logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार ​प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सपा नेता और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। कार्रवाई में हो रही देरी और सुरक्षा की चिंता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 22 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उनका बेटा मो० शाहनबाज घर लौट रहा था। रास्ते में एक सुनसान स्थान के पास दबंगों ने उसे रोककर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद सपा नेता, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रधान इम्तियाज अहमद और महताब अपने सहयोगियों के साथ आ धमके और शाहनबाज के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक का आरोपियों ने पीछा भी किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी 6-7 अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर उनके घर में जबरन घुस आए। हमलावरों ने घर में जमकर उपद्रव मचाया और कुर्सियाँ, बल्ब तथा खिड़कियों के काँच तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से मोबाइल छीनकर उसमें बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। स्थानीय स्तर पर उचित सुनवाई न होने की आशंका जताते हुए पीड़ित मुख्तार अहमद ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जाँच व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

1 hr ago
user_Mohammed Shakil Khan
Mohammed Shakil Khan
Court reporter Allahabad, Prayagraj•
1 hr ago

प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार ​प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सपा नेता और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। कार्रवाई में हो रही देरी और सुरक्षा की चिंता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 22 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उनका बेटा मो० शाहनबाज घर लौट रहा था। रास्ते में एक सुनसान स्थान के पास दबंगों ने उसे रोककर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद सपा नेता, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रधान इम्तियाज अहमद और महताब अपने सहयोगियों के साथ आ धमके और शाहनबाज के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक का आरोपियों ने पीछा भी किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी 6-7 अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर उनके घर में जबरन घुस आए। हमलावरों ने घर में जमकर उपद्रव मचाया और कुर्सियाँ, बल्ब तथा खिड़कियों के काँच तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से मोबाइल छीनकर उसमें बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। स्थानीय स्तर पर उचित सुनवाई न होने की आशंका जताते हुए पीड़ित मुख्तार अहमद ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जाँच व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

More news from Prayagraj and nearby areas
  • --- **इलाहाबाद में गरमाई राजनीति: मुख्य चुनाव आयुक्त पर UPCC महासचिव विवेकानंद पाठक का हमला, दिया विवादित बयान -- **प्रयागराज:** उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने देश की चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। एक कड़े बयान में कांग्रेस नेता विवेकानंद पाठक ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के निष्पक्ष संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सत्ताधारी दल के इशारे पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप जड़ा। पाठक यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त प्रयागराज (इलाहाबाद) की धरती पर आते हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका विरोध मुंह पर कालिख पोतकर और जूतों की माला पहनाकर करेंगे। **राजनीतिक गरमाहट:** चुनाव आयोग और संवैधानिक निकायों पर विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे इन गंभीर आरोपों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। प्रशासनिक या चुनाव आयोग के स्तर पर फिलहाल इस विवादित बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    ---



**इलाहाबाद में गरमाई राजनीति: मुख्य चुनाव आयुक्त पर UPCC महासचिव विवेकानंद पाठक का हमला, दिया विवादित बयान
--
**प्रयागराज:**
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने देश की चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।
एक कड़े बयान में कांग्रेस नेता विवेकानंद पाठक ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के निष्पक्ष संचालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सत्ताधारी दल के इशारे पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप जड़ा।
पाठक यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त प्रयागराज (इलाहाबाद) की धरती पर आते हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका विरोध मुंह पर कालिख पोतकर और जूतों की माला पहनाकर करेंगे।
