Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसपी केशव कुमार का बड़ा एक्शन, जिले में चला तबादला एक्सप्रेस। एक साथ 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, एसपी केशव कुमार का बड़ा एक्शन, जिले में चला तबादला एक्सप्रेस। एक साथ 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को किया गया इधर से उधर। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने देर रात जारी किया आदेश।जनपद कुशीनगर में पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
Abulaish Ansari Kushinagr News
एसपी केशव कुमार का बड़ा एक्शन, जिले में चला तबादला एक्सप्रेस। एक साथ 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, एसपी केशव कुमार का बड़ा एक्शन, जिले में चला तबादला एक्सप्रेस। एक साथ 24 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को किया गया इधर से उधर। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने देर रात जारी किया आदेश।जनपद कुशीनगर में पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूरछपरा पतीलार में रात लगभग 11:30 बजे ग्रामीणों ने 3 लोगों को पकड़ा है ग्रामीणों के पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि मेरा नाम अरबाज, फैजल, इमरान अपना पता तीरबरदहा बता रहे हैं हम तीनों घूमने आए थे ग्रामीणों ने स्थानीय थाना जटहा बाजार को सूचना दिया सूचना मिलते ही जटहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तीनों अभियुक्त को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर पूछताछ कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि तीनों अभियुक्त भैंस चोरी करने आए थे तीनों अभियुक्त को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है पुलिस पूछताछ कर रही है1
- कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- Breaking कुशीनगर - कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश - 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार - अभियुक्त सुलेमान राईनी,शशिरंजन तिवारी,शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार गिरफ्तार - आरोपियों के कब्जे से 1 पिकअप वाहन,1 जनरेटर,1,बुलेट मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद - वाहन चोरी कर बिहार में बेचता था गिरोह - पहले रेकी कर फिर मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम - गिरफ्तार अभियुको पर दर्ज है कई मुकदमें।1
- कुशीनगर। पुलिस चौकी खिरकिया क्षेत्र के जटहा–पडरौना मार्ग पर बड़ी बगीचे त्रिलोकपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो पडरौना की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र सड़क पार करने लगा। छात्र को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई। बोलेरो में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो छात्र की जान को खतरा हो सकता था। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। #Kushinagar #Padrauna #RoadAccident #BoleroAccident #BreakingNews #UPNews1
- Breaking कुशीनगर - प्राइवेट हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत- घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक फरार- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप- नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख जनरेटर पर रखने का आरोप- अमानवीय व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश- स्थानीय लोगों ने कहा पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप- स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे बड़े सवाल- ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला।1
- इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।1
- इस आदमी ने लड़के के सर पर लोहा से मौत के घाट उतार दिया और उसके सर के भेज को खाने लगा उसका खून पीने लगा यह पूरा मामला है एमपी का #newskushinagar #newsupdate #newsupdate #viralreels #न्यूज241
- आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया का अक्सर विवादों में रहने वाला खुशी अस्पताल आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, मेरी जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस अस्पताल पर तीसरी या चौथी बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।हालांकि अगर मेरे आकलन में कोई गलती हो, गिनती कम या ज्यादा हो, तो आप सभी कमेंट करके सही जानकारी जरूर साझा करें।1