Shuru
Apke Nagar Ki App…
Abhishek Pandey
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 💥 *बड़ी खबर*💥 पश्चिम बंगाल में रामनवमी बड़ा पर बवाल: मुर्शिदाबाद में शोभायात्रा पर भारी पथराव पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान जमकर हिंसा हुई। जंगीपुर और रघुनाथगंज में उपद्रवियों ने यात्रा पर भारी पथराव किया, जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ हुई। झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। भारी पुलिस बल तैनात है और 12 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।1
- *विधायक विक्रम सिंह ने मां अलोपन धाम कैशौरा में रुद्र चंडी महायज्ञ में भाग लिया* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बाघेलन- 26 मार्च 2026 को मां अलोपन धाम कैशौरा में आयोजित श्री रुद्रचंडी महायज्ञ के सातवें दिवस पर विधायक विक्रम सिंह ने भाग लिया और आचार्य पंडित शुभम वशिष्ठ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर यज्ञशाला का परिक्रमा, भगवती का हवन एवं आरती किया गया। इस पवित्र यज्ञ में विधायक प्रतिनिधि विद्याधर तिवारी, प्रजेश द्विवेदी, सभापति अमरपाटन, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, राज नारायण सिंह, सम्राट सिंह,जनपद सदस्य बद्री दहिया,जनपद सदस्य प्रदीप चौरसिया, सरपंच लक्ष्मण रावत, राम प्रसाद साहू, पत्रकार रामदत्त दाहिया, संदीप वर्मा, ध्रुवराज सिंह, मनीष पाठक, ओम प्रकाश साहू आदि भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल विज्ञापन ऐड न्यूज खावर के लिए संपर्क करें 99747788631
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- *_बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग: एम्बुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत_* सतना/बिरसिंहपुर: एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है। कटनी जिले के भट्टा मोहल्ला निवासी एक परिवार,जो बिरसिंहपुर के पास अपने रिश्तेदारों के यहाँ आया हुआ था, क्या जानता था कि सरकारी तंत्र की खामियाँ उनके बच्चे को उनसे छीन लेंगी। कल रात जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उम्मीद के साथ अस्पताल पहुँचे, लेकिन वहाँ का मंजर उम्मीद के ठीक उलट था। डॉक्टरों ने औपचारिक खानापूर्ति करते हुए बच्चे को गंभीर बताकर सतना रेफर तो कर दिया, लेकिन उसके बाद की 'सरकारी सुस्ती' जानलेवा साबित हुई। बेबस माँ-बाप लगभग एक घंटे तक अस्पताल की दहलीज पर खड़े होकर एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन "सिस्टम" की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इस कदर अनियमितता और लापरवाही का आलम यह था कि समय पर इलाज मिलना तो दूर, बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल की इस उदासीनता के कारण अंततः मासूम ने दम तोड़ दिया। यह पहली बार नहीं है जब बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल से ऐसी हृदयविदारक खबरें सामने आई हों, पहले भी कई बार ऐसी अव्यवस्थाओं ने लोगों की जान ली है। *सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन की इस गंभीर चूक की भरपाई उस माँ की सूनी गोद को भरकर की जा सकती है? आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या शासन और प्रशासन सिर्फ फाइलों में ही स्वास्थ्य क्रांति लाएगा या धरातल पर दम तोड़ते इन मासूमों की भी सुध ली जाएगी* विंध्य स्टोरी समाचार सतना3
- Post by Beerendar Aadiwashi1
- गुढ़ ब्रेकिंग गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गहरी राइस मिल के पीछे गेहूं के फसल पर लगी भीषण आग मौके पर पहुंची गुढ़ थाना की डायल 112 एवं नगर परिषद की फायर ब्रिगेड आग को काबू पाने के लिए किया जरा प्रयास लेकिन अधिकतम फसल जलकर हुई राख1
- अमरपाटन - आजाद चौक में विराजमान काली माता जी की विसर्जन के लिए नगर भृमण में निकली जवारे के साथ माँ काली की झांकी , झांकी में माँ काली की वेशभूषा में खप्पड़ के साथ हाथ में तलवार लेकर नाचती निकली माँ काली जी , नगर भृमण में निकली झांकी में काफी संख्या में कमेटी के लोग व नागरिक लोग हुए शामिल , चैत्र नवरात्रि पर आजाद चौक में विराजमान की गई थी माँ काली माता जी की प्रतिमा3
- *मैहर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त* मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस ने अवैध शराब दुकान पर दबिश देकर 30 पेटी से अधिक गोवा, देसी और अंग्रेजी शराब जब्त की है। मौके से रिंकू बर्मन व उसका साथी गिरफ्तार हुए, जबकि मुख्य सप्लायर संतोष सिंह फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1