फतेहाबाद में लूट की सूचना निकली झूठीः तीन बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर लूटे 1.10 लाख; पुलिस जांच में मामला फर्जी फतेहाबाद । फतेहाबाद में दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह घटना पूरी तरह झूठी थी। पुलिस ने बताया कि बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया था। वरना गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने फतेहाबाद थाने में लूट की सूचना दी थी। उसने बताया कि बाबा की तिवरिया के पास चाकू की नोक पर तीन बाइक सवारों ने उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र के मुताबिक, एक व्यक्ति ने काली टी-शर्ट और जींस पहनी थी, और एक के कान में बाली थी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। धर्मेंद्र ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था, और 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे। पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची। बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को ही 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए मोबाइल के जरिए किसी को भेज दिए थे। उसके खाते में सिर्फ 600 रुपए बचे थे। यहीं से पुलिस को धर्मेंद्र की कहानी पर शक हुआ। जब उससे नगद पैसों के बारे में पूछा गया, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया था और न ही उसने किसी से नगद लिया था। यह घटना पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी है।
फतेहाबाद में लूट की सूचना निकली झूठीः तीन बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर लूटे 1.10 लाख; पुलिस जांच में मामला फर्जी फतेहाबाद । फतेहाबाद में दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में सामने आया कि यह घटना पूरी तरह झूठी थी। पुलिस ने बताया कि बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया था। वरना गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने फतेहाबाद थाने में लूट की सूचना दी थी। उसने बताया कि बाबा की तिवरिया के पास चाकू की नोक पर तीन बाइक सवारों ने उससे 1 लाख 10 हजार रुपए लूट लिए। धर्मेंद्र के मुताबिक, एक व्यक्ति ने काली टी-शर्ट और जींस पहनी थी, और एक के कान में बाली थी। सूचना मिलते ही फतेहाबाद थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। धर्मेंद्र ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक, पालिया से 50 हजार रुपए निकालकर लाया था, और 60 हजार रुपए किसी परिचित से लिए थे। पुलिस धर्मेंद्र को लेकर पंजाब नेशनल बैंक पहुंची। बैंक शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र ने 14 सितंबर को ही 20 हजार, 19 हजार और 9 हजार रुपए मोबाइल के जरिए किसी को भेज दिए थे। उसके खाते में सिर्फ 600 रुपए बचे थे। यहीं से पुलिस को धर्मेंद्र की कहानी पर शक हुआ। जब उससे नगद पैसों के बारे में पूछा गया, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि धर्मेंद्र ने लूट की झूठी सूचना दी थी। बैंक से कोई पैसा नहीं निकाला गया था और न ही उसने किसी से नगद लिया था। यह घटना पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी है।
- आज आगरा के खेरागढ़ विधानसभा मे बसपा का विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन हुआ!!! बसपा पार्टी के कार्यकर्त्ताओ ने आज खेरागढ़ विधानसभा मे विशाल सम्मेलन आयोजित किया जिसमे हजारों बसपा समर्थकों ने अपना योगदान दिया और बसपा पार्टी की तरफ से पंडित नीरज रावत को खेरागढ़ विधानसभा का 2027 मे होने वाले चुनाव के लिए दावेदार स्वीकार किया!!!1
- संवाददाता कासिम मलिक चकमार्ग में बिजली का खंभा लगाने का आरोप, एसडीएम से रोक लगाने की मांग फतेहाबाद | मांजा कुतकपुर गुर्जर में कृषि भूमि पर जाने वाले चकमार्ग पर बिजली का खंभा लगाए जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीण राजन सिंह पुत्र महाकम सिंह ने उपजिलाधिकारी फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर चकमार्ग पर खंभा लगाने से रोकने और रास्ते से अवरोध हटाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में राजन सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भूमि गांव मांजा कुतकपुर गुर्जर में है। खेत पर आने-जाने के लिए चकमार्ग संख्या-11 का उपयोग किया जाता है। आरोप है कि एनटीपीसी पावर ग्रिड कंपनी की ओर से चकमार्ग में बिजली का बड़ा खंभा लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चकमार्ग में गड्ढे आदि खोदकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यदि चकमार्ग के बीच खंभा लगा दिया गया तो सार्वजनिक रास्ते से आवागमन प्रभावित होगा। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी होगी। कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो सकती है। राजन सिंह ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर चकमार्ग को अतिक्रमण और अवरोध से मुक्त रखने तथा बिजली का खंभा अन्य स्थान पर लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्ता बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसलिए जनहित में तत्काल कार्रवाई जरूरी है। प्रार्थी ने 14 सितंबर 2026 को एसडीएम फतेहाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।2
- राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धौलपुर बाईपास पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंबरपुर के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों का राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे तीनों नाबालिग/युवक, एक ही बाइक पर थे सवार, घायलों की पहचान मोनू (16), छोटू (17) और सुनील (18) के रूप में हुई हादसा आज दोपहर 1 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे। घायलों की पहचान 1.मोनू पुत्र अतर सिंह, उम्र 16 वर्ष 2.छोटू पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र 17 वर्ष 3.सुनील पुत्र मानसिंह, उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी - अंबरपुर, राजाखेड़ा तीनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, सिर में चोट ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर तेज रफ्तार में थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। राजाखेड़ा धौलपुर राजाखेड़ा में धौलपुर बाईपास पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से अंबरपुर के तीन युवक गंभीर रूप से घायल, घायलों का राजाखेड़ा शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे तीनों नाबालिग/युवक, एक ही बाइक पर थे सवार, घायलों की पहचान मोनू (16), छोटू (17) और सुनील (18) के रूप में हुई हादसा आज दोपहर 1 बजे राजाखेड़ा मार्ग पर हुआ जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक अपने गांव से राजाखेड़ा सामान लेने आ रहे थे। घायलों की पहचान 1.मोनू पुत्र अतर सिंह, उम्र 16 वर्ष 2.छोटू पुत्र श्रीकृष्ण, उम्र 17 वर्ष 3.सुनील पुत्र मानसिंह, उम्र 18 वर्ष तीनों निवासी - अंबरपुर, राजाखेड़ा तीनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, सिर में चोट ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर तेज रफ्तार में थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।1
- फिरोजाबाद नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, एई के माफी मांगने के बाद करोड़ों के विकास प्रस्ताव पास!1
- “₹5,000 UPI भेजने पर भी लगेगा पैसा? 😱” “₹2,000 के बाद नया नियम!” “असली सच क्या है?”1
- अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट की घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घंटाघर और स्टेट बैंक के पास हुई जब सचिन राघव अपने भाई सुंदर राघव और दोस्त प्रहलाद के साथ थे, तभी करीब 100 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारना पीटना शुरू कर दिया और उनसे माफी भी मंगवाई।इस दौरान आरोपियों ने जय भीम के नारे लगाए | इससे एक दिन पहले हुई एक सवर्ण महापंचायत के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर यह विवाद बढ़ा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद उपद्रवियों के समाज के लोगो ने एकत्रित होकर थाने का घेराव किया और हिरासत में लिए गए लोगो की रिहाई की माँग की | अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। Updated News-17/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज! क्या बोले लोग.... विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज! क्या बोले लोग.... उत्तर प्रदेश का विधानसभा 2027 का चुनाव नजदीक है और सभी प्रत्याशी व पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं! इस बार जनता की क्या मुद्दे रहेंगे किन मुद्दों को लेकर जनता वोट करेगी जानने के लिए देखिए पूरी खबर1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल फतेहाबाद : वाजिदपुर के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से निकल गया। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 8:24 बजे बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। वाजिदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में योगेश पुत्र रामकुमार निवासी पूठपुरा कल्याणपुर फतेहाबाद समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।1