पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार कोटा शहर में पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने और सरकारी वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने की वारदात को अंजाम दिया। जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्विनी गौतम ने बताया कि थाना अकलेरा के एक मामले में फरार चल रहे बदमाशों की तलाश के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की गंभीर घटना सामने आई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी एक टाटा हैरियर वाहन से झालावाड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन नहीं रोका और पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के सरकारी वाहन को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना में एक राहगीर के वाहन को भी टक्कर लगी जिससे उसे चोटें आईं। बाद में पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिस टाटा हैरियर वाहन का उपयोग किया, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है तथा घटना में शामिल अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

- यूपी के आगरा में सनसनीखेज घटना: सात साल की मासूम बच्ची की हत्या करके लाश लोहे के छोटे ड्रम में भर दी गई: किरायेदार सुनील के कमरे में रखा मिला ड्रम: सुनील फरार है और उसी पर हत्या का शक है...1
- पिण्डवाड़ा शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगे रावल गली स्थित एक किराना दुकान पर दिनदहाड़े एक युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया और मौका देखकर काउंटर से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। दुकानदार द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद आरोपी बाइक पर भागने में सफल रहा। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व में एक युवक से मोबाईल छीनने की घटना हो चुकी है।1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा! रामनवमी के पावन अवसर पर आज शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने अपने कोटा स्थित निजी आवास पर सपत्निक मां दुर्गा स्वरूप नन्ही - नन्ही कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया! इस अवसर पर श्री दिलावर के दोनों पुत्र एवं पुत्रवधु भी कन्या पूजन में शामिल हुई! मंत्री श्री दिलावर में कन्याओं का तिलक रोली लगाकर पूजन किया एवं उपहार भेट किये! मंत्री श्री मदन दिलावर ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्री राम का अवतार रामनवमी के दिन हुआ था इस पावन दिन पर मे कामना करता हूँ कि प्रभु राम सभी प्रदेशवासियों को सुख - समृद्धि शाली बनाए और प्रभु राम की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे!1
- चेचट थाना पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने 78 किलो 90 ग्राम अवैध डोडा-चूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि चेचट थाना प्रभारी मदन ढाका के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस दौरान दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चेचट इंटरचेंज पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी तेज गति से भगाई, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर वाहन को रुकवाया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन कार में सवार एक महिला और एक पुरुष को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरपाल निवासी नूरमहल और बीरो निवासी खानपुर, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में की है। दोनों आरोपी अवैध डोडा-चूरा पंजाब ले जा रहे थे। वही पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का भी खुलासा हो सकता है।1
- बदायूँ में मजार विवाद पर बवाल, ईंट-पत्थर चले 12 गिरफ्तार,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates1
- Post by Mahendar.merotha1
- जैसलमेर जिले की परमाणु नगरी पोकरण क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया। चाचा सेल्वी गांव के पास बुद्धवार को एक बोलेरो गाड़ी के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के सदस्य शोकसभा में शामिल होकर अपने गांव थईयात लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में बोलेरो चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गोवर्धन सिंह (75) और गोपाल सिंह (72) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल पोकरण स्थित राजकिय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार जारी है। वाही गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पोकरण एएसआई रामसिंह मय जाब्ते पोकरण अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वही हादसे के बाद से परिजनों में शोक की लहर है।1
- Post by VKH NEWS1