फिरोजाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन में दिनांक 17-07-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी ग्रहण की गई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए उन्होंने परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही करवाई। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई गई। उन्होंने यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके पश्चात पुलिस लाइन स्थित सभागार में अर्दली कक्ष का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त शाखा प्रभारियों को संबंधित रजिस्टर पूर्ण एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पुलिस मेस, रेडियो शाखा, यातायात शाखा व अन्य कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। इस परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मुख्य रूप से मौजूद रहे।

- आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की पृथ्वीनाथ फाटक पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दर्जनों ऑटो चालकों ने आगरा के पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र सौंपकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों और उनके कथित गुर्गों पर रोजाना अवैध वसूली, गाली-गलौज और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ऑटो चालकों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे ऑटो संचालन बंद कर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। शिकायत पत्र के अनुसार, चौकी क्षेत्र में कुछ कथित लोगों के माध्यम से प्रतिदिन ऑटो चालकों से जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। चालकों का स्पष्ट आरोप है कि यह कोई सरकारी पार्किंग या अधिकृत शुल्क नहीं है, बल्कि अवैध वसूली का खेल खुलेआम चलाया जा रहा है। इसका विरोध करने या पैसे देने से इनकार करने पर चालकों के साथ अभद्रता व मारपीट की जाती है और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने व थाने में बंद करने की धमकी दी जाती है।1
- औरैया में डॉ. सौरभ बाजपेयी का शव करीब 15 घंटे तक चले लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम पूरी रात मुस्तैदी से खोजबीन में जुटी रही, जिसके बाद शव को ढूंढ निकाला गया। शव मिलने के बाद मृतक के भाई ने मीडिया से बातचीत में पुलिस की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही औरैया पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही और हर संभव प्रयास किए। भाई ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- फिरोजाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक बड़ा संगठनात्मक मंत्र दिया।1
- आगरा के डौकी क्षेत्र के एक गांव में मानवता और गौसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहाँ एक परिवार ने 12 दिन पहले मृत हुई एक बेसहारा गाय की तेहरवीं बिल्कुल इंसानों की तरह पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई। गाय की आत्मा की शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति हवन कराया गया और इसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गाय का इलाज करने वाले जीतू दीक्षित ने बताया कि यह गाय कई सालों से इसी गांव में घूमती थी और गांव के लोग उसे रोज चारा-पानी देते थे। कुछ दिन पहले जब गाय बीमार हो गई, तो ग्रामीणों ने मिलकर करीब 6 से 8 दिनों तक उसका इलाज भी कराया था। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी गाय को बचाया नहीं जा सका और आखिरकार उसकी मौत हो गई।1
- फतेहाबाद के ग्राम नदिया का पूरा में जमीन विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने ही मां-बाप की जमकर पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात ने पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, नदिया का पूरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र भत्ता सिंह और उनकी पत्नी सदा कुमारी का अपने बेटे से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट में दोनों बुजुर्गों को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस संबंध में पीड़ित पिता जसवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।3
- आगरा के छावनी परिषद कार्यालय में बालूगंज के चार राहत क्षेत्र की जमीन विवाद को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस विवाद के विरोध में महिलाओं ने कार्यालय परिसर के भीतर खुद पर पेट्रोल डालकर विरोध जताया, जिससे पूरे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कार्यालय की महिला कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए इन महिलाओं को पकड़कर संभाला। इसके तुरंत बाद अन्य कर्मचारियों ने बाल्टियों से पानी डालकर एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। मौके पर कर्मचारियों की उपस्थिति बनी रही और अब इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1