Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Rent Brand : ciaz City / Locality : Lakhimpur kheri up se Vehicle Type : Car Seating Capacity : 4 Seater all time
Uttam kumar
Available for Rent Brand : ciaz City / Locality : Lakhimpur kheri up se Vehicle Type : Car Seating Capacity : 4 Seater all time
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन की हरियाली संग शिक्षकों और पत्रकारों का सम्मान, ओजस्विनी फाउंडेशन ने मनाया उल्लासपूर्ण उत्सव लखीमपुर खीरी। सावन की हरियाली, उमंग और आपसी सौहार्द के बीच ओजस्विनी फाउंडेशन की ओर से सावन एवं शिक्षक दिवस का संयुक्त उत्सव स्वाद रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सावन की खुशियों के साथ शिक्षकों के प्रति सम्मान और समाज के सकारात्मक कार्यों में योगदान देने वाले पत्रकारों के प्रति आभार की भावना प्रमुख रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य हीरा सिंह रहीं। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अंजू गुप्ता, सचिव श्रीमती अंशु मित्तल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा भल्ला सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं होस्टिंग राखी गुप्ता, अंशु मित्तल, अनु डोगरा एवं प्रतिमा बरनवाल ने किया। इस दौरान संस्था की ओर से विभिन्न मनोरंजक गेम्स, हौजी और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। सावन की थीम के अनुरूप हरे रंग के परिधानों में सजे सदस्यों ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। पत्रकारों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखनी के माध्यम से समाज के सकारात्मक कार्यों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से श्री हर्ष गुप्ता, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं श्री सर्वेश को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि पत्रकार समाज की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने तथा सकारात्मक संदेशों को समाज के सामने रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। दोनों ही क्षेत्रों का समाज के निर्माण और जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सौहार्द, मित्रता और उल्लास के वातावरण में हुआ। इसके बाद सभी ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया। ओजस्विनी फाउंडेशन के सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता से आयोजन को यादगार बना दिया।4
- *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा “अपराधियो को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिये” चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कनविक्शन” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) जनपद खीरी के निकट पर्यवेक्षण , मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जनपद खीरी से दिनांक 25.08.26 को 02 मामले में मा0 न्यायालय जनपद खीरी द्वारा दोषसिद्ध करते हुये दण्डित किया गया है सजा का विवरण निम्नवत है।–* 1. वर्ष 2019 में थाना *कोतवाली सदर* जनपद खीरी पर *अभि0 पप्पू गुप्ता पुत्र स्व0 घनश्याम नि0 सिगारपुर महेवागंज थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी* के द्वारा वादी की पत्नी व नौकर की नृशंस हत्या करने पर मु0अ0सं0 290/19 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे के विचारण के दौरान प्रभावी पैरवी करते हुए कुल 10 गवाहो की गवाही मा० न्यायालय के समक्ष करायी गयी, उक्त अभियोग में गवाहो व साक्ष्यों के परीक्षण के उपरान्त आज दिनांक 25.08.26 को मा0 न्यायालय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश-02 खीरी द्वारा दोषसिद्ध करते हुये अभि0 *पप्पू गुप्ता* उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुये *सश्रम आजीवन कारावास व 15,000 रू0 के अर्थदण्ड* की सजा सुनायी गयी। उपरोक्त मुकदमे की निर्णित कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक *श्री प्रभाकर ब्रह्म* व कोर्ट पैरोकार *का0 आसिफ अली* का रहा। 2. वर्ष 2001 में थाना *हैदराबाद* जनपद खीरी पर *अभि० दाताराम पुत्र बिहारी लाल नि0 दशरथपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी* के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद होने पर मु0अ0सं0 17/2001 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे में अभि0 के जुर्म इकबाल के आधार पर मा० न्यायालय ACJM-03 खीरी द्वारा अभि० *दाताराम* उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुये *जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500/- रू के अर्थदण्ड* की सजा सुनायी गयी। सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक *श्री राजेश कुमार सिंह* व कोर्ट पैरोकार *का० आशीष कुमार* का रहा। *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा “अपराधियो को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिये” चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कनविक्शन” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद खीरी के कुशल निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक(पश्चिमी) जनपद खीरी के निकट पर्यवेक्षण , मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप जनपद खीरी से दिनांक 25.08.26 को 02 मामले में मा0 न्यायालय जनपद खीरी द्वारा दोषसिद्ध करते हुये दण्डित किया गया है सजा का विवरण निम्नवत है।