फरीदपुर कस्बा में फिर चल रहा अवैध गांजा, स्मैक का काला धंधा पुलिस के नाक के नीचे मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप, तस्करों के हौसले बुलंद तस्कर ने कई चर्चित नेताओं के साथ बताए अपने सम्बन्ध वरिष्ठ संवाददाता बरेली फरीदपुर / बरेली। बीसलपुर रोड पर एक किराना दुकान में कथित रूप से गांजा और स्मैक की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि यह गतिविधि बाल मिशन हॉस्पिटल के सामने, वेल्डिंग की दुकान के बराबर स्थित दुकान पर चल रही है। मामले को लेकर फरीदपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री का यह मामला काफी समय से चल रहा है। इससे पहले भी तुषार की आवाज हिंदी दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से फरीदपुर क्षेत्र में कथित काले धंधे से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जा चुकी हैं। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर लोगों में नाराजगी है। मामले की जानकारी लेने के लिए पत्रकार द्वारा क्षेत्राधिकारी फरीदपुर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचने पर जानकारी मिली कि अधिकारी क्षेत्र में गए हुए हैं। इसके बाद थाना अध्यक्ष फरीदपुर से भी फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। फरीदपुर के किसी जिम्मेदार अधिकारी से मामले में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। अब देखना यह है कि पुलिस द्वारा लगाए गए इन आरोपों की जांच कर कथित रूप से अवैध गांजा और स्मैक की बिक्री करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। नोट: समाचार में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित पक्ष का बयान मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

- बरेली में फर्जी सेना दस्तावेजों से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी! बरेली में कैंट पुलिस ने अग्निवीर भर्ती के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले आरोपी राजेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को सेना से जुड़ा बताकर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था और इसके बदले मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी सेना की मोहर, मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों का रजिस्टर, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा फर्जी एंव कूटरचित आर्मी दस्तावेज तथा मोहर का प्रयोग कर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में श्री मानुष पारीक, #SPCity बरेली की बाइट।#1
- Uttar Pradesh Se ek Badi khabar/ Tasveeron ke aur sutron Ke hawale se is prakar se khabar/ airport Jaise 23 terminal/ airport Jaise world class/ 250 nai basein kharidne ke liye/ 400 karod manjur/ bujrag mahilaon/ bujurg mahilaon per 14000 Se jyada/ bason Mein free Yatra/ Suraksha ke liye/ Uttar Pradesh Se ek Badi khabar/ Tasveeron ke aur sutron Ke hawale se is prakar se khabar/ airport Jaise 23 terminal/ airport Jaise world class/ 250 nai basein kharidne ke liye/ 400 karod manjur/ bujrag mahilaon/ bujurg mahilaon per 14000 Se jyada/ bason Mein free Yatra/ Suraksha ke liye/1
- #BADAUN मे दिव्यांग के घर में घुसे दबंग, मचाया तांडव...! घर में घुसकर दिव्यांग से मारपीट का आरोप 4 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं—पीड़ित का दावा..परिवार दहशत में, गांव में मचा हड़कंप हज़रतपुर थाना क्षेत्र के पिपला गांव का मामला1
- *बदायूं के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक।* *बदायूँ के फैजगंज बेहटा मामले में DIG ने की अधिकारियों के साथ बैठक* *बदायूं।* जनपद बदायूँ के थाना फैजगंज बेहटा में हुई घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र IPS अजय साहनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में DIG ने घटना के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर वीडियो बाइट भी जारी की। फेसबुक पेज Dig Range Bareilly पर इसकी जानकारी पोस्ट की गई है।1
