logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में हमीरपुर का दमदार प्रदर्शन, विकास कार्यों में प्रदेश में दूसरा स्थान हमीरपुर जनपद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अप्रैल 2026 रैंकिंग में विकास कार्यों की श्रेणी में हमीरपुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले मार्च 2026 में भी जनपद ने राजस्व और विकास के संयुक्त इंडेक्स में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के नेतृत्व में जनपद प्रशासन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा मॉनिटरिंग और लाभार्थियों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया। समयबद्धता, डेटा शुद्धता, लाभार्थी संतुष्टि और योजनाओं के धरातलीय प्रभाव जैसे प्रमुख मानकों पर हमीरपुर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

2 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
76c607f7-f1ce-4671-8db3-ae270b59261c

हमीरपुर :मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में हमीरपुर का दमदार प्रदर्शन, विकास कार्यों में प्रदेश में दूसरा स्थान हमीरपुर जनपद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अप्रैल 2026 रैंकिंग में विकास कार्यों की श्रेणी में हमीरपुर ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले मार्च 2026 में भी जनपद ने राजस्व और विकास के संयुक्त इंडेक्स में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। नवागत जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के नेतृत्व में जनपद प्रशासन ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डेटा मॉनिटरिंग और लाभार्थियों तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया। समयबद्धता, डेटा शुद्धता, लाभार्थी संतुष्टि और योजनाओं के धरातलीय प्रभाव जैसे प्रमुख मानकों पर हमीरपुर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को विकास के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए पूरी टीम पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :जिला अस्पताल की ओटी में मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क हादसे के बाद भड़के परिजन हमीरपुर। जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। अस्पताल की ओटी के बाहर घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ललपुरा थाना क्षेत्र के पोथिया गांव निवासी 20 वर्षीय अनुज अपने 15 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से सुढ़रापुर गांव म्यूजिक सिस्टम लगाने जा रहा था। तभी सिकरी श्रमदान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबकर अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार बजेहटा निवासी 27 वर्षीय अजय प्रजापति, 30 वर्षीय ब्रजेश और सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल और ब्रजेश को सूरत जाना था, जिन्हें छोड़ने के लिए अजय बाइक से हमीरपुर आ रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 टीम घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक को परिजन और ग्रामीण पहले पोथिया अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि यदि घायल किशोर को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    हमीरपुर :जिला अस्पताल की ओटी में मारपीट का वीडियो वायरल, सड़क हादसे के बाद भड़के परिजन
हमीरपुर। जनपद के ललपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। अस्पताल की ओटी के बाहर घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ललपुरा थाना क्षेत्र के पोथिया गांव निवासी 20 वर्षीय अनुज अपने 15 वर्षीय छोटे भाई अभिषेक के साथ ई-रिक्शा से सुढ़रापुर गांव म्यूजिक सिस्टम लगाने जा रहा था। तभी सिकरी श्रमदान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबकर अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं बाइक पर सवार बजेहटा निवासी 27 वर्षीय अजय प्रजापति, 30 वर्षीय ब्रजेश और सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी 23 वर्षीय राहुल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल और ब्रजेश को सूरत जाना था, जिन्हें छोड़ने के लिए अजय बाइक से हमीरपुर आ रहा था।
घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी-112 टीम घायल बाइक सवारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जबकि गंभीर रूप से घायल अभिषेक को परिजन और ग्रामीण पहले पोथिया अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और घायल बाइक सवारों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
परिजनों का आरोप है कि यदि घायल किशोर को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमिरपुर के सुमेरपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक परिवार को मकान खाली न करने पर उसे गिराने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने अजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल समेत अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    हमिरपुर के सुमेरपुर में पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक परिवार को मकान खाली न करने पर उसे गिराने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने अजय पालीवाल, पुनीत पालीवाल समेत अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार। जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
    1
    जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
जसपुरा पुलिस ने पानी की बोतलों में अपमिश्रित अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह किया खुलासा,दो अभियुक्तों गिरफ्तार।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में व्याप्त गंदगी का वीडियो प्रचलित हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी का मुद्दा गांव के एक युवक ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर सवाल उठाएं है। विकासखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा है, यहां के निवासी अमन जाटव ने सीसी पर बह रहे गंदे पानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करके पंचायत में व्याप्त गंदगी पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पंचायत में पूरी तरह से फेल होने का दावा करते हुए कहा कि गंदगी से पूरा गांव बेहाल है। जिसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कई बार कर चुका है। इसके बावजूद आज तक इस सीसी की सफाई नहीं कराई गई है। प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह परिहार ने आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस स्थान पर वीडियो वायरल किया गया है। वहां पर सीसी बहुत नीचे है। इस वजह से पानी ठहरता है। सफाई नियमित हो रही है। सोमवार को जेसीबी मशीन से खुदाई करके समस्या का समाधान कराएंगे। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह सोमवार को पंचायत में जाकर निरीक्षण करके समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाएंगे।