–* 1. वर्ष 2019 में थाना *कोतवाली सदर* जनपद खीरी पर *अभि0 पप्पू गुप्ता पुत्र स्व0 घनश्याम नि0 सिगारपुर महेवागंज थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी* के द्वारा वादी की पत्नी व नौकर की नृशंस हत्या करने पर मु0अ0सं0 290/19 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे के विचारण के दौरान प्रभावी पैरवी करते हुए कुल 10 गवाहो की गवाही मा० न्यायालय के समक्ष करायी गयी, उक्त अभियोग में गवाहो व साक्ष्यों के परीक्षण के उपरान्त आज दिनांक 25.08.26 को मा0 न्यायालय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश-02 खीरी द्वारा दोषसिद्ध करते हुये अभि0 *पप्पू गुप्ता* उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुये *सश्रम आजीवन कारावास व 15,000 रू0 के अर्थदण्ड* की सजा सुनायी गयी। उपरोक्त मुकदमे की निर्णित कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक *श्री प्रभाकर ब्रह्म* व कोर्ट पैरोकार *का0 आसिफ अली* का रहा। 2. वर्ष 2001 में थाना *हैदराबाद* जनपद खीरी पर *अभि० दाताराम पुत्र बिहारी लाल नि0 दशरथपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी* के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद होने पर मु0अ0सं0 17/2001 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हैदराबाद जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे में अभि0 के जुर्म इकबाल के आधार पर मा० न्यायालय ACJM-03 खीरी द्वारा अभि० *दाताराम* उपरोक्त को दोषसिद्ध करते हुये *जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500/- रू के अर्थदण्ड* की सजा सुनायी गयी। सजा कराने मे विशेष योगदान लोक अभियोजक *श्री राजेश कुमार सिंह* व कोर्ट पैरोकार *का० आशीष कुमार* का रहा।1
- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के बीच यात्रियों की बढ़ी परेशानी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य के बीच यात्रियों की बढ़ी परेशानी, चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इन दिनों नवीनीकरण एवं विकास कार्य चल रहा है। विकास कार्य के चलते यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ से लखनऊ और लखनऊ से चंडीगढ़ आने-जाने वाली ट्रेन के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेन के कोचों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में काफी परेशानी हुई। मौके पर देखा गया कि यात्रियों की भीड़ के चलते बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे कर्मचारियों से अपील है कि विकास कार्य के दौरान यात्रियों की भीड़ और आवागमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी यात्री को अनावश्यक परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारु बनी रहे।1
- बच्चे को अखिलेश यादव ने लिफाफा दिया कि लीजिए मिठाई बच्चे ने लिफाफा लिया और बोला, “मिठाई कहां है?” बच्चे मन के सच्चे😍1
- बाइक सवार को बचाने में पानी से भरी गहरी खाई में पलटी कार, ग्रामीणों ने जान पर खेलकर पांच लोगों को बचाया लखीमपुर खीरी। निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी करीब दस फीट गहरी खाई में पलट गई। देखते ही देखते कार पानी में डूबने लगी और उसमें सवार लोग मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। हादसा देख मौके से गुजर रहे युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खाई में छलांग लगा दी और ग्रामीणों के साथ मिलकर कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक प्रयास ने पांच जिंदगियां बचा लीं। जानकारी के अनुसार तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के कड़िया डांगा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ बॉबी कार चला रहे थे। उनके साथ गुरदीप सिंह, रेशमा कौर, परमजीत कौर और कोमल कौर सवार थीं। सभी लोग खटीमा जा रहे थे। बताया गया कि दुर्गापुरवा और दुबहा के बीच अचानक सामने से एक बाइक सवार युवक मोबाइल फोन पर बात करते हुए कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को दूसरी ओर मोड़ दिया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद कार तेजी से पानी में डूबने लगी। कार में फंसे लोग मदद के लिए गुहार लगाने लगे। उनकी आवाज सुनकर रास्ते से गुजर रहे युवकों ने बिना समय गंवाए खाई में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। युवकों और ग्रामीणों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और कार में फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू किया। कार चालक अमरजीत सिंह उर्फ बॉबी सीट बेल्ट में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालना सबसे चुनौतीपूर्ण था। युवकों ने आरी की मदद से सीट बेल्ट काटी और चालक को बाहर निकाला। करीब दस मिनट तक चले इस साहसिक रेस्क्यू के बाद कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक महिला बेहोश हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए निघासन सीएचसी भेजा गया। