विश्व क्षय रोग दिवस पर 87 पंचायतें टीबी मुक्त, डीएम ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित” शाहजहांपुर, । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस बार की थीम “Yes We Can End TB : Commit, Invest, Deliver” रखी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद की टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को गांधीजी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस वर्ष कुल 87 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का गौरव प्राप्त किया। इनमें 2 ग्राम पंचायतों को गोल्ड श्रेणी (लगातार 3 वर्षों तक मानकों का पालन), 18 ग्राम पंचायतों को सिल्वर श्रेणी (लगातार 2 वर्षों तक पालन) और 67 ग्राम पंचायतों को ब्रॉन्ज श्रेणी (लगातार 1 वर्ष तक पालन) के तहत सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि गोल्ड प्राप्त पंचायतें अपनी उपलब्धि को बनाए रखें, सिल्वर पंचायतें अगले वर्ष गोल्ड की ओर बढ़ें और ब्रॉन्ज पंचायतें सिल्वर के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज संभव है और इसे छिपाने के बजाय समय पर जांच करानी चाहिए। 15 दिन से अधिक खांसी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बलगम जांच करानी चाहिए। नियमित दवा लेने से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम जांच और एक्स-रे की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है तथा टीबी के मरीजों को मुफ्त इलाज भी दिया जाता है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि अधिकांश ग्राम प्रधान निक्षय मित्र के रूप में कार्य कर रहे हैं और उन्हें अपने क्षेत्र के टीबी मरीजों को हर माह पोषण पोटली उपलब्ध करानी चाहिए। इस अवसर पर सिद्धार्थ गुप्ता (डीपीसी), सुभाष खन्ना (एसटीएलएस), मोहित कुमार वर्मा (एसटीएस), अनिल गिहार (टीबीएचवी), नरेंद्र मिश्रा (टीबीएचवी), रोहित कुमार मिश्रा (डीईओ), आरती सिंह (डीपीपीएमसी) एवं अतुल मिश्रा (लेखाकार) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- उत्तर प्रदेश जिला शाहजहांपुर में अटसलिया गांव में बना विद्यालय जिसमें बच्चों के सहयोग से मनाया गया रंगारंग कार्यक्रम 9 उत्सव के उपलक्ष में स्थान पर अधिकारी भी पहुंचे1
- शाहजहांपुर, । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालय आकलन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी शिक्षक प्रतिदिन निपुण प्लस ऐप पर बच्चों का नियमित आकलन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में एआरपी को भी शामिल कर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही 16 मई 2026 (शनिवार) को सभी विद्यालयों में नेट की प्रथम परीक्षा आयोजित कराने के निर्देश दिए। कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि रसोईघर, बालक-बालिका शौचालय एवं मूत्रालय के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करते हुए अगले 15 दिनों में पूर्ण कराएं। जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2011 के तहत सभी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। स्कूल चलो अभियान के संबंध में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर अभियान का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए, साथ ही जनपद स्तर पर भी इसका व्यापक आयोजन हो। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। विशेष रूप से ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका भी नामांकन कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य डायट, जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक एवं एसआरजी सदस्य उपस्थित रहे।1
- Post by Asha Rani1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर: शिवलिंग तोड़े जाने की घटना पर रोष, कार्रवाई की मांग1
- Post by Dharmendra Kumar1
- Post by रिपोर्टर रईस खान4
- शाहजहांपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक मूकबधिर बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। मंगलवार को मिशन शक्ति टीम मिर्जापुर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मैन चौराहा पर पहुंची, जहां एक मूकबधिर युवती भटकती हुई मिली। युवती न तो बोल पा रही थी और न ही सुन सकती थी, जिससे वह अपनी पहचान बताने में असमर्थ थी। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे थाने लाकर इशारों के माध्यम से संवाद स्थापित किया और भोजन भी उपलब्ध कराया। बाद में युवती ने मोबाइल के जरिए अपने पिता का नंबर मिलाया, जिससे उसकी पहचान कु. पूजा (18 वर्ष), निवासी ग्राम बैबहा थाना कटरा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और बालिका को सकुशल पाकर भावुक हो उठे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।1