बिलासपुर में हाईवे चौड़ीकरण की कवायद शुरू, लोनिवि ने लगाए लाल निशान बिलासपुर में नगर में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य की कवायद शुरू हो गई है।इस परियोजना की जद में तीन धार्मिक स्थलों सहित कई दुकानें और अन्य पक्के निर्माण आ रहे हैं। बुधवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क के दोनों ओर 'लाल निशान' लगाकर चिन्हीकरण की कार्रवाई की।यह चौड़ीकरण रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के उस भीतरी हिस्से का है, जो नगर के दो जीरो प्वाइंट्स को जोड़ता है।लगभग सात किलोमीटर लंबे इस हाईवे के चौड़ीकरण के लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शासन से करोड़ों रुपए का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।लोक निर्माण विभाग ने अब इस पर काम शुरू कर दिया है।नगर के केमरी तिराहे,मुख्य चौराहे और अहरो तिराहे जैसे सघन क्षेत्रों में सड़क संकरी है।इन स्थानों पर तीन धार्मिक स्थल है, नागरिकों के प्रतिष्ठान और अन्य निर्माण मौजूद हैं।इसी कारण इन जगहों पर चौड़ीकरण से पहले नपत और लाल निशान लगाने का निर्णय लिया गया।बुधवार सुबह तहसील में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के कक्ष में कार्यालय में निर्माण विभाग, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें चौड़ीकरण से पहले पैमाइश कर 'लाल निशान' लगाने का निर्णय लिया गया।इसके बाद,उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अंकुर अंतल के नेतृत्व में टीम ने चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू की।तीन धार्मिक स्थलों,अनेक प्रतिष्ठानों और अन्य भवनों पर लाल निशान लगाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कोई विरोध दर्ज नहीं किया गया।चिन्हीकरण करने वाली टीम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, अवर अभियंता वीर बहादुर, मनोज कुमार और अकील अहमद शामिल थे। इनके साथ कानूनगो प्रेमलाल, लेखपाल यशपाल चौधरी और रिजवान अली सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।नायब तहसीलदार अंकुर अंतल ने बताया कि सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों ओर 7-7 मीटर की दूरी पर निशान लगाए जा रहे हैं।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जानकारी दी कि चिन्हीकरण के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
बिलासपुर में हाईवे चौड़ीकरण की कवायद शुरू, लोनिवि ने लगाए लाल निशान बिलासपुर में नगर में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य की कवायद शुरू हो गई है।इस परियोजना की जद में तीन धार्मिक स्थलों सहित कई दुकानें और अन्य पक्के निर्माण आ रहे हैं। बुधवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क के दोनों ओर 'लाल निशान' लगाकर चिन्हीकरण की कार्रवाई की।यह चौड़ीकरण रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग के उस भीतरी हिस्से का है, जो नगर के दो जीरो प्वाइंट्स को जोड़ता है।लगभग सात किलोमीटर लंबे इस हाईवे के चौड़ीकरण के लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शासन से करोड़ों रुपए का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।लोक निर्माण विभाग ने अब इस पर काम शुरू कर दिया है।नगर के केमरी तिराहे,मुख्य चौराहे और अहरो तिराहे जैसे सघन क्षेत्रों में सड़क संकरी है।इन स्थानों पर तीन धार्मिक स्थल है, नागरिकों के प्रतिष्ठान और अन्य निर्माण मौजूद हैं।इसी कारण इन जगहों पर चौड़ीकरण से पहले नपत और लाल निशान लगाने का
निर्णय लिया गया।बुधवार सुबह तहसील में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के कक्ष में कार्यालय में निर्माण विभाग, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें चौड़ीकरण से पहले पैमाइश कर 'लाल निशान' लगाने का निर्णय लिया गया।इसके बाद,उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अंकुर अंतल के नेतृत्व में टीम ने चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू की।तीन धार्मिक स्थलों,अनेक प्रतिष्ठानों और अन्य भवनों पर लाल निशान लगाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कोई विरोध दर्ज नहीं किया गया।चिन्हीकरण करने वाली टीम में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, अवर अभियंता वीर बहादुर, मनोज कुमार और अकील अहमद शामिल थे। इनके साथ कानूनगो प्रेमलाल, लेखपाल यशपाल चौधरी और रिजवान अली सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।नायब तहसीलदार अंकुर अंतल ने बताया कि सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों ओर 7-7 मीटर की दूरी पर निशान लगाए जा रहे हैं।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जानकारी दी कि चिन्हीकरण के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
- रामपुर में चलती ट्रेन में व्यापारी के नौकरों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिन-दहाड़े 7 लाख रुपए लूट लिए।साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश ट्रेन से ही कूदकर भाग गए।उधर घटना से जीआरपीएफ व आरपीएफ यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया।टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की है।रूद्रपुर उत्तराखंड के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।उनके अनुसार उनकी दुकान पर मोहल्ला जाफरपुर निवासी ऋतिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनकी दुकान के दोनों नौकर करीब सात लाख रूपए की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थें। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर का मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों नौकरों से चलती ट्रेन में करीब सात लाख रूपए लूट लिए।साथ ही तीनों बदमाश तीव्र मोड़ पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के धीमी हुई तो,हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।दूसरी ओर दोनों नौकरों ने उनके साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।जिससे पुलिस में खलबली मच गई।साथ ही सूचना पर रूद्रपुर-रामपुर की जीआरपीएफ व (आरपीएफ)फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।बाद में पीड़ितों तथा व्यापारी से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात फोर्स ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही जंगल में कांबिंग किए जाने के बावजूद भी बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका।1
- Post by Junaid Junaid1
- “अगर आप सोचते हैं कि हाईवे सिर्फ सफर के लिए है… तो सावधान हो जाइए… क्योंकि बरेली में हाईवे बना था नशे का अड्डा… लेकिन पुलिस ने खेल बिगाड़ दिया!”1
- जी सर आप लोंगो से निवेदन है आवेदन करता हूं नाम अमर जीत पिता का नाम श्री बलवीर सिंह1
- Post by वसीम खान संपादक1
- मुरादाबाद में अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ ने धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, मुरादाबाद से रिपोर्ट शानू की1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4