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे ने सड़क किनारे बनी गहरी खाई की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे मिट्टी खोदे जाने के कारण करीब दस फीट गहरी खाई बन गई थी, जिसमें बारिश का पानी भर जाने से वह हादसे के लिहाज से बेहद खतरनाक हो गई थी। यदि समय रहते ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए आगे नहीं आते तो पानी में डूबी कार में फंसे लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी खाई में पलट गई थी। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक महिला के बेहोश होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद जिस तरह राहगीरों और ग्रामीणों ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में उतरकर रेस्क्यू किया, वह मानवता और साहस की मिसाल बन गया। वहीं सड़क किनारे खुली और गहरी खाई को लेकर जिम्मेदार विभागों को भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, ताकि अगली बार किसी हादसे में बचाव के लिए लोगों को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े।4
- कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी पांच युवकों ने अपनी जान पर खेल कर सुरक्षित बाहर निकाला अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार लखीमपुर में कार 10 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक सवार को बचाने में हादसा युवकों ने समय रहते पांच लोगों को बचाया लखीमपुर खीरी में निघासन पलिया स्टेट हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में जागीरी यह हादसा मंगलवार करीब 11 बजे हुआ कार में सवार पांच लोग डूबने लगे जिन्हें रास्ते से गुजर रहे पांच युवकों ने अपनी जान पर खेल कर सुरक्षित बाहर निकाला अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार निघासन से पलिया की ओर जा रही थी तभी फोन पर बात कर रहा एक बाइक सवार अचानक कार के आगे आ गया बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने ब्रेक लगाया जिससे कार नियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई रास्ते से गुजर रहे सचेत मोर अतीक अहमद रमाकांत दीक्षित और मोबिन सहित पांच युवकों ने बिना किसी हिचक के खाई में चलांग लगा दी लगभग 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने कर में फांसी तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया चालक सीट बेल्ट में फंस गया था हादसे में एक महिला बेहोश हो गई जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया चालक सीट बेल्ट में फस गया था जिसे आरी से बेल्ट काटकर बचाया गया कार सवार लोगों को खाई से बाहर निकालने के लिए अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे युवक को और ग्रामीणों ने मिलकर मानव श्रृंखला बनाई और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया कार सवार लोग खटीमा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।2
- टाइगर के हमले से किसान की मौत के बाद गांव में दहशत अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था 50 वर्षीय दामोदर ब्रेकिंग लखीमपुर खीरी टाइगर ने खेत गए किसान को बनाया निवाला टाइगर के हमले से किसान की मौत के बाद गांव में दहशत अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था 50 वर्षीय दामोदर खेत पर घात लगाए बैठे टाइगर ने बनाया अपना निवाला मोहम्मदी वनरेंज के नीमगांव थाना क्षेत्र के चौधक पुर गांव की घटना।2
- हयातुन निशा की लाश के कई टुकड़े किए गए थे जिन्हें अलग-अलग जगह फेंका गया था उनमें से कुछ टुकड़ों को लाल सूटकेस में पैक करके आगरा जाने वाली तमिलनाडु एक्सप्रेस में रख दिया गया था। तमिलनाडू में ओडिशा की 38 साल की हयातुन निशा का कटा हुआ सिर एक घर में बर्तन के अंदर मिला है। साथ में रहने वाले असम के माणिकउद्दीन लश्कर और ओडिशा की भगवती माझी फरार हैं। लाश के 18 टुकड़े करके कुकर में मैदा मिलाकर पकाए गए थे। चेन्नई से आगरा तक लाल ट्रॉली बैग में कुछ टुकड़े भेज दिए गए। 5 अगस्त को आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से लाल ट्रॉली बैग मिला। अंदर हयातुन निशा के शरीर के 18 टुकड़े थे। पुलिस के मुताबिक चेन्नई के गुदुवांचेरी में किराए के घर में हत्या हुई थी। लाश काटकर कई टुकड़े पॉलीथिन में पैक किए गए। उसी घर के बर्तन में सिर और बाकी हिस्से भी मिले है।1