logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 लाख रुपये के लालच में रची गई साजिश..................... 22 लाख रुपये के लालच में रची गई साजिश GGS NEWS 24 • विवेक ने पकड़े दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से किया हमला; करीब 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, झारखंड से बुलाकर हत्या कराने का आरोप वाराणसी। जगतपुर पीजी कॉलेज की... पूरी खबर के लिए GGS NEWS 24 का अधिकारिक WEBSITE का /article/29363 देखें

4 hrs ago
user_GGS NEWS 24
GGS NEWS 24
Newspaper publisher फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
4e966564-456c-4a7f-bec3-5fd6c2209825

22 लाख रुपये के लालच में रची गई साजिश..................... 22 लाख रुपये के लालच में रची गई साजिश GGS NEWS 24 • विवेक ने पकड़े दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से किया हमला; करीब 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, झारखंड से बुलाकर हत्या कराने का आरोप वाराणसी। जगतपुर पीजी कॉलेज की... पूरी खबर के लिए GGS NEWS 24 का अधिकारिक WEBSITE का /article/29363 देखें

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया.. .... जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें
    1
    नेता सब एक से बढ़ कर, कोई चाचा कोई भईया बोल दिया..  .... 
जबरदस्त खबर पूरी वीडियो देखने के लिए youtube पर GGS NEWS 24 देखें
    user_GGS NEWS 24
    GGS NEWS 24
    Newspaper publisher फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    आग लगाने वाले से सावधान रहें — सतर्कता ही सुरक्षा है
आग लगाने जैसी घटनाएँ किसी भी व्यक्ति, परिवार, प्रतिष्ठान और समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। छोटी-सी लापरवाही देखते ही देखते बड़े हादसे का रूप ले सकती है। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों, ज्वलनशील पदार्थों के गलत इस्तेमाल तथा जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों से विशेष सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है।
जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर स्वयं कानून हाथ में न लें, बल्कि तत्काल पुलिस एवं संबंधित प्रशासन को सूचित करें। घर, दुकान और कार्यस्थल पर अग्निशमन उपकरण रखें तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुँचने को प्राथमिकता दें।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जागरूक रहें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद करें। सतर्क नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव हैं।
रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Pindra, Pune•
    9 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।
    2
    इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी
थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा
इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी
थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा
अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती  फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी  से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी होने पर  थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए  बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया  मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जनपद जौनपुर तहसील केराकत विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव सभा कटहरी के पास, भारी बरसात होने सड़क टूट गया है। आप लोगो को बतादे कि गाँव सभा कटहरी स्थित पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जो स्कूल की बस आवागमन रहता है। इस समय सड़क टूटने से स्कूल की बस आवगमन बाधित हो गया है। वही स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत के संबंध में, गुहार लगाया।
    2
    पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है।
जनपद जौनपुर तहसील केराकत  विकास खंड मुफ्तीगंज के गाँव सभा कटहरी के पास, भारी बरसात होने सड़क टूट गया है। आप लोगो को बतादे कि गाँव सभा कटहरी स्थित पठखौली विजयीपुर मार्ग भारी बरसात होने से सड़क टूट गया है। जो स्कूल की बस आवागमन रहता है। इस समय सड़क टूटने से स्कूल की बस आवगमन बाधित हो गया है। वही स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत के संबंध में, गुहार लगाया।
    user_पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    पत्रकार विकास पाठक जनपद जौनपुर
    केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है
    1
    जौनपुर में जोरदार बारिश से खेतों में भारी पानी मक्का तिलहन की खेती हुई नुकसान
जौनपुर में लगातार 24 घंटा से जोरदार बारिश हो रही है
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पक्खोपुर गांव में जलभराव, ग्रामीण परेशान जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और नाली पर अतिक्रमण के चलते पक्खोपुर गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के बाद गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है, जबकि कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने की बात सामने आई है। जलभराव के कारण पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा पक्खोपुर में कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ है, जबकि कई जगह नाली नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाली के ऊपर दुकानें लगाकर रास्ता बाधित कर रखा है, जिसके कारण बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है। जलभराव का असर हरिजन बस्ती के साथ कांवर गांव जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा है। इसी मार्ग से अतिप्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। कांवर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गृजेश सिंह ने कहा कि पूरी हरिजन बस्ती जलमग्न होने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नाली से अतिक्रमण हटाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है
    1
    लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पक्खोपुर गांव में जलभराव, ग्रामीण परेशान
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया (चंदौली)। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और नाली पर अतिक्रमण के चलते पक्खोपुर गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के बाद गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया है। ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है, जबकि कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने की बात सामने आई है। जलभराव के कारण पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चहनियां से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा पक्खोपुर में कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ है, जबकि कई जगह नाली नहीं होने से पानी की निकासी बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने नाली के ऊपर दुकानें लगाकर रास्ता बाधित कर रखा है, जिसके कारण बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है।
जलभराव का असर हरिजन बस्ती के साथ कांवर गांव जाने वाले मार्ग पर भी पड़ा है। इसी मार्ग से अतिप्राचीन सिद्धपीठ महालक्ष्मी मां महड़ौरी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी हो रही है।
कांवर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गृजेश सिंह ने कहा कि पूरी हरिजन बस्ती जलमग्न होने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन किया जाएगा।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नाली से अतिक्रमण हटाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां टड़िया के पास वरुणा नदी में एक अज्ञात शव मिला पुलिस जांच में जुटी वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां टड़िया के पास वरुणा नदी में एक अज्ञात शव मिला पुलिस जांच में जुटी
    1
    लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां टड़िया के पास वरुणा नदी में एक अज्ञात शव मिला पुलिस जांच  में जुटी
वाराणसी 
लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां टड़िया के पास वरुणा नदी में एक अज्ञात शव मिला पुलिस जांच  में जुटी
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...
    2
    रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी
नेपाल से भयानक तस्वीरें सामने आई हैं। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में कई वाहन, पुल और नदी किनारे की बस्तियां बह गईं। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव के लिए नेपाल सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाया गया है बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए।
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है।
बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.