    1
    सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में व्याप्त गंदगी का वीडियो प्रचलित
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में व्याप्त गंदगी का मुद्दा गांव के एक युवक ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर सवाल उठाएं है।
विकासखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा है, यहां के निवासी अमन जाटव ने सीसी पर बह रहे गंदे पानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करके पंचायत में व्याप्त गंदगी पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्वच्छ भारत मिशन अभियान को पंचायत में पूरी तरह से फेल होने का दावा करते हुए कहा कि गंदगी से पूरा गांव बेहाल है। जिसकी शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कई बार कर चुका है। इसके बावजूद आज तक इस सीसी की सफाई नहीं कराई गई है।
प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह परिहार ने आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस स्थान पर वीडियो वायरल किया गया है। वहां पर सीसी बहुत नीचे है। इस वजह से पानी ठहरता है। सफाई नियमित हो रही है। सोमवार को जेसीबी मशीन से खुदाई करके समस्या का समाधान कराएंगे। एडीओ पंचायत सुरेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह सोमवार को पंचायत में जाकर निरीक्षण करके समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाएंगे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बांदा - पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा, बांदा - पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा, फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला निकला उसका सगा मामा, थाना बबेरु व एसओजी की संयुक्त टीम ने बच्चे को सकुशल रोहतक (हरियाणा) से किया बरामद, अपहरण में शामिल मामा समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद। पैसों के लालच में मामा ने साथियों संग मिलकर रची थी अपहरण की साजिश, सीसीटीवी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया खुलासा, बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने बांदा पुलिस का जताया आभार, सफल बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का दिया इनाम, बाँदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का मामला। बाइट ,,,शिवराज,, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा
    1
    बांदा -  पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया खुलासा,
बांदा -  पुलिस ने 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का किया  खुलासा,
फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण करने वाला निकला उसका सगा मामा,
थाना बबेरु व एसओजी की संयुक्त टीम ने बच्चे को सकुशल रोहतक (हरियाणा) से किया बरामद,
अपहरण में शामिल मामा समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद।
पैसों के लालच में मामा ने साथियों संग मिलकर रची थी अपहरण की साजिश,
सीसीटीवी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया खुलासा,
बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों ने बांदा पुलिस का जताया आभार,
सफल बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का दिया इनाम,
बाँदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का मामला।
बाइट ,,,शिवराज,, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बांदा में महिला से लूट के दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बदौसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम तुर्रा के पास इन्हें घेरा, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी भी पकड़ा गया। पुलिस ने लूटे गए जेवर, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।
    1
    बांदा में महिला से लूट के दो मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बदौसा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम तुर्रा के पास इन्हें घेरा, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और दूसरा साथी भी पकड़ा गया। पुलिस ने लूटे गए जेवर, हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि दो अन्य बदमाश अभी फरार हैं।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बांदा जिले के सिंधन कलां में नाली की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय प्रधान और सचिव की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को निकलने में भारी कठिनाई हो रही है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
    1
    बांदा जिले के सिंधन कलां में नाली की गंभीर समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय प्रधान और सचिव की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को निकलने में भारी कठिनाई हो रही है, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
    user_Ravan bhagwan Lanka Naresh
    Ravan bhagwan Lanka Naresh
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जहाँ वैवाहिक, दीवानी, राजस्व और बिजली-पानी बिल से जुड़े कई मामलों का निस्तारण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना था। प्रशासन और न्याय विभाग की पुख्ता तैयारियों के कारण यह सफल हो पाया।
    1
    हमीरपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जहाँ वैवाहिक, दीवानी, राजस्व और बिजली-पानी बिल से जुड़े कई मामलों का निस्तारण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना था। प्रशासन और न्याय विभाग की पुख्ता तैयारियों के कारण यह सफल हो पाया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.