जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक आयोजित नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शराब आपूर्ति करने वाले तस्करों एवं आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने छापामारी एवं गश्ती कार्य में प्रयुक्त सभी वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश दिया, ताकि कार्रवाई की समुचित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।बैठक में विनष्टीकरण हेतु 20 हजार लीटर से अधिक शराब लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र विनष्टीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति एवं मांग को कम करने हेतु प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में मादक पदार्थों के “डार्क स्पॉट” को चिन्हित कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए तथा अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि जिले में स्निफर डॉग टीम उपलब्ध है, जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार जांच एवं कार्रवाई में किया जा सकता है। उन्होंने अधीक्षक मद्य निषेध को चेक पोस्टों पर भी स्निफर डॉग के माध्यम से जांच कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने गांजा की अवैध खेती वाले संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार कुल 127 छापेमारी की गई, 18 प्राथमिकी दर्ज की गई, 01 गिरफ्तारी हुई, 59 वाहनों को जप्त किया गया तथा 70.52 लाख रुपये की वसूली की गई।राजस्व समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13657.04 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 13750.75 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 467.44 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में भी सहायता मिलेगी। बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक आयोजित नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शराब आपूर्ति करने वाले तस्करों एवं आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी पर विशेष बल दिया। उन्होंने छापामारी एवं गश्ती कार्य में प्रयुक्त सभी वाहनों में जीपीएस
लगाने का निर्देश दिया, ताकि कार्रवाई की समुचित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।बैठक में विनष्टीकरण हेतु 20 हजार लीटर से अधिक शराब लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र विनष्टीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की आपूर्ति एवं मांग को कम करने हेतु प्रभावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में मादक पदार्थों के “डार्क स्पॉट” को चिन्हित कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए तथा अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस
अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि जिले में स्निफर डॉग टीम उपलब्ध है, जिसका उपयोग आवश्यकतानुसार जांच एवं कार्रवाई में किया जा सकता है। उन्होंने अधीक्षक मद्य निषेध को चेक पोस्टों पर भी स्निफर डॉग के माध्यम से जांच कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने गांजा की अवैध खेती वाले संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने का भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार कुल 127 छापेमारी की गई, 18 प्राथमिकी दर्ज की गई, 01 गिरफ्तारी हुई, 59 वाहनों को जप्त किया
गया तथा 70.52 लाख रुपये की वसूली की गई।राजस्व समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13657.04 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 13750.75 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 467.44 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में भी सहायता मिलेगी। बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
- बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*1
- कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके। श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।1
- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।1
- कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।1
- नवादा पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, प्रेस के सामने दिए गए पुलिस के बयान में गलतबयानी का आरोप लगने से अब उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।2
- नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।1