**राजनीतिक गरमाहट:**
चुनाव आयोग और संवैधानिक निकायों पर विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे इन गंभीर आरोपों के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। प्रशासनिक या चुनाव आयोग के स्तर पर फिलहाल इस विवादित बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • फूलपुर में प्रशासन ने दबाव में अधिकता बंधुओ के खिलाफ FIR दर्ज किया है जिसके विरोध में * फूलपुर में प्रशासन ने दबाव में अधिकता बंधुओ के खिलाफ FIR दर्ज किया है जिसके विरोध में *जिला अधिवक्ता संघ इलाहबाद* में अधिवक्ता साथियों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया है *जिला कमिश्नर*को 24 घंटे में अल्टीलमेट दिया कि कस्बे का माहौल खराब करने वाले लोगो पर अवैध जमाव सांप्रदायिक तनाव और दंगा भड़काने और दुकान में लूटपाट तोड़फोड़ के लिए FIR दर्ज करे अन्यथा जिला अधिवक्ता संघ बार में तालाबंदी का काम करेगी जय अधिवक्ता समाज
    1
    फूलपुर में प्रशासन ने दबाव में अधिकता बंधुओ के खिलाफ FIR दर्ज किया है जिसके विरोध में *
फूलपुर में प्रशासन ने दबाव में अधिकता बंधुओ के खिलाफ FIR दर्ज किया है जिसके विरोध में *जिला अधिवक्ता संघ इलाहबाद* में अधिवक्ता साथियों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया है 
*जिला कमिश्नर*को 24 घंटे में अल्टीलमेट दिया कि कस्बे का माहौल खराब करने वाले लोगो पर अवैध जमाव सांप्रदायिक तनाव और दंगा भड़काने और दुकान में लूटपाट तोड़फोड़ के लिए FIR दर्ज करे अन्यथा जिला अधिवक्ता संघ बार में तालाबंदी का काम करेगी
जय अधिवक्ता समाज
    user_प्रेस मोहम्मद नईम
    प्रेस मोहम्मद नईम
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • 🚨 प्रयागराज: छुट्टी पर आए GRP सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से मौत! 😢🚆 प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह कानपुर GRP में तैनात सिपाही रवि पटेल (30) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव करछना और भीरपुर रेलवे स्टेशन के बीच भरहा गांव के पास मिला। पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त की गई। परिजनों के मुताबिक, रवि सुबह करीब 9 बजे बिना बताए बाइक लेकर घर से निकले थे, जबकि करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली। रवि वर्ष 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कानपुर GRP में तैनात थे। ⚠️ परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुराने विवाद की जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि रवि को कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया जाता था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ❓ आखिर रवि रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे? ❓ क्या पारिवारिक विवाद का इस घटना से कोई संबंध है? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 🙏 परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 📍 स्थान: करछना, प्रयागराज 📰 Republic Prayagraj News #PrayagrajNews #Karchhana #CrimeNews #BreakingNews #RepublicPrayagrajNews #GRPConstable #UPPolice #RailwayNews #PrayagrajNewsToday #UPNews #RailwayAccident #PoliceNews #RaviPatel #ViralNews #TrendingNews #PrayagrajViral #LatestNews #NewsUpdate #HindiNews
    1
    🚨 प्रयागराज: छुट्टी पर आए GRP सिपाही की ट्रेन की चपेट में आने से मौत! 😢🚆
प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह कानपुर GRP में तैनात सिपाही रवि पटेल (30) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव करछना और भीरपुर रेलवे स्टेशन के बीच भरहा गांव के पास मिला। पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त की गई।
परिजनों के मुताबिक, रवि सुबह करीब 9 बजे बिना बताए बाइक लेकर घर से निकले थे, जबकि करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली। रवि वर्ष 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे और वर्तमान में कानपुर GRP में तैनात थे।
⚠️ परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुराने विवाद की जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि रवि को कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया जाता था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
❓ आखिर रवि रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे?❓ क्या पारिवारिक विवाद का इस घटना से कोई संबंध है?इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
🙏 परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 स्थान: करछना, प्रयागराज📰 Republic Prayagraj News
#PrayagrajNews #Karchhana #CrimeNews #BreakingNews #RepublicPrayagrajNews #GRPConstable #UPPolice #RailwayNews #PrayagrajNewsToday #UPNews #RailwayAccident #PoliceNews #RaviPatel #ViralNews #TrendingNews #PrayagrajViral #LatestNews #NewsUpdate #HindiNews
    user_Suneet Tiwari
    Suneet Tiwari
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-*
    1
    *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-*
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-
    1
    चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी 
चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-*
    1
    *चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज 
*चोरी के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त की थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तथा उसके कब्जे से चोरी के 68.6 ग्राम पीली धातु के आभूषण (कीमत लगभग बारह लाख रुपये), चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रुपयों से खरीदी गयी 01 मोटरसाईकिल तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा दी गई बाइट:-*
    user_Anwar khan
    Anwar khan
