Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरधना में हर्षोउल्लास से किया गया होलिका दहन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है यह पर्व
PARUL SIROHI ( M.M.PARBHARI)
सरधना में हर्षोउल्लास से किया गया होलिका दहन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है यह पर्व
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में हड्डी गोदाम के पास सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 20 से 25 युवकों के एक समूह ने तीन युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना दिन निकलते ही हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।1
- दिनदहाड़े जानलेवा हमला, तीन युवक गंभीर। खबर पश्चिमी यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से है। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में हड्डी गोदाम के पास सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 20 से 25 युवकों के एक समूह ने तीन युवकों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना दिन निकलते ही हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायलों की पहचान तहसील, शादाब और समीर के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक किसी जरूरी काम से हड्डी गोदाम के पास पहुंचे थे। तभी अचानक एक बड़ा समूह वहां पहुंचा और बिना किसी कहासुनी के तीनों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने बेरहमी से वार किए, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। हमले की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।1
- मुजफ्फरनगर: आगामी त्योहारों होली, रमजान और ईद को सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा, अग्निशमन, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही आमजन से संवाद कर त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।1
- गाजियाबाद थाना साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा, APK फाइल द्वारा फोन हैक कर साइबर फ्रॉड करने वाले अभियुक्त गण की गिरफ्तारी, थाना साइबर क्राइम गाजियाबाद सहित 16 राज्यों में करीब 3 करोड़ रुपये की 94 घटनाओं का खुलासा, घटना में प्रयुक्त 12 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 08 सिम, 01 कार बरामद। बाइट : धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/मुख्यालय की बाइट3
- मुज़फ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर पिछले तीन माह से चल रहा धरना-प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। यह धरना नील कुमार के जेल में कथित उत्पीड़न के विरोध में किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जेल में नील कुमार के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में वे लगातार न्याय की मांग कर रहे थे। धरनास्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। आज मामले में नया मोड़ तब आया जब संबंधित डिप्टी जेलर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। माफी के बाद प्रदर्शनकारियों ने आपसी सहमति से धरना समाप्त करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा सामने आती हैं तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।2
- *कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और सांसद चंदन चौहान के खिलाफ लगाए हाय हाय के नारे।* *मुजफ्फरनगर। पानी की निकासी न होने पर बचन सिंह कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया। धरना देकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और सांसद चंदन चौहान के खिलाफ लगाए हाय हाय के नारे।*1
- Post by Anuj Kumar patrakaar Patrakaar1
- *त्योहारों पर्वों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, आमजन से की गयी वार्ता, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।* आगामी त्योहारों (होली, रमजान, ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री भानु भास्कर, एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा । फ्लैग मार्च नगर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों से होते हुए निकाला गया । इस दौरान महोदय द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आयोजकों से वार्ता कर आवश्यक सतर्कताएं बरतने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्युत तारों, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान महोदय द्वारा आमजन गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही सभी नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम (ई) संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।4
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में पशु संरक्षण की एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी पंजाबी द्वारा एक गर्भवती कुतिया का रेस्क्यू किया गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। समय रहते उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से उसकी डिलीवरी कराई इस मानवीय कार्य में चरथावल पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाने में तैनात कांस्टेबल राहुल गिरी और तजेंद्र धामा ने रेस्क्यू और उपचार की प्रक्रिया में सहयोग किया। रेस्क्यू के बाद कांस्टेबल राहुल गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और पशु की जान बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहती है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।1