चिड़ावा में चैन स्नैचिंग गैंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम घोषित था **चिड़ावा में चैन स्नैचिंग गैंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार का इनाम घोषित था** चिड़ावा। पुलिस थाना चिड़ावा की टीम ने अंतर्राज्यीय स्तर पर चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग के 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी विक्रम उर्फ राजू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को 17 फरवरी 2026 को जिला कारागृह झुंझुनूं से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी चिड़ावा विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि 2 अगस्त 2024 को चिड़ावा निवासी मंजू पत्नी कृपानंद नेहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बांके बिहारी शोरूम के सामने सब्जी खरीद रही थी, तभी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर उसकी सोने की चैन तोड़ ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और विशेष टीम का गठन किया। अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर 9 जनवरी 2025 को गैंग के दो सदस्य तारिया उर्फ दारासिंह और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। जांच में सामने आया कि आरोपीगण संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न राज्यों में चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। प्रकरण में वांछित आरोपी विक्रम उर्फ राजू पर 10 हजार तथा एक अन्य आरोपी कर्मवीर पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी विक्रम उर्फ राजू (20) निवासी रसनाली, थाना बास दयाल, जिला कोटपुतली-बहरोड़ के खिलाफ पूर्व में चोरी व लूट के लगभग दो दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है तथा गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by Amit Sharma1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- Post by Mangal chand Mali1
- बागावास चौरासी में रुक-रुककर हो रही बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी#सरसों की कटाई चल रही,खराबे की आशंका1
- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Amit Sharma1