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज में गणेश विसर्जन, भक्ति में डूबा गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा है। प्रयागराज में गणेश विसर्जन, भक्ति में डूबा शहर प्रयागराज। शहर में आज गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा है। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है, जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरने वाली विसर्जन शोभायात्राओं में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। रंग-बिरंगे फूलों, आतिशबाजी और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गणेश प्रतिमाओं को गंगा और यमुना के घाटों की ओर ले जाया जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रशासन ने विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। धार्मिक आयोजन समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई जगहों पर इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को भी प्रोत्साहित किया गया। पूरे शहर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।
    1
    प्रयागराज में गणेश विसर्जन, भक्ति में डूबा गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा है।
प्रयागराज में गणेश विसर्जन, भक्ति में डूबा शहर
प्रयागराज। शहर में आज गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा है। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है, जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरने वाली विसर्जन शोभायात्राओं में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। रंग-बिरंगे फूलों, आतिशबाजी और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गणेश प्रतिमाओं को गंगा और यमुना के घाटों की ओर ले जाया जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग इस धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
प्रशासन ने विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
धार्मिक आयोजन समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई जगहों पर इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को भी प्रोत्साहित किया गया। पूरे शहर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय से छात्रों को मिले रोजगार छात्रों के चेहरे पर दिखाई खुशी प्रयागराज में रोजगार महोत्सव का आयोजन, 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 985 अभ्यर्थियों का चयन प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के परिसर में 24 सितंबर 2026 को रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आयोजित इस महोत्सव में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोजगार महोत्सव में कुल 2068 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया के बाद 985 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के प्रतिनिधि श्री गिरिजेश द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनंद, सेवानिवृत्त उप निदेशक रामाशंकर भारतीय तथा सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा श्री विश्वमोहन द्विवेदी और अनु द्वारा अभ्यर्थियों को प्री-प्लेसमेंट करियर काउंसिलिंग भी प्रदान की गई। रोजगार महोत्सव के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
    1
    क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय से छात्रों को मिले रोजगार छात्रों के चेहरे पर दिखाई खुशी
प्रयागराज में रोजगार महोत्सव का आयोजन, 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 985 अभ्यर्थियों का चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के परिसर में 24 सितंबर 2026 को रोजगार महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आयोजित इस महोत्सव में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
सेवायोजन कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोजगार महोत्सव में कुल 2068 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया के बाद 985 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर उत्तरी क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के प्रतिनिधि श्री गिरिजेश द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बेरोजगार अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनंद, सेवानिवृत्त उप निदेशक रामाशंकर भारतीय तथा सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इसके अलावा श्री विश्वमोहन द्विवेदी और अनु द्वारा अभ्यर्थियों को प्री-प्लेसमेंट करियर काउंसिलिंग भी प्रदान की गई। रोजगार महोत्सव के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
    user_Anwar khan
    Anwar khan
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अभी तक अली अली अब बजरंग बली आ गए : मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोशल प्लेटफॉर्म पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान की यह क्लिप तेजी से ट्रेंड हो रही है। प्रदेश की राजनीति में हिन्दू -मुस्लिम फैक्टर कल्चर बनाया जाने लगा है। 'अखिलेश यादव जालीदार टोपी पहनते हैं... 5 बार नमाज पढ़ते हैं...' मंत्री ओम प्रकाश राजभर
    1
    अभी तक अली अली अब बजरंग बली आ गए : मंत्री ओमप्रकाश राजभर
सोशल प्लेटफॉर्म पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान की यह क्लिप तेजी से ट्रेंड हो रही है। प्रदेश की राजनीति में हिन्दू -मुस्लिम फैक्टर कल्चर बनाया जाने लगा है।
'अखिलेश यादव जालीदार टोपी पहनते हैं... 5 बार नमाज पढ़ते हैं...'
मंत्री ओम प्रकाश राजभर
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.