बाघ व तेंदुए की आपसी लड़ाई में तेंदुए की मौत हुई मंण्डला जिले का कान्हा टाइगर रिजर्व पूरे विष्व में प्रसिद्ध है, जो देसी विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, प्राकृतिक सम्पदा से भरे कान्हा पार्क में वन्य प्राणी स्वतंत्रता से विचरण करते हुए फलफूल रहे है। परन्तु कुछ दिनों से बाघों व तेंदुए की वर्चस्व की लड़ाई में व प्राकृतिक तरीके से बाघ व तेंदुए की मौत की खबरे आ रही है। कान्हा के जरियाबारे पगडंडी के पास कक्ष क्रमांक 632 बिट लांघा दादर वन परिक्षेत्र किसली के अंतर्गत एक नर तेंदुए का शव गश्ती के दौरान मिला।मृत नर तेंदुए की उम्र तीन से चार साल के बीच बताई गई है। तुरन्त ही खबर कान्हा प्रबन्धन के वरिष्ट अधिकारियों को दी गई,मौके पर कान्हा टाइगर रिजर्व के वरिष्ट अधिकारी व चिकित्सक पहुँचे, मृत नर तेंदुए के आसपास का स्थान सुरक्षित कर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान मृत तेंदुए के आसपास बाघ की उपस्थिति के निशान पाए गए,तेंदुए के सिर पर बाघ के दांत के गहरे निशान पाए गए है,मृत तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए है,जिससे शिकार की आशंका से इन्कार किया गया। अधिकारियों द्वारा बाघ व तेंदुए की आपसी लड़ाई में तेंदुए की मौत की पुष्टि की गई है। शव परीक्षण (पोस्टमार्टम ) के बाद मृत तेंदुए का शव दाह किया गया है।

- मण्डला में पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत, 16 वर्षीय रितिका चंडीगढ़ एयरलिफ्ट मण्डला। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के तहत पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का पहला उपयोग किया गया। ग्राम घुटास की 16 वर्षीय रितिका यादव को गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ भेजा गया। वे जिले की इस सेवा से लाभान्वित होने वाली पहली मरीज हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती के अनुसार, रितिका फाइब्रोसिस और पल्मनरी आर्टरीज हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। पूर्व में उनका इलाज नागपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ था, लेकिन हालत की जटिलता को देखते हुए विशेषज्ञों ने उन्हें उन्नत उपचार के लिए Postgraduate Institute of Medical Education and Research, चंडीगढ़ रेफर किया। रितिका के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी माता तरेसा यादव ही उनका सहारा हैं। मरीज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र है। जिला प्रशासन द्वारा पीजीआई के विशेषज्ञों से समन्वय कर निःशुल्क उपचार की स्वीकृति सुनिश्चित की गई। 20 फरवरी को सुबह 8:30 बजे रितिका को जबलपुर एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से चंडीगढ़ रवाना किया गया। वर्तमान में उनका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत एयर एम्बुलेंस की महंगी सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।1
- Post by Prashant Patel1
- हाई टेंशन तार से शिवराज की मौत1
- डिंडोरी -- शहपुरा। नगर परिषद शहपुरा में बन रहे NH-45Eसड़क डिवाइडर की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने डिवाइडर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) रीना राठौर को विकास विभाग भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निर्माणाधीन डिवाइडर की ऊंचाई प्राक्कलन (एस्टीमेट) के विपरीत अधिक रखी जा रही है। साथ ही डिवाइडर के साथ नाली और पुलियों की उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश गुप्ता ने बताया कि डिवाइडर की ऊंचाई जरूरत से ज्यादा होने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरे की स्थिति बन सकती है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मापदंडों की निष्पक्ष समीक्षा हो सके। इस संबंध में जब CMO रीना राठौर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।6
- #रफ़्तार राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जब तेज़ रफ्तार से आ रही थार अचानक उछलकर सड़क किनारे लगे बड़े बोर्ड में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाती है।1
- राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार 20 फरवरी से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के सभी 10 विकासखंडों में बने 278 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 4:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।1
- Post by Neelesh THAKUR1
- कान्हा टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की मौत1
- Post by Prashant Patel1