- बरेली में सोनम खातून बनीं सोनम देवी, संजीव संग शादी की तैयारी — 5 साल से राधा-कृष्ण में आस्था का दावा बरेली के अगस्त मुनि आश्रम में बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सोनम खातून ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है। पंडित केके शंखधार की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया के बाद अब सोनम, संजीव के साथ विवाह करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनम और संजीव की पहचान गुजरात में काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ और अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है। सोनम का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से राधा-कृष्ण में आस्था रखती हैं। उनका दावा है कि उन्होंने बिना किसी दबाव, डर या लालच के अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया है। फिलहाल अगस्त मुनि आश्रम में हुई इस प्रक्रिया को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और शादी की तैयारियां की जा रही हैं।1
- बरेली शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी पुलिस प्रशासन का रहा खास सहयोग पैगम्बर-ए-इस्लाम की 1501 वे यौमे पैदाईश का जश्न अपनी पूरी शान-ओ-शौकत के साथ अपने रिवायती अंदाज में अंजुमन खुद्दामें रसूल के तत्वाधान में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की क़यादत में निकला। जुलूस से पूर्व दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां के घर और कोहाड़पीर जुलूस मंच पर उलेमा ने नबी ए करीम की तालीमात और ज़िंदगी पर रौशनी डाली। कायदे जुलूस हज़रत सुब्हानी मियां ने सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां को और मुफ्ती अहसन मियां ने सुबुर रज़ा को परचम-ए-रिसालत शाम 5.30 बजे सौपकर जुलूस रवाना किया। जुलूस अपने कदीमी रास्तों कोहाड़ापीर से कुतुबखाना,ज़िला अस्पताल,कुमार सिनेमा,कोतवाली के रास्ते दरगाह हज़रत पहलवान मियां पहुंचा यहां सलामी देने के बाद नावेल्टी चौराहा होते राजकीय इंटर कॉलेज,खलील तिराहा, करोलान,बिहारीपुर ढाल होता हुआ देर रात दरगाह आला हज़रत पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस का रास्तो में हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूलों से इस्तकबाल किया। रंग-बिरंगी पोशाक पगड़ी व जुब्बा पहने लोग अंजुमन की शक्ल में सरकार की आमद मरहबा-दिलदार की आमद मरहबा,खुशियां मनाओ सरकार आ गए आदि नारों के साथ चले। सबसे आगे परतापुर जीवन सहाय की अंजुमन रज़ा-ए-मुस्तफा व रेलवे जंक्शन की अंजुमन अनवारे मुस्तफा चली। जुलूस शुरू होने से पहले स्टेज पर तिलावत-ए-कुरान से आगाज़ मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने किया। नात-ओ-मनकबत का नज़राना पेश किया। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपनी तक़रीर में कहा कि हमारे नबी ने अगड़े-पिछड़ों,ऊंच-नीच,काले व गोरे का भेदभाव को खत्म कर सबको बराबरी का दर्जा दिया। जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। दुनियावालो को अमन-शांति का पैगाम दिया। आगे कहा कि ये जुलूस नबीरे आला हज़रत हुज़ूर रेहान-ए-मिल्लत की देन है। मुफ्ती अय्यूब खान नूरी,मुफ्ती जमील ने भी खिताब किया। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने की। हज़रत सुब्हानी मियां व मुफ़्ती अहसन मियां व सय्यद आसिफ मियां व सभी अंजुमनों के सदर का स्टेज पर पहुँचने के बाद अंजुमन खुद्दामें रसूल के सचिव शान अहमद रज़ा ने दस्तारबंदी कर फूलों से इस्तकबाल किया। अंजुमन खुद्दामे रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां ने जुलूस की व्यवस्था संभालने वालों की दस्तारबंदी कर स्मृति चिन्ह दिया। बाद में मिठाई व लंगर बाटा गया। नासिर कुरैशी ने बताया कि जुलूस में मुख्य रूप से अंजुमन अनवारे मुस्तफ़ा,अंजुमन ग़ौसुल वरा,अंजुमन आशिकाने रज़ा, अंजुमन जानिसारने रसूल,अंजुम कुर्बान-ए-रसूल,अंजुमन रज़ा-ए-मिल्लत,अंजुमन फैज़ुल कुरान शामिल रही। जुलूस की व्यवस्था राशिद अली खान,हाजी जावेद खान,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,औररंगज़ेब नूरी,शारिक बरकाती,तारिक सईद,आलेनबी,नईम नूरी,इशरत नूरी,आसिम रज़ा, हाजी राशिद हुसैन,सय्यद माजिद,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद रज़ा,युनुस गद्दी,मोहसिन रज़ा,काशिफ सुब्हानी,मुस्तकीम नूरी,इरशाद रज़ा,साजिद नूरी,सय्यद एजाज़,फारूक खान,नईम नूरी,अशमीर रज़ा,युनुस साबरी,मोहम्मद आसिफ,सुहैल रज़ा,गौहर खान आदि ने संभाली। जुलूस सकुशल सम्पन्न होने के बाद अंजुमन खुद्दाम रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां व सेकेट्री शान रज़ा ने सभी ज़िला प्रशासन समेत सभी का शुक्रिया अदा किया।1
- #NEPAL से इस वक़्त की बहुत बड़ी खबर LIVE 🔴🔴 तस्वीरें गवाही दे रही हैं... तबाही कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इन मंजरों से ही लगाया जा सकता है!1