hai? Comment mein apna experience batayein. #jain #jainism #jainfood #jaintemple | Jain train food
    1
    🚆 Train rukte hi khana lene neeche utarte hain? Ye galti mat kijiye! 🍱 Ab train journey mein khane ki tension khatam. JTF – Jain Train Food ke saath paaiye Fresh, Pure Jain Food seedha apni train seat par. ✅ 100+ Railway Stations ✅ Fresh & Hygienic Jain Meals ✅ Seat Delivery ✅ Journey se 1 din pehle WhatsApp par order confirm karein. 🙏 Platform par bhaagne ki nahi, smart planning ki zarurat hai. 💬 Aapne kabhi train stop ke dauran khana lene ke liye neeche utar kar risk liya hai? Comment mein apna experience batayein. #jain #jainism #jainfood #jaintemple | Jain train food
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • MP=विश्व स्तनपान सप्ताह प्रारंभ महिलाओं को किया जागरूक
    1
    MP=विश्व स्तनपान सप्ताह प्रारंभ महिलाओं को किया जागरूक
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • 🐊 जहाँ मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर भाग जाते हैं, वहीं बिहार के सुपौल में कुछ युवकों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित वन विभाग के हवाले कर दिया। 👏
    1
    🐊 जहाँ मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर भाग जाते हैं, वहीं बिहार के सुपौल में कुछ युवकों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित वन विभाग के हवाले कर दिया। 👏
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कमर्शियल गेस सिलेंडर पर ₹200 की गिरावट, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय की दुकान वालों ने जताई खुशी, आम लोग भी गैस के दामों में कटौती से खुश
    1
    कमर्शियल गेस सिलेंडर पर ₹200 की गिरावट, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय की दुकान वालों ने जताई खुशी, आम लोग भी गैस के दामों में कटौती से खुश
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुस्लिम बुजुर्ग निकले योगी जी की बड़े फैन। क्या कुछ बोले
    1
    मुस्लिम बुजुर्ग निकले योगी जी की बड़े फैन। क्या कुछ बोले
    user_फरमान इदरीसी
    फरमान इदरीसी
    लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलोनी बंथला में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कॉलोनी में आज तक पर्याप्त बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली के तार अस्थायी रूप से बलियों के सहारे पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। खुले और नीचे लटकते बिजली के तार लोगों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गायों को करंट लग चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। कॉलोनी में केवल एक ट्रांसफॉर्मर से बड़ी संख्या में घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिक भार होने के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती है और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक न नए बिजली के खंभे लगाए गए हैं और न ही अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई है। अब कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली के खंभे लगाए जाएं, खुले तारों को सुरक्षित किया जाए तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
    4
    गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलोनी बंथला में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कॉलोनी में आज तक पर्याप्त बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली के तार अस्थायी रूप से बलियों के सहारे पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं।
खुले और नीचे लटकते बिजली के तार लोगों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गायों को करंट लग चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है।
कॉलोनी में केवल एक ट्रांसफॉर्मर से बड़ी संख्या में घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिक भार होने के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती है और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है और दैनिक जीवन प्रभावित होता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक न नए बिजली के खंभे लगाए गए हैं और न ही अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई है।
अब कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली के खंभे लगाए जाएं, खुले तारों को सुरक्षित किया जाए तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की रुचिका सिंह ने मांगी माफी,सीजेपी प्रोटेस्ट में पीएम की मां को भी बोले थे अपशब्द ! दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए एक नाबालिग लड़की द्वारा माफी मांगने का वीडियो सामने आया है। लगभग 50 सेकंड के इस वीडियो में लड़की अपने हाथ बांधे हुए है।लड़की ने अपने किए पर खेद व्यक्त करते हुए भारत की जनता से क्षमा मांगी है। लड़की का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां उसने एक सॉफ्ट ड्रिंक पी थी, जबकि दूसरे समूह के लोग उससे बातचीत कर रहे थे।उसके अनुसार, एक इन्फ्लुएंसर ने उसे कैमरे पर कुछ बोलने के लिए कहा, जिसके बाद उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में, 15 वर्षीय लड़की कहती है कि उसे अपने किए पर बहुत शर्मिंदगी है।वह हाथ जोड़कर राष्ट्र से माफी मांगती है, घटना को निर्णय की त्रुटि बताती है, और वादा करती है कि यह उसकी पहली और आखिरी ऐसी गलती थी और वह भविष्य में इसे कभी नहीं दोहराएगी।
    1
    पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की रुचिका सिंह ने मांगी माफी,सीजेपी प्रोटेस्ट में पीएम की मां को भी बोले थे अपशब्द !
दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के लिए एक नाबालिग लड़की द्वारा माफी मांगने का वीडियो सामने आया है। लगभग 50 सेकंड के इस वीडियो में लड़की अपने हाथ बांधे हुए है।लड़की ने अपने किए पर खेद व्यक्त करते हुए भारत की जनता से क्षमा मांगी है। लड़की का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां उसने एक सॉफ्ट ड्रिंक पी थी, जबकि दूसरे समूह के लोग उससे बातचीत कर रहे थे।उसके अनुसार, एक इन्फ्लुएंसर ने उसे कैमरे पर कुछ बोलने के लिए कहा, जिसके बाद उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में, 15 वर्षीय लड़की कहती है कि उसे अपने किए पर बहुत शर्मिंदगी है।वह हाथ जोड़कर राष्ट्र से माफी मांगती है, घटना को निर्णय की त्रुटि बताती है, और वादा करती है कि यह उसकी पहली और आखिरी ऐसी गलती थी और वह भविष्य में इसे कभी नहीं दोहराएगी।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.