वायरल डांस वीडियो को लेकर सवाल—भगवा वस्त्र में नाच रहा शख्स कौन? 🚨 वायरल डांस वीडियो को लेकर सवाल—भगवा वस्त्र में नाच रहा शख्स कौन? अयोध्या। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की पहचान को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों में इस पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर भगवा वस्त्र में डांस कर रहा यह शख्स कौन है और वीडियो कब तथा कहां बनाया गया था? A MISSION TV की अपील: वायरल वीडियो को बिना सत्यापन किसी व्यक्ति की पहचान से जोड़कर साझा करने से बचें। यदि किसी दर्शक के पास इस व्यक्ति की सही पहचान, वीडियो का मूल स्रोत या घटना से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी है तो वह जानकारी साझा कर सकता है।
वायरल डांस वीडियो को लेकर सवाल—भगवा वस्त्र में नाच रहा शख्स कौन? 🚨 वायरल डांस वीडियो को लेकर सवाल—भगवा वस्त्र में नाच रहा शख्स कौन? अयोध्या। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवा वस्त्र पहने एक व्यक्ति महिला के साथ भोजपुरी गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की पहचान को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को कथावाचक देवेंद्र पाठक से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों में इस पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच सवाल उठ रहा है कि आखिर भगवा वस्त्र में डांस कर रहा यह शख्स कौन है और वीडियो कब तथा कहां बनाया गया था? A MISSION TV की अपील: वायरल वीडियो को बिना सत्यापन किसी व्यक्ति की पहचान से जोड़कर साझा करने से बचें। यदि किसी दर्शक के पास इस व्यक्ति की सही पहचान, वीडियो का मूल स्रोत या घटना से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी है तो वह जानकारी साझा कर सकता है।
- अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट,पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्षत्रिय युवा करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मारपीट की घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घंटाघर और स्टेट बैंक के पास हुई जब सचिन राघव अपने भाई सुंदर राघव और दोस्त प्रहलाद के साथ थे, तभी करीब 100 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों और बेल्ट से मारना पीटना शुरू कर दिया और उनसे माफी भी मंगवाई।इस दौरान आरोपियों ने जय भीम के नारे लगाए | इससे एक दिन पहले हुई एक सवर्ण महापंचायत के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर यह विवाद बढ़ा था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद उपद्रवियों के समाज के लोगो ने एकत्रित होकर थाने का घेराव किया और हिरासत में लिए गए लोगो की रिहाई की माँग की | अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। Updated News-17/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज! क्या बोले लोग.... विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज! क्या बोले लोग.... उत्तर प्रदेश का विधानसभा 2027 का चुनाव नजदीक है और सभी प्रत्याशी व पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं! इस बार जनता की क्या मुद्दे रहेंगे किन मुद्दों को लेकर जनता वोट करेगी जानने के लिए देखिए पूरी खबर1
- 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में जनता के मुद्दों पर बढ़ी चर्चा 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में जनता के मुद्दों पर बढ़ी चर्चा रोजगार, महंगाई, किसान, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास बने प्रमुख मुद्दे लखनऊ/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती दिखाई दे रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों की तैयारियों, बैठकों और बयानों के बीच जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा बढ़ रही है। चुनावी चर्चाओं में रोजगार और युवाओं के अवसर प्रमुख विषयों में शामिल हैं। युवा वर्ग सरकारी नौकरियों, भर्ती प्रक्रिया, प्रतियोगी परीक्षाओं और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को लेकर अपनी अपेक्षाएं सामने रख रहा है। वहीं महंगाई और परिवार के बढ़ते खर्च का मुद्दा भी आम लोगों की बातचीत में प्रमुखता से दिखाई दे रहा है। खाद्य पदार्थों, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और दैनिक जरूरतों से जुड़े खर्च को लेकर लोग सरकार की नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। किसानों से जुड़े मुद्दे भी चुनावी विमर्श का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फसल का उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज, कृषि लागत और किसानों की आय जैसे विषयों पर राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर बातें रख रहे हैं। इसके अलावा कानून-व्यवस्था को लेकर भी राजनीतिक बहस जारी है। प्रदेश में अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े सवाल चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी जनता की अपेक्षाएं सामने आ रही हैं। सरकारी स्कूलों की व्यवस्था, शिक्षकों की उपलब्धता, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयों और बेहतर सुविधाओं जैसे विषयों पर लोग सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसे बुनियादी विकास के मुद्दे भी स्थानीय स्तर पर चर्चा में हैं। कई इलाकों में लोग सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल, बिजली आपूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े स्थानीय सवालों को चुनावी मुद्दा बनाने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक न्याय, आरक्षण और समान अवसर से जुड़े विषय भी राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। अलग-अलग सामाजिक समूह अपने हितों, प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कर रहे हैं। जनता से सीधा सवाल 2027 विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के वादों और घोषणाओं के साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जनता किन मुद्दों को अपनी प्राथमिकता मानती है। क्या रोजगार और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे होंगे? क्या किसान, कानून-व्यवस्था और शिक्षा-स्वास्थ्य प्रमुख भूमिका निभाएंगे? या फिर स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे मतदाताओं की प्राथमिकता बनेंगे? आने वाले समय में चुनावी गतिविधियां बढ़ने के साथ इन मुद्दों पर राजनीतिक दलों और जनता के बीच बहस और तेज होने की संभावना है। #UPElection2027 #UPAssemblyElection2027 #UPElection #2027चुनाव #उत्तरप्रदेशचुनाव #उत्तरप्रदेश #UPNews #ElectionNews #चुनावीमुद्दे #जनताकीराय #रोजगार #महंगाई #किसान #कानूनव्यवस्था #शिक्षा #स्वास्थ्य #सामाजिकन्याय #AMissionTV #आजादपत्रकार #UPNewsToday1
- आगरा ब्रेकिंग!!! थाना मलपुरा की धनौली चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप!!! पूर्व से विवादित रही है थाना मलपुरा पुलिस जानता का कहना,,, आगरा ब्रेकिंग!!! थाना मलपुरा की धनौली चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप!!! पूर्व से विवादित रही है थाना मलपुरा पुलिस जानता का कहना,,, थाना सदर निवासी 17 वर्षीय युवक का मिला है शव😔 जन्मदिन पार्टी मनाते समय युवकों को पुलिस द्वारा पकड़ने का गंभीर आरोप... थाना मलपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में...4
- कोटा में हिंदी पखवाड़े के तहत संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हिंदी हमारी पहचान, एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम : मीणा कोटा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा की ओर से गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत सेंट्रल एकेडमी अंग्रेजी माध्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दादाबाड़ी में संगोष्ठी और आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते और समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय और प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा और पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।4
- आगरा में एक ही पलंग पर सो रहे चचेरे भाई-बहन को सांप ने डसा, किशोरी की मौत अन्य विकल्प: कागारौल के मुरकिया गांव में सांप का कहर, भाई-बहन को डसा, किशोरी की मौत आगरा में एक ही पलंग पर सो रहे चचेरे भाई-बहन को सांप ने डसा, किशोरी की मौत अन्य विकल्प: कागारौल के मुरकिया गांव में सांप का कहर, भाई-बहन को डसा, किशोरी की मौत कंबल में छिपे सांप ने मचाया कहर, किशोरी की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती आगरा: रात में सांप ने भाई-बहन को डसा, कामिनी की मौत, पंकज का इलाज जारी एक ही पलंग पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, घर से पकड़ा गया सांप1
- आगरा के थाना जगदीशपुरा मे डेयरी संचालक के बेटे को धमकाया गया, घटना सीसीटीवी में हुई कैद आगरा के थाना जगदीशपुरा में डेयरी संचालक के बेटे को धमकाने के बाद फायरिंग उधारी का किराया मांगने को लेकर हुआ विवाद, तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप। घटना दिनाँक 16 सितम्बर 2026 दिन बुद्ध वार की है | बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की और बाइक पर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Updated News-16/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- चोरी के पीछे निकला भ्रूण हत्या का सच । News video। Viral news video.।Agra News! आगरा के कमला नगर थाने की पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी सिर्फ चोर नहीं, बल्कि अवैध भ्रूण हत्या और संगीन वारदातों में भी शामिल रहे हैं। पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट देखें। मुख्य बिंदु और स्थान (Key Highlights & Locations): घटना स्थल: वॉटर वर्क्स चौराहा, कमला नगर, आगरा, उत्तर प्रदेश कार्रवाई स्थल: यमुना नदी पुल के पास, कमला नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र पकड़े गए आरोपी: राजेश सिंह (सीता नगर, रामबाग) और राहुल (सुलतानगंज, हरीपर्वत) बरामदगी: 01 चोरी की मोटरसाइकिल मुख्य धाराएं: मु०अ०सं० 209/2026 (धारा 303(2) बीएनएस), PNDT एक्ट व MTP एक्ट (पुराने मुकदमे) पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी, उ०नि० शिवम, उ०नि० सावन कुमार, उ०नि० सुशील निषाद, हे०कां० मो० इरफान, कां० चेतन यादव1