आस्था और परंपरा का संगम, सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व पादूकलां (नागौर),नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में आज गणगौर पर्व की खास रौनक देखने को मिली, जहां सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ ईसर-गणगौर की पूजा की। गाजे-बाजे के साथ जेले निकालते हुए महिलाओं ने परंपरा और संस्कृति का अद्भुत नजारा पेश किया। पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 16 दिनों से चल रही गणगौर पूजा का आज भव्य समापन हुआ। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सिर पर जल के कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई गणगौर माता मंदिर पहुंचीं,जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इस मौके पर महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और कुंवारी कन्याओं ने मनचाहा वर पाने की कामना की।कस्बे के चारभुजा मोहल्ला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, राजपूतों का मोहल्ला, सुनारों का वास, मालियों की ढाणी, सैन, मेघवाल, रैदास, कुम्हार और पारीक मोहल्लों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। गाजे-बाजे के साथ सजी-धजी गणगौर की प्रतिमाओं के साथ जेले निकाले गए और मंदिर में आरती उतारी गई।कथा वाचन दुर्गा देवी व सुमन देवी उपाध्यक्ष ने महिलाओं को शिव-पार्वती के पावन मिलन की कथा सुनी, जिसमें माता पार्वती द्वारा स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान देने की महिमा बताई गई। महिलाओं ने कहा कि गणगौर पर्व उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। पादूकलां में गणगौर पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि यह राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत तस्वीर भी पेश करता नजर आया।
आस्था और परंपरा का संगम, सुहागिन महिलाओं ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व पादूकलां (नागौर),नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में आज गणगौर पर्व की खास रौनक देखने को मिली, जहां सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ ईसर-गणगौर की पूजा की। गाजे-बाजे के साथ जेले निकालते हुए महिलाओं ने परंपरा और संस्कृति का अद्भुत नजारा पेश किया। पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 16 दिनों से चल रही गणगौर पूजा का आज भव्य समापन हुआ। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सिर पर जल के कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई गणगौर माता मंदिर पहुंचीं,जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।इस मौके पर महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और कुंवारी कन्याओं ने मनचाहा
वर पाने की कामना की।कस्बे के चारभुजा मोहल्ला, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, राजपूतों का मोहल्ला, सुनारों का वास, मालियों की ढाणी, सैन, मेघवाल, रैदास, कुम्हार और पारीक मोहल्लों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। गाजे-बाजे के साथ सजी-धजी गणगौर की प्रतिमाओं के साथ जेले निकाले गए और मंदिर में आरती उतारी गई।कथा वाचन दुर्गा देवी व सुमन देवी उपाध्यक्ष ने महिलाओं को शिव-पार्वती के पावन मिलन की कथा सुनी, जिसमें माता पार्वती द्वारा स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान देने की महिमा बताई गई। महिलाओं ने कहा कि गणगौर पर्व उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। पादूकलां में गणगौर पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि यह राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत तस्वीर भी पेश करता नजर आया।
- नागौर,,सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से चोरी/गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2.10 लाख रूपये की कीमत के कुल 10 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किये गये। आमजन से अपील की जाती है कि आपका मोबाईल गुम/चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करके, अपने मोबाईल फोन को ब्लाॅक करवायें।2
- आज भी बैल गाड़ी का महत्व ही अलग है1
- यह औरत खुलेआम धमकी देती हैं और लोगों को ब्लैकमेल करती हैं जब इसको रुपए देने से मना कर दो तो अपनी बेटी का झूठे मुकदमे दर्ज करवाती हैं यह फुलेरा जयपुर की रहने वाली हैं इसके असली आदमी का नाम दिनेश कुमार बलाई है और बहुत लोगों से फर्जी शादियां कर लोगों को लुटने का काम करती हैं मैं भी इस औरत का शिकार हो चुका हूं3
- Post by SSSO News1
- न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, 'सिर्फ ईरान और ओमान होर्मुज स्ट्रेट का भविष्य तय करेंगे. इसके थोड़ी देर बाद भारत स्थित ईरानी दूतावास ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे भारतीय दोस्त सुरक्षित हाथों में हैं. चिंता मत करिए.' इसके बाद दो अप्रैल को खबर आई कि ट्रंप जब ईरान को झुकाने में नाकाम रहे, तब उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अमेरिका का कोई भी सामान होर्मुज से नहीं आता, इसलिए जिन देशों के सेलर्स और सामान वहां फंसा है, वो खुद ईरान से डील करें, इसके बाद दुनिया के कई देशों ने ईरान के साथ समझाइश की. भारत भी इस मीटिंग में वर्चुअली शामिल हुआ. शनिवार को खुशखबरी आ गई कि ईरान ने होर्मुज पर अपनी जिद छोड़ते हुए कारोबारी जहाजों को वहां से गुजरने की इजाजत दे दी है.1
- आज lbs science स्कूल रिंग रोड deeppura के उत्कृष्ट parikxa परिणाम आने पर kuchaman में vahan रैली निकाली गई2
- बिना monsoon ke ओलावृष्टि- हुआ नुक़सान #news #media #bikaner #viralreels #bikaner #local1
- राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर द्वारा वृत कार्यालय मूण्डवा तथा थाना भावण्डा का किया निरीक्षण नागौर,,राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर जिला नागौर के भ्रमण पर रहे। रोशन मीना,नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नागौर की अगवानी में वृत कार्यालय मूण्डवा एवं थाना जायल में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।जिला भ्रमण के दौरान राजेन्द्रसिंह महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेंज अजमेर द्वारा वृत कार्यालय मूण्डवा तथा थाना भावण्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जतिन जैन सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत नागौर, अदिति उपाध्याय थानाधिकारी खींवसर, सतीश मीणा वृताधिकारी वृत मूण्डवा,थानाधिकारी मूण्डवा,भावण्डा एवं कुचेरा रहे ।वृत मूण्डवा के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी ली गई तथा अपराध समीक्षा की गई। अपराध गोष्ठी के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश भी दिये गये2