logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयन कमल अभिराम।। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई !

3 hrs ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

वंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयन कमल अभिराम।। आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई !

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • /तिलहर - ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर सुनोरा में बाजार की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, टीन शेडों में बंध रही भैंसें - कई साल से बंद पड़ी साप्ताहिक बाजार ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना तिलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर के गाँव सुनोरा में शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई बाजार वाली सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कई वर्ष पहले ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर में ग्रामीणों को सुविधा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा बाजार लगाने के लिए जगह चिन्हित कर टीन शेडों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि गाँव में ही साप्ताहिक बाजार लगे, जिससे ग्रामीणों को सब्जी, भाजी और रोजमर्रा का सामान गाँव में ही मिल सके। कुछ समय तक बाजार लगी भी, लेकिन धीरे-धीरे दबंग किस्म के लोगों ने उसी बाजार वाली जगह पर अपनी भैंसें बांधना शुरू कर दिया। बाजार बना भैंस बाड़ा, कीचड़ और गड्ढों से बुरा हाल मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि भैंसें बंधने के कारण पूरे बाजार परिसर में गोबर, पेशाब और कीचड़ फैला हुआ है। टीन शेडों के नीचे जहाँ सब्जी की दुकानें लगनी थीं, वहाँ भैंसें बंधी हैं और भूसा रखा है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बरसात का पानी भर जाता है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि बाजार वाली जगह अब पूरी तरह भैंस बाड़े में तब्दील हो चुकी है। इस कारण गाँव की साप्ताहिक बाजार पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है। 8 किलोमीटर दूर तिलहर जाने को मजबूर ग्रामीण बाजार बंद होने से सुनोरा, अजमतपुर और आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी-भाजी और घर के सामान के लिए ग्रामीणों को 8 से 10 किलोमीटर दूर तिलहर कस्बा जाना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। महंगाई के दौर में किराया लगाकर बाजार जाना ग्रामीणों पर दोहरी मार है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और तहसील स्तर के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार गरीबों के लिए बाजार बनवा रही है, तो उस पर कब्जा कैसे होने दिया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहाँपुर और उपजिलाधिकारी तिलहर से मांग की है कि मामले की जांच कराकर बाजार वाली सरकारी जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और वहाँ फिर से साप्ताहिक बाजार चालू कराई जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    4
    /तिलहर - ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर

सुनोरा में बाजार की सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, टीन शेडों में बंध रही भैंसें - कई साल से बंद पड़ी साप्ताहिक बाजार

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग

तिलहर, शाहजहाँपुर। थाना तिलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर के गाँव सुनोरा में शासन-प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाई गई बाजार वाली सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कई वर्ष पहले ग्राम पंचायत सुनोरा अजमतपुर में ग्रामीणों को सुविधा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा बाजार लगाने के लिए जगह चिन्हित कर टीन शेडों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि गाँव में ही साप्ताहिक बाजार लगे, जिससे ग्रामीणों को सब्जी, भाजी और रोजमर्रा का सामान गाँव में ही मिल सके। कुछ समय तक बाजार लगी भी, लेकिन धीरे-धीरे दबंग किस्म के लोगों ने उसी बाजार वाली जगह पर अपनी भैंसें बांधना शुरू कर दिया।

बाजार बना भैंस बाड़ा, कीचड़ और गड्ढों से बुरा हाल 
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि भैंसें बंधने के कारण पूरे बाजार परिसर में गोबर, पेशाब और कीचड़ फैला हुआ है। टीन शेडों के नीचे जहाँ सब्जी की दुकानें लगनी थीं, वहाँ भैंसें बंधी हैं और भूसा रखा है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें बरसात का पानी भर जाता है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि बाजार वाली जगह अब पूरी तरह भैंस बाड़े में तब्दील हो चुकी है। इस कारण गाँव की साप्ताहिक बाजार पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है।

8 किलोमीटर दूर तिलहर जाने को मजबूर ग्रामीण 
बाजार बंद होने से सुनोरा, अजमतपुर और आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी-भाजी और घर के सामान के लिए ग्रामीणों को 8 से 10 किलोमीटर दूर तिलहर कस्बा जाना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। महंगाई के दौर में किराया लगाकर बाजार जाना ग्रामीणों पर दोहरी मार है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल 
ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत और तहसील स्तर के अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों के डर से कोई बोलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार गरीबों के लिए बाजार बनवा रही है, तो उस पर कब्जा कैसे होने दिया जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग 
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहाँपुर और उपजिलाधिकारी तिलहर से मांग की है कि मामले की जांच कराकर बाजार वाली सरकारी जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और वहाँ फिर से साप्ताहिक बाजार चालू कराई जाए, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वृंदावन बिहारी लाल की जय! शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आशीष अवस्थी की खास अपडेट
    1
    वृंदावन बिहारी लाल की जय! शहीदों की नगरी शाहजहांपुर से आशीष अवस्थी की खास अपडेट
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार #Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार #Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS
    1
    जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार
#Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS
जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला कर फायरिंग करने वाले तीन वांछित गिरफ्तार
#Shahjahanpur #JaitipurPolice #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #FiringCase #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #PK24NEWS
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही के बीच कहासुनी का मामला चर्चा में है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच चुटकी लेते हुए कहा जा रहा है कि “पुराना चावल” से उलझना भारी पड़ सकता है।
    1
    शाहजहांपुर। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता और ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही के बीच कहासुनी का मामला चर्चा में है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच चुटकी लेते हुए कहा जा रहा है कि “पुराना चावल” से उलझना भारी पड़ सकता है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • band nason Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo band nason Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    1
    band nason Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
band nason Ko kholne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपित गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपित गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपित अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जरीयनपुर तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अरमान समेत तीन लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मामले में नाबालिग से संबंधित गंभीर आरोप भी सामने आए। विवेचना के क्रम में पुलिस को आरोपित अरमान के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जरीयनपुर तिराहा के पास पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरमान पुत्र इरफान, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम नगला नाथ, थाना परशुरामपुरी, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल देवव्रत शामिल रहे।
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपित गिरफ्तार


नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपित गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपित अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जरीयनपुर तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अरमान समेत तीन लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मामले में नाबालिग से संबंधित गंभीर आरोप भी सामने आए।
विवेचना के क्रम में पुलिस को आरोपित अरमान के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जरीयनपुर तिराहा के पास पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरमान पुत्र इरफान, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम नगला नाथ, थाना परशुरामपुरी, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल देवव्रत शामिल रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • ****खेत में भैंस चराने से रोका तो बरसाईं गोलियां**** 👉 दो भाइयों को किया घायल; तीनों आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदापट्टी में खेत में भैंस चराने से मना करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दो भाइयों को घायल करने वाले तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पौनिया और तमंचा समेत चार जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को जयवीर सिंह के खेत में भैंस चराने से मना करने पर पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना में जयवीर के भाई धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए थे। मामले में जैतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छेदापट्टी स्थित बगिया में झोंपड़ी और मचान से तीनों आरोपियों पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पेशकार और शैलेन्द्र के पास से 315 बोर के दो-दो जिंदा कारतूस मिले। उनकी निशानदेही पर एक पौनिया और एक तमंचा, दोनों 315 बोर, तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी असलहों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में विवेचना के दौरान शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
    1
    ****खेत में भैंस चराने से रोका तो बरसाईं गोलियां****

👉 दो भाइयों को किया घायल; तीनों आरोपी असलहों समेत गिरफ्तार
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदापट्टी में खेत में भैंस चराने से मना करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दो भाइयों को घायल करने वाले तीन वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पौनिया और तमंचा समेत चार जिंदा तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को जयवीर सिंह के खेत में भैंस चराने से मना करने पर पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना में जयवीर के भाई धर्मवीर और रामवीर घायल हो गए थे। मामले में जैतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छेदापट्टी स्थित बगिया में झोंपड़ी और मचान से तीनों आरोपियों पेशकार, शैलेन्द्र उर्फ पुजारी और धीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पेशकार और शैलेन्द्र के पास से 315 बोर के दो-दो जिंदा कारतूस मिले। उनकी निशानदेही पर एक पौनिया और एक तमंचा, दोनों 315 बोर, तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी असलहों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में विवेचना के दौरान शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | रोजा मंडी में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल! ************** शाहजहांपुर की रोजा मंडी में फिर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल!#see मंडी में आवारा पशुओं को भगाने के लिए तैनात अभिरक्षक विकास चंद्र पाठक पर आढ़तियों से कथित तौर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मंडी व्यवस्था की पोल खोलने का दावा किया है। ,*"********"""""""" सबसे बड़ा सवाल DM Shahjahanpur जिस अभिरक्षक पर पहले भी कथित अवैध वसूली के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, उसकी उसी मंडी में दोबारा तैनाती आखिर किसके आदेश और किसके संरक्षण में हुई? *************** सूत्रों के आरोपों के मुताबिक, मंडी में आने वाले वाहनों और आढ़तियों से कथित वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। अब वायरल वीडियो के बाद मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के कठघरे में है। Yogi Adityanath Office Suresh Kumar Khanna Yogi Adityanath ****"""""""",,******** 🔥 कार्रवाई पहले भी हुई, फिर वही आरोप क्यों? 🔥 एक ही मंडी में वर्षों से तैनाती का राज क्या है? 🔥 क्या जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं? ***********" अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मंडी प्रशासन निष्पक्ष जांच करता है या फिर मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | रोजा मंडी में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल!
**************

शाहजहांपुर की रोजा मंडी में फिर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल!#see

मंडी में आवारा पशुओं को भगाने के लिए तैनात अभिरक्षक विकास चंद्र पाठक पर आढ़तियों से कथित तौर पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मंडी व्यवस्था की पोल खोलने का दावा किया है।
,*"********""""""""
सबसे बड़ा सवाल DM Shahjahanpur 
जिस अभिरक्षक पर पहले भी कथित अवैध वसूली के मामले में निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, उसकी उसी मंडी में दोबारा तैनाती आखिर किसके आदेश और किसके संरक्षण में हुई?
***************
सूत्रों के आरोपों के मुताबिक, मंडी में आने वाले वाहनों और आढ़तियों से कथित वसूली का खेल लंबे समय से चल रहा है। अब वायरल वीडियो के बाद मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के कठघरे में है। Yogi Adityanath Office Suresh Kumar Khanna Yogi Adityanath 
****"""""""",,********
🔥 कार्रवाई पहले भी हुई, फिर वही आरोप क्यों?
🔥 एक ही मंडी में वर्षों से तैनाती का राज क्या है?
🔥 क्या जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं?
***********"
अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मंडी प्रशासन निष्पक्ष जांच करता है या फिर मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आजकल पुलिस प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बहुत ही गुंडागर्दी कर रही है पुलिस यदि शाहजहांपुर के विधायक माननीय सुरेश कुमार खन्ना जी ने अगर प्रशासन को नहीं समझाया तो कार्यकर्ता बिखरने में समय नहीं लगेगा
    1
    आजकल पुलिस प्रशासन भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बहुत ही गुंडागर्दी कर रही है पुलिस यदि शाहजहांपुर के विधायक माननीय सुरेश कुमार खन्ना जी ने अगर प्रशासन को नहीं समझाया तो कार्यकर्ता बिखरने में समय नहीं लगेगा
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.